Category Archives: समाचार

मध्यप्रदेश की बोलियों को समृद्ध करने वालों को पुरस्कार

भोपाल,15 सितम्बर (जस)। मध्यप्रदेश राज्य की बुन्देली, निमाड़ी, गोंडी, मालवी, बघेली और भीली बोलियों को समृद्ध और विकसित करने में योगदान देने वालों को एक-एक लाख रुपये के सम्मान पुरस्कार संस्कृति विभाग द्वारा दिये जायेंगे। यह घोषणा पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री सुरेन्द्र पटवा ने बुधवार को रवीन्द्र भवन में…

हिंदी भारतीयता की आत्मा : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 14 सितंबर | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में कहा कि हिंदी भारतीयता की आत्मा है और एक संपर्क भाषा के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने इस अवसर पर राजभाषा पुरस्कार भी प्रदान किए। उन्होंने…

सरकार चिकित्सकों की कमी से निपटने का प्रयास कर रही : नड्डा - जनसमाचार

डेंगू, चिकनगुनिया से घबराएं नहीं : नड्डा

नई दिल्ली, 14 सितम्बर | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने बुधवार को कहा कि डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों से घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम के लिए उनसे सहयोग मांगा। नड्डा ने एक संवादाता सम्मेलन में कहा, “घबराने की कोई जरूरत…

मंत्री के साथ दिखा पत्रकार हत्याकांड का आरोपी

पटना, 14 सितम्बर | बिहार के मंत्री के साथ दिखा पत्रकार हत्याकांड का आरोपी। पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या के मामले में आरोपी मोहम्मद कैफ की एक तस्वीर  बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप के साथ वायरल हो गई है। इस बीच तेज…

जेएनयू के शोध छात्र के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

नई दिल्ली, 14 सितम्बर | जवाहर लाल नेहरू (जेएनयू) के एक शोध छात्र के खिलाफ एक 26 साल की महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने के अनुरोध के साथ बुधवार को…

परिवार में झगड़ा नहीं : अखिलेश

लखनऊ, 14 सितम्बर | उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से चल रहे सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि परिवार में कोई झगड़ा नहीं है। जो भी मतभेद हैं, वे सरकार से संबंधित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ज्यादातर…

प्रधानमंत्री ने की अफगानिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात

नई दिल्ली, 14 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से मुलाकात की। गनी अपने दूसरे आधारिक दौरे पर सुबह यहां पहुंचे, जब प्रधानमंत्री ने उनकी अगवानी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर पर दोनों देशों के नेताओं की तस्वीर…

फिल्मों में आना महज एक संयोग:डायना पेंटी

नई दिल्ली, 14 सितंबर | फिल्म ‘कॉकटेल’ के जरिए 2012 में जगमगाती फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली अभिनेत्री डायना पेंटी फिल्मों में आना महज एक संयोग मानती हैं। मॉडलिंग से शुरुआत कर बॉलीवुड में आने वाली डायना ने मुंबई से आईएएनएस को बताया, “मैं बॉलीवुड में इस सोच के…

रियो पैरालम्पिक (भाला फेंक) : देवेंद्र ने पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 14 सितम्बर | भारतीय एथलीट देवेंद्र झाजरिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़कर यहां जारी रियो पैरालम्पिक में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने इससे पहले 2004 एथेंस पैरालम्पिक में 62.15 मीटर का रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता था। देवेंद्र…

‘पाच्र्ड’ केवल महिलाओं की कहानी नहीं : अजय देवगन

मुंबई, 14 सितंबर | अभिनेता-निर्माता अजय देवगन का कहना है कि उनके प्रोडक्शन की आगामी फिल्म ‘पाच्र्ड’ केवल महिलाओं के बारे में नहीं है। यह उन सामाजिक मुद्दों के बारे में है, जिसका बड़े पैमाने पर लोग सामना करते हैं। उन्होंने फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर कहा, “यह…

