Category Archives: समाचार

फीफा अंडर-17 विश्व कप का शुभंकर लांच

नई दिल्ली, 10 फरवरी| भारत की मेजबानी में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के आधिकारिक शुभंकर को शुक्रवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जारी कर दिया गया। भारत की मेजबानी में पहली बार फीफा अंडर-17 विश्व कप का आयोजन छह अक्टूबर से शुरू होगा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम…

दुनिया भर में ट्विटर के 31.9 करोड़ प्रयोक्ता

न्यूयार्क, 10 फरवरी| पिछले साल की चौथी तिमाही में ट्विटर के सक्रिय मासिक प्रयोक्ता में 20 लाख की बढ़ोतरी हुई है तथा साल के अंत तक दुनिया भर में ट्विटर के 31.9 करोड़ प्रयोक्ता हो गए हैं। रिकोल में गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी चुनाव का तमाशा ट्विटर…

विकास आधारित सुशासन में छत्तीसगढ़ को देश में पहला स्थान मिला

छग : अब चिटफंड कंपनियों की शिकायत सीधे वेबसाइट पर

रायपुर, 10 फरवरी । छत्तीसगढ़ में अब चिटफंड कंपनियों की शिकायत सीधे वेबसाइट पर की जा सकेगी। इसके लिए शासन-प्रशासन ने मिलकर ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट पीडीआईएसीटी डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन’ नामक वेबसाइट बनाई है। मुख्य सचिव ने वेबसाइट और सीधे मिलने वाले शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए…

रोमांचक रहा ‘जॉली एलएलबी 2’ का हिस्सा बनना : सयानी

मुंबई, 10 फरवरी | फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ में अभिनेत्री सयानी गुप्ता एक गर्भवती महिला की भूमिका में हैं। अभिनेत्री का कहना है कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए रोमांचक रहा। ‘मार्गारीटा विद ए स्ट्रॉ’ से बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर चुकीं सयानी, सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित ‘जॉली…

उदयपुर विश्व संगीत महोत्सव में कैलाश खेर बांधेंगे समां

उदयपुर, 10 फरवरी | राजस्थान के उदयपुर में विश्व संगीत महोत्सव के दूसरे संस्करण का आयोजन शुक्रवार से होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय विश्व संगीत महोत्सव में भारत सहित ब्रिटेन, इटली, दक्षिण अफ्रीका, सेनेगल, कनाडा, आर्मेनिया, तुर्की, मैकेडोनिया, मोजाम्बिक, नॉर्वे, ईरान, क्यूबा और स्विट्जरलैंड सहित कुल 16 देशों…

महिला आरक्षण विधेयक पास कराने के लिए हमारे पास बहुमत नहीं : वेंकैया

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 10 फरवरी | संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण प्रदान करने वाले विधेयक तभी पारित हो सकेंगे, जब मोदी सरकार को राज्यसभा में बहुमत मिलेगा। केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने यहां राष्ट्रीय महिला संसद (एनडब्ल्यूपी) को संबोधित करते हुए…

अन्नाद्रमुक विधायकों ने कहा, हम बंदी नहीं हैं

चेन्नई, 10 फरवरी | तमिलनाडु में एआईएडीएमके (ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) महासचिव वी.के. शशिकला के सत्ता संर्घष में समर्थन कर रहे पार्टी विधायकों ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें बंधक नहीं बनाया गया है। मद्रास उच्च न्यायालय में कई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिकाएं दायर की गई हैं और विधायकों…

भोपाल में पकड़े आईएसआई एजेंटों में एक भी मुसलमान नहीं : दिग्विजय

भोपाल, 10 फरवरी | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और हिंदूवादी संगठनों की कार्यप्रणाली पर हमेशा सवाल उठाने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर परोक्ष रूप से इन संगठनों पर हमला बोला है। उन्होंने मध्य प्रदेश में आईएसआई के लिए कथित तौर पर काम करने…

बीएसएफ जवान तेज बहादुर की गुमशुदगी पर कुछ देर बाद सुनवाई

नई दिल्ली, 10 फरवरी | दिल्ली उच्च न्यायालय पिछले माह खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की शिकायत करने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवान तेज बहादुर यादव की गुमशुदगी को लेकर दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर अब से कुछ ही देर बाद सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति बी. डी. अहमद और न्यायमूर्ति आशुतोष…

अखिलेश चुनाव बाद पापियों को नहीं बचा पाएंगे : प्रधानमंत्री

बिजनौर, 10 फरवरी | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में प्रचार करने शुक्रवार को यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तीखे हमले किए। मोदी ने शुक्रवार को कहा कि 11 मार्च के परिणाम के बाद मुख्यमंत्री पापियों को बचा…

