Category Archives: National News

जीएसटी के मद्देनजर सरकार ने पिछले तीन सालों में खत्म किए कई उपकर

नई दिल्ली, 07 जून (जनसमा)। केंद्र सरकार ने पिछले तीन सालों के आम बजटों में धीरे-धीरे वस्तु एवं सेवाओं पर लगने वाले कई उपकरों को समाप्त किया जिससे वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को 1 जुलाई, 2017 से सुगमतापूर्वक लागू करने की जमीन तैयार की जा सके। केंद्र सरकार ने…

Sachin

‘सुपर डैड्स’ अभियान : सचिन ने कहा हर बच्चे को खेल की जरूरत

संयुक्त राष्ट्र संघ, 7 जून।  यूनिसेफ़ के ‘सुपर डैड्स’ अभियान के लिए यूनिसेफ के राजदूत और  महान् क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने कहा कि हर बच्चे को सुरक्षा, प्यार, अच्छे भोजन और खेल की जरूरत होती है। संयुक्त राष्ट्र संघ के बच्चों के फंड (यूनिसेफ़) द्वारा मंगलवार को ‘सुपर डैड्स’…

Yamuna

आने वालों सालों में भारत में गंभीर जल संकट का खतरा

नई दिल्ली, 06 जून (जनसमा)। आने वालों सालों में भारत में गंभीर जल संकट खड़ा हो सकता है। इसका बड़ा कारण पेड़ों और जंगलों का विनाश, नदियों औा जल स्रोतों का निरंतर प्रदूषित होते रहना तथा भूजल का अधिक से अधिक उपयोग करना है। उत्‍तर प्रदेश के नरोरा में विश्‍व…

satellite

जीएसएलवी-एमके III के सफल प्रक्षेपण पर राष्ट्र को गर्व : राष्ट्रपति

नई दिल्ली,  05 जून (जनसमा)। भारत ने सोमवार को अपने सबसे वजनी जीएसएलवी मार्क-3 रॉकेट को श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष के लिए छोड़ा।  अपने साथ 3,136 किलोग्राम वजनी संचार उपग्रह लेकर गया है, जिसे वह कक्षा में स्थापित करेगा।भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। राष्ट्रपति प्रणब…

आज लांच होगा देश का सबसे बड़ा रॉकेट जीएसएलवी-मार्क 3

चेन्नई, 05 जून (जनसमा)।  देश का सबसे बड़ा रॉकेट यानी भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान-मार्क 3 (जीएसएसवी-मार्क 3) सोमवार शाम को लांच होगा। इसकी उल्टी गिनती जारी है। यह अपने साथ तीन टन वजनी संचार उपग्रह ले जाएगा। इसरो के एक वैज्ञानिक ने बताया कि जीएसएसवी-मार्क 3 शाम 5.28 बजे जीसैट-19 के…

Terror attack

बर्मिंघम में खिलाड़ियों की सुरक्षा कड़ी, लंदन में खोजबीन जारी

:लंदन, 4 जून (जनसमा)| लंदन के दो इलाकों में शनिवार देर शाम हुए आतंकी हमलों के बाद लगभग दो सौ किमी दूर बर्मिंघम के जिस होटल में टीम इंडिया ठहरी हुई है वहां पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, वहीं लंदन में खोजबीन जारी है। याद रहे लंदन…

GST Council

सोना पर 3 फीसदी और बीड़ी पर 28 फीसदी वस्तु एवं सेवा कर

नई दिल्ली, 3 जून (जनसमा)| वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद के अध्यक्ष और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जीएसटी परिषद ने सोने, फुटवियर और वस्त्र जैसे वस्तुओं पर टैक्स तय कर लिया है। जीएसटी के तहत सोना पर 3 फीसदी और बीड़ी पर 28 फीसदी कर लगाया…

Hindi

हिन्दी के अनुवाद कार्य को सुगम बनाने के लिए साफ्टवेयर आएगा

नई दिल्ली, 2 जून (जनसमा)| राजभाषा  विभाग द्वारा वृहत् राजभाषा शब्दावली बनाने, ई-महाशब्दकोश का मोबाइल रूप तैयार करने तथा हिंदी सीखने के ‘लीला’ नामक साफ्टवेयर का मोबाइल रूप तैयार करने के साथ-साथ ‘हिंदी संसाधन केंद्र’ स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें अनुवाद कार्य को सुगम बनाने हेतु…

Trump

पेरिस समझौते से चीन और भारत जैसे देशों को अधिक फायदा

वाशिंगटन, 2 जून (जनसमा)| राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेरिस जलवायु समझौते से अलग हटने के  फैसले की घोषणा कर दी और कहा कि पेरिस समझौते से चीन और भारत जैसे देशों को सबसे अधिक फायदा हो रहा है। यह समझौता अमरीका के लिए उचित नहीं है, क्योंकि इससे व्यापार और…

