Category Archives: समाचार

शशिकला ने राज्यपाल को धमकाया, हो कार्रवाई : सांसद

चेन्नई, 11 फरवरी | ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के राज्यसभा सांसद वी.मैत्रेयन ने शनिवार को कहा कि पार्टी की महासचिव वी.के.शशिकला ने राज्यपाल को ‘धमकी’ दी है, जिसके लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति से अपील की कि राज्यपाल के खिलाफ ‘धमकी भरे बयान’…

Bangladesh captain Mushfiqur Rahim and Mehedi Hasan

हैदराबाद टेस्ट : रहीम, मिराज की बदौलत बांग्लादेश का संघर्ष जारी

हैदराबाद, 11 फरवरी| कप्तान मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 81) और मेहदी हसन मिराज (नाबाद 51) ने सातवें विकेट के लिए 87 रनों की नाबाद साझेदारी करते हुए भारत के खिलाफ चल रहे इकलौते टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को बांग्लादेश का संघर्ष जारी रखा है। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में…

सेबी अर्थव्यवस्था की जरूरत के अनुरूप विकसित हो रहा : जेटली

नई दिल्ली, 11 फरवरी | वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को प्रतिभूति बाजार नियामक सेबी की प्रशंसा की और कहा कि यह एक पेशेवर संगठन है, जो अर्थव्यस्था और बाजार की जरूरतों के हिसाब से उभर रहा है। जेटली ने यह बयान बजट के बाद सेबी के बोर्ड के साथ…

Mohan Bhagwat

दूसरे की देशभक्ति नापने का अधिकार किसी को नहीं : भागवत

भोपाल, 11 फरवरी| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने शनिवार को यहां कहा कि किसी को भी दूसरे व्यक्ति की देशभक्ति नापने का अधिकार नहीं है। मध्य प्रदेश के आठ दिवसीय प्रवास पर आए भागवत ने यहां भारत भवन में पत्रकार विजय मनोहर तिवारी की पुस्तक ‘भारत…

Shivraj

मप्र : एकता परिषद को मनाने में जुटे शिवराज

भोपाल, 1 फरवरी | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र बुधनी से एकता परिषद द्वारा 18 फरवरी से प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री चौहान ने खुद शनिवार को एकता परिषद के संस्थापक पी. वी. राजगोपाल के साथ बैठक कर उन्हें…

Lauren Gottlieb

‘ला ला लैंड’ जैसी फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हूं : लॉरेन गॉटलिब

नई दिल्ली, 11 फरवरी | अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब भारत में जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें अमेरिकी म्यूजिकल फिल्म ‘ला ला लैंड’ बेहद पसंद है और वह ऐसी ही किसी संगीतमयी फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हैं। अमेरिकी डांस रियलिटी शो ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ में अपनी बेहतरीन नृत्य शैली…

Egyptian woman

मिस्र की 500 किलोग्राम वजनी महिला वजन घटाने मुंबई पहुंची

मुंबई, 11 फरवरी | मिस्र की 500 किलोग्राम वजनी एक महिला एक अस्पताल में वजन घटाने के मकसद से मुंबई पहुंची। महिला के साथ आए एक अधिकारी ने कहा कि मिस्र के एक विमान के जरिए मुंबई पहुंची ईमान अहमद सुबह छह बजे के आसपास छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे…

Donald Trump

आव्रजन पर नए कार्यकारी आदेश पर विचार कर रहे ट्रंप

वाशिंगटन, 11 फरवरी | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि संघीय अपीली अदालत द्वारा उनके कार्यकारी आदेश को निरस्त करने वाले फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज किए जाने के बाद नए कार्यकारी आदेश का मसौदा तैयार करने के बारे में विचार किया जा रहा है।…

Tiger Shroff

अभिनेता न बनता तो फुटबॉलर होता : टाइगर श्रॉफ

नई दिल्ली, 11 फरवरी | बॉलीवुड के ‘चॉकलेटी हीरो’ टाइगर श्रॉफ आकर्षक व्यक्तित्व से नहीं, बल्कि अपने अभिनय और धुआंधार एक्शन से फिल्म उद्योग में अपनी धाक जमा चुके हैं। उन्हें अभिनय और मार्शल आर्ट के अलावा खेलों का भी बहुत शौक है। उनका कहना है कि अगर अभिनेता नहीं…

