Modi

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली लौट आए

नई दिल्ली, 4 जून (जनसमा)| जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस की सफल यात्रा के बाद प्रधान मंत्री  नरेन्द्र मोदी दिल्ली लौट आए।

इससे पहले शनिवार को पेरिस में मोदी ने कहा कि पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौता भारत के लिए विश्वास का प्रतीक है।

पेरिस में  मैक्रों के साथ विभिन्न मुद्दों पर  बातचीत के दौरान मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को भारत आने के लिए आमंत्रित किया मैक्रों ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि वह इस वर्ष के अंत में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली आएंगे।