Modi and Putin

एक स्थिर सच्चाई है भारत तथा रूस के सशक्त संबंध

सेंट पीटर्सबर्ग, 2 जून (जनसमा)|  सेंट पीटर्सबर्ग में भारत और रूस ने 18वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद आपसी सहयोग के बारे में गुरूवार को घोषणा पत्र जारी किया जिसमें कहा गया है कि भारत-रूस संबंध विश्व की दो महाशक्तियों के बीच आपसी विश्वास और भरोसे का संबंध है इससे पहले…

Modi in Germany

संपन्नता के मार्ग में आतंकवाद तथा अतिवाद बड़ी चुनौतियां

बर्लिन, 30 मई। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा “संपन्नता के मार्ग में आतंकवाद तथा अतिवाद बड़ी चुनौतियां है। हम हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ मजबूत और एकजुट एक्शन चाहते हैं।  इस विषय पर द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की संभावनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की है। साइबर सिक्योरिटी…

National Commission for Scheduled Tribes

एसटी कर्मचारी को सीधे-सीधे सजा या दण्‍ड नहीं दिया जा सकेगा

नई दिल्ली, 30 मई (जनसमा)। एसटी कोटे के किसी भी सरकारी कर्मचारी को सीधे-सीधे किसी भी तरह की बडी सजा या दण्‍ड नहीं दिया जा सकेगा। सजा या दण्‍ड देने के लिए मामले की जांच की जाएगी और उसके लिए एक समिति बनानी होगी। जांच समिति में अनुसूचित जनजाति के…

Markel and Modi

एंजेला मार्केल और प्रधानमंत्री मोदी ने पारस्परिक हितों पर बातचीत की

बर्लिन, 30 मई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चौथे भारत-जर्मनी अंतर सरकारी परामर्श के लिए सोमवार को बर्लिन पहुंचे। यह प्रधान मंत्री मोदी की जर्मनी की दूसरी द्विपक्षीय यात्रा है। बर्लिन के बाहर, चांसलर एंजेला मार्केल ने प्रधान मंत्री मोदी के लिए श्लॉस मेसेबर्ग में एक अनौपचारिक रात्रिभोज की मेजबानी की। बातचीत…

Javdekar

रैगिंग रोकने के लिए अब आगया ‘एंटी रैगिंग मोबाइल एप’

नई दिल्ली, 29 मई (जनसमा)। काॅलेजों में रैगिंग रोकने के लिए अब आगया ‘एंटी रैगिंग मोबाइल एप’। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा निर्मित इस ‘एंटी रैंगिंग मोबाइल एप’ की सोमवार को शुरूआत की गई। इस अवसर पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इस मोबाइल एप्लिकेशन…

storm

उत्तर की ओर बढ़ रहा है बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवाती तूफान ‘मोरा’

नई दिल्ली, 29 मई (जनसमा)। बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवाती तूफान ‘मोरा’ पिछले 06 घंटों के दौरान 11 किमी प्रति घंटे की गति से साथ उत्तर की ओर बढ़ रहा है और कोलकाता से लगभग 660 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्वी और चटगांव से 550 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में है। अगले 12 घंटों…

Modi

लोकतंत्र में सरकारों को जवाबदेह होना चाहिए : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 28 मई (जनसमा)।  “मेरा स्पष्ट मानना है कि लोकतंत्र में सरकारों को जवाबदेह होना चाहिए, जनता-जनार्दन को अपने काम का हिसाब देना चाहिए। मैं उन सब लोगों का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने समय निकाल करके हमारे काम की गहराई से विवेचना की, कहीं सराहना हुई, कहीं समर्थन आया, कहीं…

Security Forces

हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया

श्रीनगर, 27 मई (जनसमा)। आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर सबजार बट सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया। सबज़ार मारे गए हिजबुल कमांडर बुरहानवानी का करीबी सहयोगी था और उसकी जगह संगठन की कमान संभाली थी। इस घटना के बाद घाटी में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। पुलिस महानिदेशक…

M. Venkaiah Naidu

दूरदर्शन दो करोड़ 20 लाख से अधिक घरों तक पहुंचा

नई दिल्ली, 27 मई (जनसमा)। सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा है कि हाल के अनुमानों के अनुसार दूरदर्शन दो करोड़ 20 लाख से अधिक घरों तक पहुंच गया है। सरकार ने राज्य सरकारों के माध्यम से देश के दूर-दराज क्षेत्रों में नि: शुल्क डीडी डीटीएच बक्से का…

असम में देश के तीसरे सबसे बड़े भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की शुरूआत

गुवाहाटी, 27 मई (जनसमा)। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गौमुख में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्‍थान (आईएआरआई) की आधारशिला रखी। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस कार्य के लिए असम सरकार तथा वहां के मुख्‍यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को बधाई दी।  …

सीबीएसई जल्द ही नतीजों की तारीखों का ऐलान करेगी : जावड़ेकर

नई दिल्ली, 25 मई (जनसमा)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 10वीं एवं 12वीं के नतीजों पर सस्पेंस को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को देशभर के विद्यार्थियों को आश्वासन देते हुए कहा है कि चिंता की बात नहीं है, किसी भी छात्र के साथ नाइंसाफी…