Akshay Kumar

भारत में आत्मरक्षा लोकप्रिय हो रही है : अक्षय

मुंबई, 11 फरवरी | ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट एक्शन स्टार अक्षय कुमार का कहना है कि भारत की युवा पीढ़ी के बीच आत्मरक्षा में दिलचस्पी अधिक बढ़ रही है। अक्षय ने कहा, “हम देख रहे हैं कि मार्शल आर्ट, आत्मरक्षा, कुडो धीरे-धीरे लेकिन लगातार गति पकड़ रहे हैं। इसके लिए…

Sasikala Natarajan

शशिकला ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा

चेन्नई, 11 फरवरी | ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी. के. शशिकला ने अपने समर्थक विधायकों के साथ तमिलनाडु के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव से मिलने का शनिवार को समय मांगा है। राव को लिखे एक पत्र में शशिकला ने कहा है कि तमिलनाडु के कार्यवाहक…

Akshay Kumar and Huma Qureshi

‘जॉली एलएलबी 2’ ने पहले दिन कमाए 13 करोड़ रुपये

मुंबई, 11 फरवरी | अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 2’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई। यह वर्ष 2013 की फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ का सीक्वल है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज…

Indian Test Team

हैदराबाद टेस्ट : चायकाल तक मेहमानों के छह विकेट पर 246 रन

हैदराबाद, 11 फरवरी | भारत ने राजीव गांधी स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को चायकाल तक मेहमानों के 246 रनों पर ही छह विकेट चटका दिए। दिन के दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक कप्तान मुश्फिकुर रहीम (नाबाद 46)…

Sourav Ganguly

कोहली कप्तानी के शुरुआती ‘खुशनुमा’ दौर में हैं : गांगुली

कोलकाता, 11 फरवरी | भारतीय क्रिकेट टीम के सफलतम कप्तानों में शुमार दिग्गज बल्लेबाज सौरभ गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली बतौर कप्तान अभी शुरुआती ‘खुशनुमा’ दौर से गुजर रहे हैं। गांगुली ने कहा, “कप्तान बनने के बाद का शुरुआती दौर अमूमन अच्छा होता…

AIADMK leader and Former Chief Minister O Panneerselvam

पन्नीरसेल्वम खेमे में शामिल हुए 2 लोकसभा सांसद

चेन्नई, 11 फरवरी | तमिलनाडु से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के दो लोकसभा सांसद शनिवार को राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम के खेमे में शामिल हो गए। ये दो सांसद अशोक कुमार और सुंदरम हैं। अशोक कुमार कृष्णागिरि और सुंदरम नमाक्कल से सांसद हैं। दोनों यहां…

Vidya Balan

विद्या बालन की ‘बेगम जान’ 14 अप्रैल को रिलीज होगी

मुंबई, 11 फरवरी | राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री विद्या बालन ने बताया कि उनकी आगामी फिल्म ‘बेगम जान’ 14 अप्रैल को रिलीज होगी। महेश और मुकेश भट्ट द्वारा निर्मित फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रीजीत मुखर्जी ने किया है। बांग्ला निर्देशक इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी पहली…

Chennamaneni Vidyasagar Rao

‘तमिलनाडु के राज्यपाल विस्तृत विचार-विमर्श के बाद फैसला लेंगे’

चेन्नई, 11 फरवरी | तमिलनाडु में जारी राजनीतिक संकट के बीच केंद्रीय जहाजरानी राज्यमंत्री पोन राधाकृष्णन ने शनिवार को कहा कि राज्य के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव गहन विचार-विमर्श के बाद तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री पर फैसला लेंगे। तमिलनाडु से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सदस्य राधाकृष्णन ने यह…

फिलीपींस में भूंकप, 15 की मौत

मनीला, 11 फरवरी। फिलीपींस के सुरिगाओ शहर में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 दर्ज की गई। भूकंप से हुए विभिन्न हादसों में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 अन्य घायल हो गए। सुरिगाओ के गर्वनर सोल माटुगास ने बताया…

मोदी को दूसरों के बाथरूम में झांकना पसंद : राहुल

लखनऊ, 11 फरवरी | कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले दिनों के बयानों को लेकर उन पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें दूसरे के घरों व बाथरूम में झांकना और गूगल सर्च करना पसंद है, जबकि काम के मोर्च पर वह विफल रहे…

मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय को याद किया

नई दिल्ली, 11 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ नेता रहे दीनदयाल उपाध्याय को शनिवार को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। मोदी ने कहा, “मैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं। उनके सिद्धांत और समाज की सेवा के आदर्श हमारा मार्गदर्शन करते रहे…