Category Archives: खास ख़बर

सूखे की स्थिति पर प्रधानमंत्री से मिले अखिलेश

नई दिल्ली, 7 मई| उत्तर प्रदेश में खासतौर से सूखा प्रभावित बुंदेलखंड में पानी संकट पर समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच तू-तू मैं-मैं के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अखिलेश ने प्रधानमंत्री से राज्य में सूखे और…

नेपाल ने भारत से राजदूत वापस बुलाए

काठमांडू, 6 मई | नेपाल सरकार ने शुक्रवार को भारत में नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय को वापस बुलाने का फैसला किया। उपाध्याय को पिछले साल अप्रैल में नेपाली कांग्रेस के कोटे से नियुक्त किया गया था। प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की…

Supreme Court

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में केंद्र को नोटिस

नई दिल्ली, 6 मई | सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदा मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया। याचिका में उन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया है, जिनके नाम इटली की एक अदालत ने…

आंधी के बाद बदल गया सिंहस्थ कुंभ मेले का नजारा

उज्जैन, 6 मई | मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में चल रहे सिंहस्थ कुंभ के दौरान गुरुवार को आंधी के बीच हुई तेज बारिश ने पलभर में यहां का नजारा बदल दिया। आकर्षक पंडाल और भव्य द्वार कुछ पलों में ही पत्तों की तरह बिखर गए और पंडालों के…

लड़खड़ाते ट्विटर को भारत दे सकता है नया जीवन : विशेषज्ञ

निशांत अरोड़ा==== नई दिल्ली, 5 मई | दस साल पुरानी माइक्रोब्लागिग वेबसाइट ट्विटर के उपयोगकर्ताओं की रफ्तार ठहर सी गई है और राजस्व में भारी गिरावट आ चुकी है। अब इसके खत्म होने की भविष्यवाणी की जाने लगी है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ट्विटर में अभी बहुत जान…

वैश्विक सुस्ती के बाद भी देश की आर्थिक स्थिति दुनिया में सबसे अच्छी

नई दिल्ली, 5 मई | केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक सुस्ती के बाद भी देश की आर्थिक स्थिति दुनिया में सबसे अच्छी है और यह और अच्छा कर सकती है। जेटली ने लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा के जवाब में कहा, “विश्व की…

हिमाचल में बारिश ने जंगल की आग से वनस्पति, जीवों की रक्षा की

शिमला, 4 मई | हिमाचल प्रदेश में बीते दो दिनों में हुई बारिश ने 5,000 हेक्टेयर में फैले जंगल की आग से वनस्पति व जीवों को बचाने में बड़ी मदद की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एस.पी. वासुदेव ने आईएएनएस को बताया, “राज्य के अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक बारिश होने…

व्यापमं घोटाला : प्रमुख आरोपी रमेश शिवहरे कानपुर से गिरफ्तार

कानपुर/भोपाल 4 मई | मध्य प्रदेश में हुए व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले के प्रमुख आरोपी रमेश शिवहरे को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के संयुक्त दल ने कानपुर से मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। रमेश पांच प्रकरणों में चार वर्षो से फरार था। व्यापमं…

लोकसभा में मंत्री की अनुपस्थिति पर हंगामा, सरकार ने माफी मांगी

नई दिल्ली, 4 मई | लोकसभा में बुधवार को केंद्र सरकार को तब बेहद उलझन भरी स्थिति का सामना करना पड़ा, जब प्रश्नकाल के दौरान रेल मंत्रालय से संबंधित सवाल का जवाब देने के लिए सदन में न तो रेल मंत्री सुरेश प्रभु और न ही रेल राज्य मंत्री मनोज…

बुध ग्रह सूर्य और पृथ्‍वी के बीच से 9 मई को गुजरेगा

नई दिल्ली, 4 मई (जनसमा)|  बुध ग्रह सूर्य के नक्षत्र मंडल के ऊपर से 9 मई, 2016 (19 वैशाख, शक 1938) को गुजरेगा। यह घटना भारत में देखी जा सकती है।  दिल्‍ली में यह घटना 2 घंटे 20 मिनट की होगी और यह सायं 04 बजकर 41 मिनट पर शुरू…

‘पठानकोट वायुसेना अड्डे की सुरक्षा चुस्त नहीं थी’

