Terror attack

बर्मिंघम में खिलाड़ियों की सुरक्षा कड़ी, लंदन में खोजबीन जारी

:लंदन, 4 जून (जनसमा)| लंदन के दो इलाकों में शनिवार देर शाम हुए आतंकी हमलों के बाद लगभग दो सौ किमी दूर बर्मिंघम के जिस होटल में टीम इंडिया ठहरी हुई है वहां पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, वहीं लंदन में खोजबीन जारी है।

याद रहे लंदन के दो इलाकों में शनिवार देर शाम दो जगह आतंकवादी हमले हुए थे। इन हमलों में 6 लोगों के मारे की जानकारी मिली है। न्यू स्काॅटलैण्ड यार्ड पुलिस के सहायक आयुक्त मार्क रॉली ने एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा ” कल [शनिवार, 3 जून] देर शाम से मेट्रोपॉलिटन पुलिस  लंदन ब्रिज और दक्षिण लंदन के बोरो मार्केट इलाकों में हुई घटनाओं की गहराई से छानबीन कर रही है। हम इसे एक आतंकवादी घटना के रूप में देख रहे हैं।

Photo : IANS

घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि लंदन ब्रिज पर शाम 5.08 बजे वैन द्वारा लोगों को कुचले जानी की खबर मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार वैन ने पैदल यात्रियों को कुचल दिया। इसके बाद 3 संदिग्धों ने वाहन छोड़ दिया। इस घटना में कई लोग मारे गए, जिसमें ड्यूटी पर तैनात एक  ब्रिटिश परिवहन पुलिस अधिकारी भी शामिल था जो लंदन ब्रिज में मुकाबला कर रहा था। उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है।

सशस्त्र अधिकारियों ने बहुत जल्दी और बहादुरी से एक्शन लिया और तीनों संदिग्धों को मार गिराया गया। घटना की सूचना मिलने के आठ मिनट के भीतर पुलिस पहुंच गई, संदिग्धों का सामना किया और  उन्हें मार गिराया गया।

मार्क रॉली ने कहा “मैं जनता को सतर्क रहने के लिए कहना चाहता हूं और उन्हें कुछ संदेहास्पद लगता है तो तुरंत 999 पर डायल कर सूचित करें।”