Category Archives: National News

Voting on 96 seats in ten states and one union territory on May 13

दस राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर 13 मई को मतदान

तेलंगाना (Telangana) में, 13 मई को होने वाले मतदान से पहले प्रचार के लिए केवल तीन दिन शेष रहते हुए राज्य में चुनाव प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। सभी प्रमुख दलों के शीर्ष नेता अपने उम्मीदवारों के लिए मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं।

Voting completed for 283 Lok Sabha seats, 61.45% voting in the third phase

लोकसभा की 283 सीटों के लिए मतदान संपन्न, तीसरे चरण में 61.45% मतदान

देश में लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण में 66.14 फीसदी, दूसरे चरण में 66.14 फीसदी और तीसरे चरण में 61.45फीसदी वोटिंग हुई है, जबकि 2019 में पहले चरण 69.96 फीसदी, दूसरे चरण में 70.09 फीसदी और तीसरे चरण में क्रमशः 66.89 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

Warning to political parties against misuse of social media

सोशल मीडिया के दुरुपयोग के खिलाफ राजनैतिक पार्टियों को चेतावनी

मौजूदा कानूनी प्रावधानों के मद्देनजर, अन्य निर्देशों के अलावा, पार्टियों को विशेष रूप से नकली ऑडियो, वीडियो को प्रकाशित और प्रसारित करने से परहेज करने, किसी भी गलत सूचना या असत्य या भ्रामक प्रकृति की जानकारी का प्रसार करने और पोस्ट करने से परहेज करने का निर्देश दिया गया है।

Modi's legacy Dalits and backward classes got electricity, gas, free grains

मोदी की विरासत दलित-पिछड़ों को मिला बिजली, गैस, मुफ्त अनाज

मोदी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर और नेहरू जी ने भी कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए, लेकिन अब सपा-कांग्रेस और इनके सहयोगी एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के आधार पर बांटना चाहते हैं।

Congress President said, Modiji has understood that his Government is about to go

कांग्रेस अध्यक्ष बोले, मोदीजी समझ गए हैं कि उनकी कुर्सी जाने वाली है

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बैंकों का राष्ट्रीयकरण इंदिराजी की देन था क्योंकि वे गांव, गरीब और किसानों की मदद चाहती थीं। मालदा में इन बैंकों से ही किसानों को साहूकारों के चंगुल से छुटकारा मिला। पढ़े-लिखे नौजवानों को छोटी-छोटी वर्कशॉप, फैक्ट्रियां लगाने के लिए भी बरकत दा ने प्रेरित किया।

Chance of heavy rainfall with storm and strong winds in Northeast India

पूर्वोत्तर भारत में तूफान और तेज़ हवाओं के साथ भारी वर्षा की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। हालांकि, आईएमडी ने कहा कि देश के शेष हिस्से में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।

Narendra Modi said that Modi was not born to have fun

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ

मोदी ने कहा कि टिएमसी के एक विधायक ने कहा है कि हिंदुओं को दो घंटे में भागीरथी में बहा देंगे, ये कौन सी राजनीति की संस्कृति है? ऐसा लग रहा है बंगाल में टीएमसी की सरकार ने हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना कर रख दिया है। श्री राम के नारे से टीएमसी के नेताओं को बुखार आ जाता है। उन्हें राम मंदिर के निर्माण से और राम नवमी की शोभा यात्रा से आपत्ति है।

Today is the last date for nomination for Lok Sabha elections 2024, fifth phase

लोकसभा चुनाव 2024, पांचवें चरण के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख

बीजेपी और कांग्रेस तीसरे और चौथे चरण के लिए मध्य प्रदेश की 17 लोकसभा सीटों पर रोड शो और जनसभाओं की रणनीति अपनाकर फोकस कर रही हैं। उन्होंने स्थानीय नेताओं की बैठकों को अपने स्टार प्रचारकों के साथ जोड़ दिया है ।

Modi said...those who once used to occupy 400 seats have come down to 40 seats

मोदी ने कहा…जो कभी 400 सीट लेकर बैठते थे वो 40 सीट पर आ गए

मोदी ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया कि कांग्रेस लोकतंत्र के लिए चुनाव नहीं लड़ रही है, कांग्रेस के लिए ये चुनाव भगवान श्री राम के खिलाफ लड़ाई का चुनाव है।
भगवान राम को हराकर ये किसे जिताना चाहते हैं?

