Category Archives: Others

युवाओं के कौशल विकास से ही झारखण्ड का विकास संभव : श्री श्री रविशंकर

देवघर (झारखण्ड), 03 मार्च (जनसमा)। आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर ने गुरूवार को झारखण्ड के देवघर जिले के पालोजोरी में किसान सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड का विकास तभी होगा जब यहाँ के युवाओं का कौशल विकास हो। श्री श्री रविशंकर ने कहा कि वे…

मध्यप्रदेश में गैस राहत अस्पतालों में मरीजों के ऑपरेशन आउटसोर्स से होंगे

भोपाल, 03 मार्च (जनसमा)। गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  विश्वास सारंग ने कहा है कि गैस राहत के अस्पतालों में ऑपरेशन थियेटर का उन्नयन कर आउटसोर्स के जरिये बड़े ऑपरेशन विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अत्याधुनिक संसाधनों से किये जायेंगे। सारंग विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक को…

हर साल 60 लाख से अधिक पक्षी करते हैं प्रवास

नई दिल्ली, 03 मार्च। यूरोप से हर साल 60 लाख से अधिक प्रवासी पक्षी अनातोलिया क्षेत्र को पार कर एशिया और अफ्रीकी देशों की ओर जाते हैं। अनातोलिया प्रायद्वीप भौगोलिक दृष्टि से ग्रीक के पूर्व में है। यह क्षेत्र उत्तर में काला सागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और पश्चिम में…

नमामि गंगे की सफलता के लिए रोटरी इंडिया से समझौता

नई दिल्ली, 02 मार्च (जनसमा)। अधिक से अधिक स्‍वयंसेवी संगठनों को शामिल करते हुए नमामि गंगे कार्यक्रम को जन आंदोलन बनाने के प्रयास में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के अंतर्गत स्‍वच्‍छ गंगा के लिए राष्‍ट्रीय मिशन ने गुरूवार को नई दिल्‍ली में रोटरी इंडिया के साथ…

Cashless

मध्यप्रदेश सरकार ने डिजिटल पेमेंट्स में वृद्धि के लिए मिशन गठित किया

भोपाल, 02 मार्च (जनसमा)।राज्य स्तर पर वित्त विभाग के अधीन डिजिटल पेमेंट्स में वृद्धि/कैशलेस के लिए राज्य शासन द्वारा मिशन का गठन किया गया है। मिशन के संचालन की जिम्मेदारी संचालन समिति की होगी। यह मिशन प्रदेश में विविध माध्यमों से प्रशिक्षण के लिए की गई व्यवस्था की समीक्षा तथा…

Akhilesh Yadav Samajwadi Party

अब तो कालेधन और भ्रष्टाचार का हिसाब दे दो : अखिलेश

बलिया (उप्र), 02 मार्च (जनसमा)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के छठे चरण के चुनाव प्रचार में गुरुवार को बलिया के फेफना-रसड़ा में एक जनसभा में नोटबंदी के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को घेरते हुए कहा, ‘‘जो अच्छे दिन की बात…

दूसरे राज्‍यों से आए लोगों के हितों की रक्षा के लिए कानून बनाने की सिफारिश

नई दिल्ली, 02 मार्च (जनसमा)। केन्द्र की मोदी सरकार दूसरे राज्‍यों से आए लोगों के हितों की रक्षा के लिए कानून बना सकती है। सरकार द्वारा गठित किये गये एक पैनल ने यह कहते हुए आवश्‍यक कानूनी एवं नीतिगत रूपरेखा तैयार करने की सिफारिश की है कि इस तरह के लोग आर्थिक…

दिल्ली खाए महंगा, मुंबई खाए सस्ता!

नई दिल्ली, 02 मार्च (जनसमा)। ‘दिल्ली खाए महंगा, मुंबई खाए सस्ता’। इस वाक्य को पढ़कर आपको लगेगा कि माजरा क्या है। सचाई यह है कि पिछले साल के नवंबर की नोटबंदी के बाद से महाराष्ट्र में अभी तक सब्जियों और दालों के भाव में कोई खास सुधार नहीं हुआ है।…

बजट मध्यप्रदेश के विकास को नई ऊँचाइयाँ देगा : नरोत्तम मिश्र

भोपाल,01मार्च (जनसमा)। जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि विधानसभा में प्रस्तुत वित्त वर्ष 2017-18 का बजट गरीबों और सभी वर्गों के लिए हितकारी है। उन्होंने कहा कि बजट राज्य को विकास की नई ऊँचाइयाँ देगा। मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि बजट में अनेक…