अखिलेश ने शिवपाल से छीने महत्वपूर्ण विभाग, पार्टी में कलह बढ़ी

लखनऊ, 14 सितम्बर | उत्तर प्रदेश के चुनावी माहौल में सरकार और सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर अंदरूनी कलह और तेज हो गई है। मंगलवार देर रात सपा में बड़ा उलटफेर हुआ। चुनावों में पार्टी का चेहरा रहने वाले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथ से संगठन की कमान लेकर…

देश के 62 फीसदी सरकारी अस्पतालों में प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं

नई दिल्ली, 14 सितंबर | देश के 62 फीसदी सरकारी अस्पतालों में प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं हैं ।  इस साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक रूप से गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले एक लाख परिवारों को सुरक्षा तंत्र देने का वादा…

अगस्त, 2016 में विश्व सबसे ज्यादा गर्म रहा

न्यूयॉर्क, 14 सितंबर| अगस्त, 2016 में विश्व  सबसे ज्यादा गर्म रहा।  नासा वैज्ञानिकों द्वारा वैश्विक तापमान के मासिक विश्लेषण के अनुसार, 136 वर्षो में विश्व अगस्त, 2016 में सबसे ज्यादा गर्म रहा। नासा ने सोमवार को एक बयान में कहा, पिछले सबसे ज्यादा गर्म रहे अगस्त 2014 की तुलना में…

पुरुषों की मृत्यु का छठा सबसे प्रमुख कारण प्रोस्टेट कैंसर

नई दिल्ली, 14 सितंबर | प्रोस्टेट कैंसर दुनियाभर में पुरुषों की मृत्यु का छठा सबसे प्रमुख कारण है। भारत में इसकी स्थिति काफी चिंताजनक है, इसलिए इस ओर पर्याप्त ध्यान देने की जरूरत है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सफदरजंग अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ.अनूप कुमार…

मुलायम ने शिवपाल को सौंपी उप्र सपा की कमान

लखनऊ/नई दिल्ली, 13 सितंबर | उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) में मंगलवार को एक बड़ा उलटफेर हो गया। पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व से मुक्त कर दिया और यह जिम्मेदारी सूबे के कद्दावर मंत्री…

मप्र के गांव में कुपोषण से 12 बच्चों की मौत

भोपाल, 13 सितंबर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के गोलीपुरा गांव में बीते छह माह में 12 बच्चों की कुपोषण से मौत हुई है, वहीं इस गांव के चार बच्चों के अलावा अन्य गांव के 20 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार…

दिल्ली में दो दिन में चिकनगुनिया से 4 की मौत

नई दिल्ली, 13 सितंबर | राष्ट्रीय राजधानी स्थित सर गंगा राम अस्पताल में मंगलवार की शाम चिकनगुनिया से एक 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले मच्छर जनित इस बीमारी से तीनों लोगों की मौत सोमवार को हुई थी, जिनकी उम्र 60 साल से ऊपर थी। प्रकाश कालरा…

एमटीएनएल को 718.02 करोड़ रुपये का घाटा

मुंबई, 13 सितम्बर | सरकारी दूरसंचार कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लि. (एमटीएनएल) को चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कुल 718.02 करोड़ रुपये का घाटा हुआ जो कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में थोड़ा कम है। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को मंगलवार को यह जानकारी…

सिद्धारमैया ने की शांति की अपील

बेंगलुरू, 13 सितम्बर | कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को राज्य के निवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि उनकी सरकार सर्वोच्च न्यायालय के कावेरी नदी के पानी को तमिलनाडु से साझा करने के ‘कठिन फैसले’ को लागू करेगी। दक्षिण कर्नाटक में आगजनी और बड़े…

Lalu

नीतीश ही महागठबंधन के नेता : लालू

पटना, 13 सितंबर | पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की रिहाई के बाद बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल दलों के बीच जारी बयानबाजी के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद भी मंगलवार को खुलकर सामने आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही महागठबंधन के नेता हैं। महागठबंधन…