There is hardly any water even in Narmada Canal

मतदाता ऐसी पार्टी को वोट देंगे जो गांव में नर्मदा का पानी लाएगी

मुख्य सड़क से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित भाडुका  गांव में इंसानों और जानवरों के जीवित रहने के लिए ही पर्याप्त पानी है। ग्रामीण अपने जानवरों को लू से बचाने के लिए अपने हिस्से का पानी झील में डालते हैं। वे अब ऐसी पार्टी को वोट देने पर विचार कर रहे हैं जो नर्मदा का पानी लाएगी, लेकिन कोई भी अपने वादे पूरे नहीं करता।

Modi is working day and night to change your life

मोदी आपका जीवन बदलने के लिए दिन रात एक कर रहा है

महाराष्ट्र के माढ़ा में एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान प्रधानमंत्रियों ने गरीबी हटाएंगे का नारा लगाया था, लेकिन यह एनडीए सरकार है जिसने पिछले दस वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।

License of 14 Patanjali products suspended with immediate effect

पतंजलि के 14 उत्पादों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित

जिन दवाओं के लाइसेंस रद्द किया गया हैं वे हैं : स्वासारि गोल्ड, स्वासारि वटी, ब्रोंकोम, स्वासारि प्रवाही, स्वासारि अवलेह, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम, बीपी ग्रिट, मधुग्रिट, मधुनाशिनी वटी एक्स्ट्रा पावर, लिवामृत एडवांस, लिवोग्रिट, पतंजलि दृष्टि आई ड्रॉप और आईग्रिट गोल्ड।

Modi wants to take away the right to reservation by making privatization a weapon

निजीकरण को अस्त्र बना कर मोदी आरक्षण का हक़ छीनना चाहते हैं

उन्होंने कहा कि आज देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ- कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन है, जो संविधान को बचाने में लगे हैं। दूसरी तरफ- नरेंद्र मोदी और RSS है, जो संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।

Kshatriya movement raging in Gujarat, protest against BJP candidate

गुजरात में क्षत्रिय आंदोलन उग्र, भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

कई दिनों पहले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार पुरुषोत्तम रूपाला ने क्षत्रिय समाज के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की, जिससे लोग नाराज हो गए और रूपाला का टिकट रद्द करने की मांग की गई। हालाँकि पुरुषोत्तम रूपला ने कई बार अपना स्पष्टीकरण दिया और खेद भी प्रगट किया है।

उत्तराखंड में जंगल की आग, सेना के हेलीकाप्टर बुझा रहें है आग

देवभूमि उत्तराखंड की स्थिति इस समय बेहद दयनीय है जहां एक और ग्रामीण लगातार जंगलों के बढ़ते आग से भयभीत होकर डरे समय हुए हैं वहीं जंगली मवेशी इस भयानक आग के निवाला हो रहे हैं लेकिन हमारे उत्तराखंड में केवल नैनीताल जिले के अलावा शायद प्रशासन को और कुछ नहीं दिखाई दे रहा है।

Voting completed in 14 states and union territories with the second phase

दूसरे चरण के साथ ही 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान पूरा

शुक्रवार को लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के 88 संसदीय क्षेत्रों में मध्यम से तेज मतदान हुआ। बसपा उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मध्य प्रदेश की बैतूल (एसटी) संसदीय सीट पर मतदान तीसरे चरण के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Supreme Court gives clean chit to EVM, petitions for VVPAT verification rejected

सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम को दी क्लीन चिट, वीवीपैट सत्यापन की याचिकाएं खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) पर्चियों का उपयोग करके इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में डाले गए वोटों के पूर्ण सत्यापन की मांग करने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया। जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की दो जजों की बेंच ने यह फैसला सुनाया।

13 states, 88 Lok Sabha seats, 16 crore voters in the second phase of voting

दूसरे चरण के मतदान में 13 राज्य, 88 लोकसभा सीटें, 16 करोड़ मतदाता

दूसरे चरण में 16 करोड़ मतदाता हैं और इनके लिए 1.67 लाख मतदान केन्‍द्र बनाये गए हैं। दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदान अधिकारी और कर्मचारी अपने अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होगये हैं। कुछ राज्यों में नावों से और कहीं कहीं हेलीकॉप्टर से भी मतदान कर्मी मतदान केंद्रों की और भेजे गए हैं।

Lok Sabha elections 2024, 102 seats in the first phase, 16.63 crore voters

लोकसभा चुनाव 2024, पहले चरण में 102 सीटें, 16.63 करोड़ मतदाता

मतदाताओं में 8.4 करोड़ पुरुष; 8.23 करोड़ महिला और 11,371 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 35.67 लाख पहली बार वोट देने वाले मतदाता वोट डालने के लिए पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त, 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.51 करोड़ युवा मतदाता हैं।

In UPSC merit list 165 SC, 74 ST and passed 51 Muslims

यूपीएससी मेरिट में 165 एससी, 74 एसटी और पास हुए 51 मुस्लिम

नई दिल्ली, 18 अप्रैल। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में मेरिट में आए अभ्यर्थियों में से 476 अभ्यर्थी सामान्य वर्ग से हैं। जबकि 275 उम्मीदवार ओबीसी, 165 उम्मीदवार एससी और 74 उम्मीदवार एसटी हैं। वहीँ इस बार पास हुए 1016 अभ्यर्थियों में से 51 मुस्लिम हैं। सफल अभ्यर्थियों…