एलपीजी सिलेंडर की मूल्‍य वृद्धि का उपभोक्‍ताओं पर कोई प्रभाव नहीं

नई दिल्ली, 01 मार्च (जनसमा)। 1 मार्च, 2017 से एलपीजी सिलेंडर के गैर रियायती मूल्‍यों में 86 रूपये की बढ़ोत्‍तरी की गई है। यह बढ़ोत्‍तरी वैश्‍विक एलपीजी उत्‍पाद के मूल्य बढ़ने के कारण की गई है। हालांकि इसका रियायती दरों पर एलपीजी के सिलेंडर रिफिल कराने वाले उपभोक्‍ताओं पर कोई…

Madhya Pradesh has now been recognized again in the textile industry

किसानों के कल्याण और गरीबों के उत्थान का बजट : मुख्यमंत्री

भोपाल,01मार्च(जनसमा)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विधान सभा में प्रस्तुत वर्ष 2017-18 के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हर दृष्टि से ऐतिहासिक, जनोन्मुखी और किसान हितैषी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि समग्र दृष्टि से यह बजट किसानों के कल्याण और गरीबों के उत्थान का बजट है। नौजवानों के…

आनंद और प्रसन्नता के साथ परीक्षा देने जायें विद्यार्थी : शिवराज

भोपाल,01मार्च(जनसमा)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं में सफल होने की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। चौहान ने कहा कि जीवन का सबसे कीमती समय शुरू हो रहा है। अपने सपनों के साथ नई मंजिलों की ओर बढ़ना है। ऐसे समय न तो घबराने की…

मालवांचल के बड़े-बड़े शहरों में पहुँचा नर्मदा नदी का पानी : शिवराज

भोपाल, 01 मार्च (जनसमा)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नर्मदा सेवा यात्रा का एक और उद्देश्य यह भी है कि मालवांचल को रेगिस्तान बनने से रोका जाये। उन्होंने कहा कि नर्मदा नदी के पानी को मालवांचल के बड़े-बड़े शहरों में पहुँचाया गया है। धार जिले…

बनारस में चुनावी चौपड़ पर मोहरे फिट कर रहेे हैं भाजपा नेता

वाराणसी, 01 मार्च (जनसमा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनारस की सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए 4 और 5 मार्च को वाराणसी आएंगे। उम्मीद है कि वे रैली भी करें और छोटी-मोटी जनसभाएं भी। वे काशी विश्वनाथ मंदिर भी जा सकते हैं और बनारस को क्योटो बनाने के अपने सपने को…

मैच रेफरी ने पुणे पिच को ‘खराब’ स्तर का बताया

दुबई, 28 फरवरी | मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने भारत तथा आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमों के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के लिए उपयोग में लाई गई पिच को ‘खराब’ दर्जे का करार दिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को…

विराट मजबूती से वापसी करेंगे : स्टार्क

बेंगलुरू, 28 फरवरी | भारत और आस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट श्रृंखला से पहले सभी को मेजबान टीम के कप्तान विराट कोहली और आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा का इंतजार था। पुणे में खेले गए पहले टेस्ट मैच में स्टार्क ने कोहली का…

मप्र में 27 नीलगायों को पकड़ने-छोड़ने पर खर्च हुए 34 लाख

भोपाल, 28 फरवरी | मध्यप्रदेश में फसलों को नुकसान से बचाने के लिए वन विभाग ने नीलगायों को पकड़कर अन्य स्थान पर छोड़ने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत प्रायोगिक तौर पर 27 नीलगायों को गांधी सागर अभयारण्य में छोड़ा गया है। इस पर लगभग 34 लाख रुपये…

उप्र में अभी से त्रिशंकु विधानसभा की बात कर रहे मोदी : अखिलेश

आजमगढ़, 28 फरवरी | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि कल तक विधानसभा चुनाव में 300 सीटें जीतने का दम भरने वाले मोदी और भाजपा के लोग अब गठबंधन की सरकार बनाने की बात करने लगे हैं। अखिलेश…

हां, मुझमें मख्यमंत्री बनने की सभी योग्यताएं हैं: आदित्यनाथ

गोरखपुर, 28 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद और गोरक्षपीठ के पीठेश्वर योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां कहा कि उनमें मुख्यमंत्री बनने की सभी योग्यताएं हैं। वह मुख्यमंत्री बनने की योग्यताओं संबंधी सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा, “हां, मुझमें मख्यमंत्री बनने की सभी योग्यताएं हैं।”…

चुनाव बाद माफिया व बाहुबली नहीं रहेंगे मुख्तार अंसारी : मायावती

मऊ (उप्र), 28 फरवरी | उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को कहा कि जनता माफिया और बाहुबली को पसंद नहीं करती है, लेकिन जब माफिया समझे जाने वाले मऊ सीट से बसपा प्रत्याशी मुख्तार अंसारी चुनाव जीत जाएंगे तो उन…