Category Archives: समाचार

अखिलेश-राहुल का न्यूनतम साझा कार्यक्रम जारी

लखनऊ, 11 फरवरी | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जहां एक तरफ पहले चरण के तहत मतदान हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 10 बिंदुओं वाला न्यूनतम साझा कार्यक्रम जनता के बीच…

आस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त सिद्धू सीख रहीं हिंदी

नई दिल्ली, 11 फरवरी। पंजाब से दशकों पहले आस्ट्रेलिया जा बसे माता-पिता की संतान हरिंदर सिद्धू आज भारत में आस्ट्रेलिया की राजदूत हैं। वह अपनी कर्मभूमि और पुरखों के देश के बीच पुल की भूमिका निभा रही हैं। सिद्धू अब हिंदी सीख रही हैं, उन्हें बॉलीवुड फिल्में पसंद हैं और…

उप्र में शुरुआती दो घंटों में 11 प्रतिशत मतदान

लखनऊ, 11 फरवरी | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को वोट डाले जा रहे हैं। शुरुआती दो घंटों में 10.56 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बीच, कई स्थानों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में गड़बड़ियों की शिकायत मिली, जिससे…

Pond

महात्मा गांधी नरेगा में राजस्थान देश में प्रथम

जयपुर, 11 फरवरी। महात्मा गांधी नरे­गा (मनरेगा) के तहत रोजगार देने में राजस्थान पूरे देश में प्रथम स्थान पर हैं। वर्तमान में प्रदेश में 15 लाख 52 हजार 932 लोगों को मनरेगा के तहत प्रतिदिन रोजगार दिया जा रहा है। ग्रामीण विकास विभाग के अनुसार मनरेगा के तहत रोजगार देने…

मोदी, अखिलेश ने की उप्र चुनाव में मतदान की अपील

नई दिल्ली, 11 फरवरी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे पहले चरण के मतदान में लोगों से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है। मोदी ने ट्वीट किया, “आज (शनिवार) उत्तर प्रदेश में…

संविधान के खिलाफ है फतवों की राजनीति

राजनीतिक लिहाज से यूपी का अलग अस्तित्व है। आम चुनावों को लेकर सभी दलों की निगाह यहां के मतदाताओं पर टिकी है। भाजपा को छोड़ सपा-कांग्रेस और बसपा मुस्लिमों को लुभाने की सारी पराकाष्ठाएं लांघती दिखती है। भाजपा ने एक भी मुसलमान को टिकट नहीं दिया है। जिस पर पार्टी…

Nitish Kumar

बिहारी कहीं जाता है तो भीख नहीं मांगता, कोई न कोई काम करता है

नई दिल्ली, 11 फरवरी | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एक बिहारी जब कहीं जाता है तो भीख नहीं मांगता, बल्कि कोई न कोई काम करता है। वे किसी पर बोझ नहीं बनते बल्कि लोगों के बोझ उठाने का काम करते हैं। इसी कारण आज दिल्ली, मुंबई…

EVM

मतदान से पहले चुनाव आयोग ने कई जिलों के अधिकारियों का तबादला किया

लखनऊ, 11 फरवरी | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू होने से ठीक पहले चुनाव आयोग ने शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों के अधिकारियों का तबादला कर दिया। आयोग ने अधिकारियों की जो सूची जारी की है उसके अनुसार आबकारी आयुक्त भवनाथ को हटाकर उनकी…

Rail line

रेल लाइन : स्वीकृति एक करोड़ की, योजना 3 हजार करोड़ की

शिमला, 11 फरवरी। केन्द्रीय रेल मंत्रालय ने ऊना-हमीरपुर रेल लाइन के निर्माण को स्वीकृति दी है किन्तु केवल एक करोड़ का टोकन प्रावधान किया गया है जिसकी कुल लागत 2850 करोड़ रुपये बताई गई है। प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि वास्तविकता यह है कि रेलवे द्वारा वर्ष…

देशभर में मार्च तक 3 हजार जनौषधि केंद्र

नई दिल्ली, 10 फरवरी | देशभर में मार्च, 2017 तक तीन हजार प्रधानमंत्री भारतीय जनौषधि केंद्र (पीएमबीजेके) खोले जाएंगे। भारत में केवल 40 प्रतिशत आबादी को ब्रांडेड दवाएं मिल पाती हैं, जबकि 60 प्रतिशत लोग गरीबी और अन्य कारणों से दवाओं से वंचित रह जाते हैं। पीएमबीजेके के अंतर्गत सभी…

