हर साल 60 लाख से अधिक पक्षी करते हैं प्रवास

नई दिल्ली, 03 मार्च। यूरोप से हर साल 60 लाख से अधिक प्रवासी पक्षी अनातोलिया क्षेत्र को पार कर एशिया और अफ्रीकी देशों की ओर जाते हैं। अनातोलिया प्रायद्वीप भौगोलिक दृष्टि से ग्रीक के पूर्व में है। यह क्षेत्र उत्तर में काला सागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और पश्चिम में ईजियन सागर से घिरा हुआ है।

पक्षी विशेषज्ञों की विश्व संस्था ‘‘बर्ड लाइफ’’ के अनुसार लगभग 20 लाख से अधिक स्टार्क और शिकारी पक्षी इस्तांबुल के ऊपर से गुरजते हैं। वहीं लगभग 12 लाख शिकारी पक्षी बटुमी के संकरे पहाड़ी रास्ते के आसामन में उड़ते हुए अनातोलिया के उत्तर पूर्व में प्रवेश करते हैं। इसी संकरे आकाश के रास्ते का लाखों की तादात में बतखें और काले हंस भी उपयोग करते हैं।

फोटो : सिन्हुआ/आईएएनएस

बटूमी काला सागर के किनारे बस हुआ जॉर्जिया का दूसरा सबसे बड़ा बंदरगाह शहर है। यह एक प्रमुख पर्यटन केन्द्र भी है। इस रास्ते में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों को शिकारियों द्वारा मार दिया जाता है या बिजली के तारों और जहरीली चीजों के कारण वे मौत का शिकार हो जाते हैं।

टर्की में पक्षियों के संरक्षण के लिए काम करने वाली ‘‘बर्ड लाइफ’’ से जुड़ी संस्था डोगा 15 साल से पक्षी संरक्षण का काम कर रही है। समाज में सभी स्तरों पर प्रवासी पक्षियों के लिए सुरक्षित मार्ग बनाने और उनकी रक्षा करने की दिशा में यह संस्था लोगों में जागरूकता का काम कर रही है। वस्तुतः यह प्रवासी पक्षी संकरी पहाडि़यों के बीच की प्राकृतिक झीलों के किनारे अपने प्रवास के दौरान विश्राम भी करते हैं। इस मौके का लाभ उठाकर अवैध शिकार करने वाले शिकारी पक्षियों का शिकार करते हैं।