नई दिल्ली, 3 मई | संसद की एक समिति ने कहा है कि पंजाब में पठानकोट वायुसेना अड्डे की सुरक्षा मजबूत नहीं थी। समिति ने गत दो जनवरी को वहां हुए आतंकी हमले से पहले सुरक्षा खामियों पर भी उंगली उठाई है। गृह मंत्रालय की संसदीय स्थाई समिति ने कहा…

भाजपा सांसद सरकार की उपलब्धियां प्रचारित करें : मोदी

नई दिल्ली, 3 मई| केंद्र में राजग सरकार दो साल पूरे करने जा रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने मंत्रियों को सरकार की उपलब्धयों को राष्ट्र के समक्ष रखने का निर्देश दिया और भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सांसदों से कहा कि वे मौजूदा कल्याणकारी योजनाओं का…

केंद्र सरकार उत्तराखंड में विश्वासमत पर विचार करे : न्यायालय

नई दिल्ली, 3 मई | सर्वोच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्र सरकार से कहा कि वह उत्तराखंड के बर्खास्त मुख्यमंत्री हरीश रावत की विधायी शक्ति जांचने के लिए सदन में शक्ति परीक्षण पर विचार करे। राज्य में विगत 27 मार्च से राष्ट्रपति शासन लागू है। न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता…

जर्मनी में खुफिया एजेंसी 90 मस्जिदों पर रख रही नजर

बर्लिन, 3 मई । जर्मनी की घरेलू खुफिया एजेंसी बीएफवी की ओर से कहा गया है कि वह इस वक्त देश में कई मस्जिदों पर नजर रख रही है। बीएफवी के अनुसार, जर्मनी में लगभग 90 मस्जिद समुदायों मुख्य तौर पर अरबी बोलने वाले समुदायों पर नजर रखी जा रही…

सीआईए नहीं चाहती सार्वजनिक हो 9/11 की रिपोर्ट

वाशिंगटन, 3 मई | अमेरिकी खुफिया एजेंसी के निदेशक ने कहा है कि 9/11 कमीशन की रिपोर्ट के एक गोपनीय हिस्से की सूचनाएं सार्वजनिक नहीं की जानी चाहिए। बताया जाता है कि रिपोर्ट के इस भाग में 9/11 के हमले के लिए सऊदी अरब से आर्थिक सहायता मुहैया कराए जाने की…

उत्तराखण्ड के जंगलों में आग बुझाने के काम में लगे 6 हजार से अधिक कर्मचारी

देहरादून, 2 मई (जनसमा)। केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि उत्तराखण्ड के जंगलों की आग बुझाने के काम में 6 हजार से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। अब आग लगभग 60 स्थानों पर ही लगी हुई है जबकि पहले 120 स्थानों पर आग लगी हुई थी। सेटेलाइट…

उज्ज्वला योजना से पांच करोड़ परिवारों को फायदा : मोदी

बलिया (उत्तर प्रदेश), 1 मई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के बलिया में एक जनसभा में कहा कि उज्ज्वला योजना से 5 करोड़ परिवारों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि वह बलिया में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाने नहीं आए हैं। प्रधानमंत्री के बलिया पहुंचने पर…

चांद के रहस्यमयी टैटू के बारे में जानकारी मिली

वाशिंगटन, 01 मई।  नासा के नए शोध से चांद के रहस्यमयी टैटू के बारे में जानकारी मिली है जो इसकी सतह के 100 से ज्यादा हिस्सों में अंधेरों और रोशनी के पैटर्न के रूप में नजर आती है। नासा के मैरीलेंड के ग्रीनबेल्ट में स्थित गोदार्द स्पेस फ्लाइट सेंटर के जॉन…

अगले 15 साल तक प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं : पासवान

पटना, 30 अप्रैल| बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी को लेकर असमय जारी चर्चा के बीच केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने यहां शनिवार को कहा कि नीतीश कुमार अपने मुंह मियां मिठ्ठू बन रहे हैं, अगले 15 साल तक प्रधानमंत्री…

साप्ताहिक समीक्षा : सेंसेक्स, निफ्टी में आधा फीसदी से अधिक गिरावट

मुंबई, 30 अप्रैल | देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में पिछले सप्ताह करीब आधा फीसदी से अधिक गिरावट रही। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 0.90 फीसदी यानी 231.52 अंकों की गिरावट के साथ शुक्रवार को 25,606.62 पर बंद हुआ। इसी तरह,…