राहुल-अखिलेश का वाराणसी में रोड शो रद्द

लखनऊ, 10 फरवरी | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का शनिवार को वाराणसी में प्रस्तावित बहुप्रतीक्षित रोड शो रद्द हो गया है। बताया जाता है कि संत गुरुदास की जयंती के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। संत रविदास की 10 फरवरी को जयंती…

जैव विविधता पर निर्भर विश्व के 70 प्रतिशत निर्धन ग्रामीण क्षेत्रों में : वीरभद्र

शिमला, 10 फरवरी (जनसमा)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि जैव विविधता में गिरावट रोकने और लोगों को जैविक विरासत को संरक्षित करने के लिए समर्थ बनाने से लोगों के जीवन में खुशहाली आएगी। उन्होंने कहा कि विश्व के 70 प्रतिशत निर्धन ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं तथा…

हैदराबाद टेस्ट : कोहली के दम पर भोजनकाल तक भारत के 4/477 रन

हैदराबाद, 10 फरवरी | कप्तान विराट कोहली (नाबाद 191) की नाबाद शतकीय पारी के दम पर भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में भोजनकाल तक चार विकेट के नुकसान पर 477 रन बना लिए हैं। राजीव गांधी…

‘नाम शबाना’ सच्ची घटना पर आधारित फिल्म

मुंबई, 10 फरवरी | फिल्म निर्देशक नीरज पांडेय सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानी लिखने के लिए जाने जाते हैं। नीरज पांडेय ने अब तक फिल्म ‘वेडनसडे’, ‘स्पेशल 26’ और हाल में आई शानदार फिल्म ‘एमएस धोनी..’ जैसी फिल्में बनाई हैं, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित थीं। इसी कड़ी में नीरज…

दर्शकों को मेरी सहजता पसंद आई : तापसी

कोलकाता, 10 फरवरी | अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि पर्दे पर दर्शकों को उनकी सहजता पसंद आई और इसी ने उनके पक्ष में काम किया। पन्नू ने गुरुवार को शहर में यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं प्रशिक्षित कलाकार नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि पर्दे…

रात में लगाने वाली क्रीम चुनने में सावधानी बरतें

नई दिल्ली, 10 फरवरी | रात का समय त्वचा को आराम, सुकून देने और इसे ‘रिजूविनेट’ करने का समय होता है, इसलिए चेहरे को गहराई से साफ करने के बाद रात में बढ़िया परिणाम के लिए लगाई जाने वाली मॉइश्चराइजर लगाएं। आप हालांकि इस उलझन में पड़ सकती हैं कि…

सबके साथ-सबका विकास नीति से मध्यप्रदेश देश में अव्वल

भोपाल, 10 फरवरी (जनसमा)। मध्यप्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विश्वास सारंग ने कहा है कि सबके साथ-सबका विकास की नीति पर चलते हुए प्रदेश आज प्रगति के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। सारंग गुरूवार को बैरसिया में सहकारिता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।…

खेलों में भी 'सर्जिकल स्ट्राइक' की जरूरत : शिवराज

मप्र में घर-घर से धातु जुटाकर बनेगी आदि शंकराचार्य की प्रतिमा : शिवराज

ओंकारेश्वर, 9 फरवरी | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा नदी के तट पर स्थित ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की विशालकाय प्रतिमा राज्य के हर घर-घर से धातु एकत्रित कर बनाकर स्थापित करने का ऐलान किया है। नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के मकसद से अमरकंटक से…

Raghuvansh Prasad Singh

बिहार में शिक्षा का बुरा हाल है : रघुवंश प्रसाद सिंह

पटना, 9 फरवरी | बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की इंटर (12वीं) स्तरीय पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्नपत्र व उसके उत्तर लीक होने और उसके बाद परीक्षा रद्द होने के बाद राज्य की राजनीति गर्म हो गई है। प्रश्नपत्र लीक होने के बहाने बिहार में सत्ताधारी महागठंबधन में…

M. Venkaiah Naidu

मोदी ने तो मनमोहन सिंह की ‘सराहना’ की थी : नायडू

नई दिल्ली, 9 फरवरी | सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘रेनकोट’ वाले कटाक्ष का बचाव करते हुए कहा कि मोदी असल में पूर्व प्रधानमंत्री की ‘सराहना’ कर रहे थे। नायडू ने संसद भवन परिसर में…