Category Archives: समाचार

उप्र चुनाव : आचार संहिता उल्लघंन मामलों में 107.05 करोड़ रुपये जब्त

लखनऊ, 12 फरवरी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के तहत आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को सुनिश्चित कराने के अन्तर्गत फ्लाइंग स्क्वाड, पुलिस टीम एवं आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में रविवार को लगभग 41.25 लाख रुपये तथा अब तक कुल 107.05…

O Panneerselvam

एआईएडीएमके महासचिव का चुनाव जल्द : पन्नीरसेल्वम

चेन्नई, 12 फरवरी | तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने रविवार को कहा कि पार्टी महासचिव के चुनाव का कार्यक्रम जल्द ही घोषित किया जाएगा। एआईएडीएमके के पूर्व प्रेसीडियम चेयरमैन ई. मधुसूदनन ने कहा कि चुनाव की तिथि जल्द घोषित कर दी जाएगी। पन्नीरसेल्वम ने यहां अपने आवास पर…

हैदराबाद टेस्ट : चौथे दिन भारत जीत से 7 विकेट दूर

हैदराबाद, 12 फरवरी | बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारत के खिलाफ जारी इकलौते टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। हालांकि, मेहमान टीम भारत से अब भी…

जापान, अमेरिका उत्तर कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइल परिक्षण से नाराज

सियोल, 12 फरवरी | उत्तर कोरिया द्वारा रविवार को पूर्वी समुद्री क्षेत्र में किए गए बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने निंदा की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि नार्थ प्योंगान…

Kailash Satyarthi

कैलाश सत्यार्थी के नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति बरामद

नई दिल्ली, 12 फरवरी | दिल्ली पुलिस ने बाल अधिकार कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी को नोबेल पुरस्कार के रूप में मिले मेडल की चोरी हुई प्रतिकृति बरामद कर ली है। इसे चोरों ने सात फरवरी की रात उनके घर से चुरा लिया था। चोरों ने सत्यार्थी के दक्षिण दिल्ली स्थित आवास…

R Ashwin

टेस्ट इतिहास में सबसे तेज 250 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने अश्विन

हैदराबाद, 12 फरवरी | भारत के दिग्गज ऑफ-स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन रविवार को टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 250 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाज में जारी एकमात्र टेस्ट मैच में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत के स्पिन गेंदबाज अश्विन ने…

Alia Bhatt

पार्टनर को वेलेंटाइन डे उपहार देने के संबंध में आलिया के सुझाव!

नई दिल्ली, 12 फरवरी | हर किसी के लिए प्यार के अलग-अलग मायने होते हैं। किसी के लिए यह मजे करना, साथ में बाहर घूमना, प्राकृतिक नजारों का लुत्फ लेना हो सकता है तो किसी के लिए यह महंगे उपहार देने या लेने के रूप में होता है। फिल्म ‘उड़ता…

BSF

कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 4 आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर, 12 फरवरी | दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को हुए मुठभेड़ में 4 आतंकवादी मारे गए। इस दौरान घायल हुए राष्ट्रीय रायफल्स के दो जवानों की भी जान चली गई। पुलिस के अनुसार, सुरक्षाबलों ने फ्रैजल गांव के एक घर में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने…

Portrait of Pran

खलनायकी और रौबदार अंदाज के लिए आज भी लोकप्रिय हैं प्राण

(जन्मदिन : 13 फरवरी) नई दिल्ली, 12 फरवरी | बॉलीवुड फिल्मों में प्राण को अपने किरदारों को जीवंत करने में महारत हासिल थी। अपनी कमाल की अदाकारी से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छाप छोड़ने वाले अभिनेता प्राण के कई डायलॉग आज भी याद किए जाते हैं। भले ही अब वह…

Sushmita

फिल्मोद्योग कलाकार की शक्ल, उम्र पर आधारित नहीं : सुष्मिता

नई दिल्ली, 12 फरवरी | अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का कहना है कि हिंदी फिल्म उद्योग आजकल कलाकार की शक्ल और उम्र पर नहीं, बल्कि कलाकार की प्रतिभा पर आधारित है। उनका मानना है कि उम्र कलाकार के करियर में अनुभव ही जोड़ती है। यह पूछे जाने…