उप्र चुनाव : पहले चरण का मतदान शनिवार को, 839 प्रत्याशी मैदान में

लखनऊ, 10 फरवरी | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा। इस चरण में 2,60,17,128 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। पहले चरण में 839 प्रत्याशियों की किस्मत…

ट्रंप व इराकी प्रधानमंत्री के बीच यात्रा प्रतिबंध पर फोन पर बात

वाशिंगटन, 10 फरवरी | सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर अस्थाई प्रतिबंध के शासकीय आदेश से द्विपक्षीय संबंधों में बढ़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल-आब्दी को फोन किया। इराक भी सात मुस्लिम बहुल देशों में शामिल है…

एसबीआई का मुनाफा बढ़ा, फंसे कर्जो में भी बढ़ोतरी

चेन्नई, 10 फरवरी | वित्त वर्ष (2016-17) की तीसरी तिमाही में सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मुनाफा बढ़कर 2,610 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, बैंक की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) भी दिसंबर तक बढ़कर 1,08,172 करोड़ रुपये हो गई है। बैंक का एनपीए साल 2015 के दिसंबर तक…

हैदराबाद टेस्ट : भारत का विशाल स्कोर (687/6), बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा

हैदराबाद, 10 फरवरी | कप्तान विराट कोहली (204) सहित बल्लेबाजों के संयुक्त प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी छह विकेट पर 687 के स्कोर पर घोषित कर दी। जवाब में अपनी पहली पारी खेलने…

फीफा अंडर-17 विश्व कप का शुभंकर लांच

नई दिल्ली, 10 फरवरी| भारत की मेजबानी में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के आधिकारिक शुभंकर को शुक्रवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जारी कर दिया गया। भारत की मेजबानी में पहली बार फीफा अंडर-17 विश्व कप का आयोजन छह अक्टूबर से शुरू होगा। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम…

दुनिया भर में ट्विटर के 31.9 करोड़ प्रयोक्ता

न्यूयार्क, 10 फरवरी| पिछले साल की चौथी तिमाही में ट्विटर के सक्रिय मासिक प्रयोक्ता में 20 लाख की बढ़ोतरी हुई है तथा साल के अंत तक दुनिया भर में ट्विटर के 31.9 करोड़ प्रयोक्ता हो गए हैं। रिकोल में गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी चुनाव का तमाशा ट्विटर…

विकास आधारित सुशासन में छत्तीसगढ़ को देश में पहला स्थान मिला

छग : अब चिटफंड कंपनियों की शिकायत सीधे वेबसाइट पर

रायपुर, 10 फरवरी । छत्तीसगढ़ में अब चिटफंड कंपनियों की शिकायत सीधे वेबसाइट पर की जा सकेगी। इसके लिए शासन-प्रशासन ने मिलकर ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट पीडीआईएसीटी डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन’ नामक वेबसाइट बनाई है। मुख्य सचिव ने वेबसाइट और सीधे मिलने वाले शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए…

रोमांचक रहा ‘जॉली एलएलबी 2’ का हिस्सा बनना : सयानी

मुंबई, 10 फरवरी | फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ में अभिनेत्री सयानी गुप्ता एक गर्भवती महिला की भूमिका में हैं। अभिनेत्री का कहना है कि इस फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए रोमांचक रहा। ‘मार्गारीटा विद ए स्ट्रॉ’ से बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर चुकीं सयानी, सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित ‘जॉली…

उदयपुर विश्व संगीत महोत्सव में कैलाश खेर बांधेंगे समां

उदयपुर, 10 फरवरी | राजस्थान के उदयपुर में विश्व संगीत महोत्सव के दूसरे संस्करण का आयोजन शुक्रवार से होने जा रहा है। इस तीन दिवसीय विश्व संगीत महोत्सव में भारत सहित ब्रिटेन, इटली, दक्षिण अफ्रीका, सेनेगल, कनाडा, आर्मेनिया, तुर्की, मैकेडोनिया, मोजाम्बिक, नॉर्वे, ईरान, क्यूबा और स्विट्जरलैंड सहित कुल 16 देशों…

महिला आरक्षण विधेयक पास कराने के लिए हमारे पास बहुमत नहीं : वेंकैया

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 10 फरवरी | संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण प्रदान करने वाले विधेयक तभी पारित हो सकेंगे, जब मोदी सरकार को राज्यसभा में बहुमत मिलेगा। केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने यहां राष्ट्रीय महिला संसद (एनडब्ल्यूपी) को संबोधित करते हुए…