मोदी की जन्मकुंडली हमारे पास : उद्धव ठाकरे

मुंबई, 11 फरवरी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस नेताओं को धमकी देने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकर ने शनिवार को उन्हें चेताते हुए कहा कि उनके पास मोदी की जन्मकुंडली है। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेताओं को धमकी भरे लहजे में कहा था कि उनके…

दक्षिण कोरिया में 3.30 करोड़ मुर्गियों का कत्ल

सियोल, 11 फरवरी | दक्षिण कोरिया में बर्ड फ्लू के भयानक प्रकोप के बाद 3.30 करोड़ मुर्गियों का कत्ल किया जा चुका है। बर्ड फ्लू का पहला मामला पिछले नवंबर में सामने आया था। समाचार एजेंसी योनहैप के अनुसार, कृषि, खाद्य एवं ग्रामीण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश…

सुपर सोनिक मिसाइल

भारत ने नाभिकीय इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया

नई दिल्ली, 11 फरवरी | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने शनिवार को पृथ्वी डिफेंस व्हीकल (पीडीवी) इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा कार्यक्रम के तहत किया गया। यह बैलिस्टिक मिसाइल भारत पर परमाणु हमले के खतरे को कम करने की दिशा में कारगर…

शपथ ग्रहण में विलंब पार्टी को तोड़ने के लिए : शशिकला

चेन्नई, 11 फरवरी | ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी.के.शशिकला ने शनिवार को आरोप लगाया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में उनके शपथ ग्रहण में विलंब का मकसद पार्टी को तोड़ना है। यहां एक बीच रिसॉर्ट में उनका समर्थन करने वाले विधायकों के साथ एक…

Voters UP

उप्र चुनाव : प्रथम चरण में 64.22 प्रतिशत मतदान

नई दिल्ली/लखनऊ , 11 फरवरी | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण का मतदान शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों के लिए कुल 64.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने यहां…

Ashok Vajpeyi

लोकतंत्र के लिए जरूरी है असहमति : अशोक वाजपेयी

नई दिल्ली, 11 फरवरी | नरेंद्र मोदी सरकार की कटु आलोचना करने वाले मशहूर कवि व साहित्यिक आलोचक अशोक वाजपेयी ने दिल्ली साहित्य समारोह में एक बार फिर अपनी चिंता जाहिर की है। दिल्ली हाट में आयोजित हो रहे साहित्य समारोह के उद्घाटन सत्र में वाजपेयी ने शुक्रवार को दर्शकों…

छत्तीसगढ़ में राजिम कुंभ शुरू

रायपुर, 11 फरवरी। छत्तीसगढ़ में शुक्रवार देर रात राजिम कुंभ कल्प मेला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह से पहले संगम आरती हुई, जिसमें काफी भीड़ जुटी। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने राजिम के त्रिवेणी संगम पर महानदी के किनारे नवनिर्मित गंगा आरती घाट का लोकार्पण किया। उन्होंने…

एकदिवसीय रैंकिंग : द. अफ्रीका बनी नंबर-1 टीम

दुबई, 11 फरवरी | श्रीलंका को पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 5-0 से करारी मात देने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) एकदिवसीय टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया है। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को सेंचुरियन में खेले गए आखिरी मैच…

बुंदेलखंड : 32 लाख किसानों, मजदूरों का पलायन न बन सका चुनावी मुद्दा

बांदा, 11 फरवरी | उत्तर प्रदेश के कैराना विधानसभा क्षेत्र में हिंदू मतदाताओं के कथित पलायन का मुद्दा इस चुनाव में जोर-शोर से उठाया जा रहा है, लेकिन बुंदेलखंड में कुपोषण, भुखमरी और आर्थिक तंगी की वजह से 32 लाख से ज्यादा किसानों व मजदूरों का पलायन पर किसी दल…

Amar Singh

सपा में मेरी स्थिति ‘इधर कुआं, उधर खाई’ वाली : अमर सिंह

साहिबाबाद (गाजियाबाद), 11 फरवरी । उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले चरण के चल रहे मतदान के बीच साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में वोट डालने पहुंचे सपा के राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने कहा कि सपा में उनकी स्थिति ‘इधर कुआं, उधर खाई’ वाली हो गई है। (18:16) अमर सिंह ने सपा…