Category Archives: समाचार

गैलेक्सी नोट 7 रिकॉल : सैमसंग विज्ञापन से मांगेगी माफी

सियोल, 13 सितंबर | सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स गैलेक्सी नोट 7 स्मार्टफोन के दुनिया भर में चल रहे रिकॉल के मद्देनजर अपने उपभोक्ताओं को हुई ‘असुविधा और चिंता’ के लिए माफी का विज्ञापन जारी करने जा रही है। योनहाप न्यूज एजेंसी ने सैमसंग के हवाले से मंगलवार को यह जानकारी दी है।…

रजत जीत दीपा मलिक ने रचा इतिहास

रियो डी जनेरियो, 12 सितंबर | ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे पैरालम्पिक खेलों में भारत की दीपा मलिक ने गोलाफेंक एफ53 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक अपने नाम किया है। इसके साथ ही वह पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। दीपा…

उप्र में चलती बस पर गिरा हाईटेंशन तार, 7 मरे

एटा, 13 सितंबर | उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही रोडवेज की एक बस पर हाईटेंशन तार गिर जाने से दो बच्चों समेत सात यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों को पुलिस की…

‘पिंक’ में लोग मेरा दूसरा रूप देखेंगे : तापसी

नई दिल्ली, 13 सितम्बर | आगामी फिल्म ‘पिंक’ में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि इस फिल्म में दर्शकों को उनका दूसरा रूप देखने मिलेगा। यह फिल्म बॉलीवुड में उनके करियर को एक नया आकार देगी। उन्होंने आईएएनएस को बताया, “बेशक।…

राजीव गांधी हत्याकांड के दोषी पेरारिवलन पर जेल में हमला

चेन्नई, 13 सितम्बर | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे दोषी ए.जी.पेरारिवलन पर मंगलवार को वेल्लोर जेल में एक साथी कैदी ने हमला कर दिया। वेल्लोर के जिलाधिकारी एस.ए.रमन ने टेलीफोन पर आईएएनएस से कहा, “पेरारिवलन पर एक कैदी ने लकड़ी के कुंदे से…

विराट एक महान खिलाड़ी : विलियमसन

नई दिल्ली, 13 सितम्बर | भारत में तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने पहुंची न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन ने मंगलवार को मेजबान कप्तान विराट कोहली की खेल के तीनों प्रारूपों में हावी होने की क्षमता को विशेष गुण बताया है। कीवी टीम को शुक्रवार से मुंबई के…

कर्नाटक व तमिलनाडु शांति बनाए रखें : वेंकैया

नई दिल्ली , 13 सितम्बर | केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कर्नाटक और तमिलनाडु की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कावेरी जल विवाद पर हिंसा का कोई औचित्य नहीं है, वह भी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद। नायडू…

कश्मीर में कर्फ्यू, ईद की नमाज सिर्फ मस्जिदों में

श्रीनगर, 13 सितम्बर | कश्मीर के सभी 10 जिलों में प्रशासन ने मंगलवार को कर्फ्यू लगा दिया है। ऐसा अलगाववादियों की ओर से नमाज के बाद आहूत बंद को देखते हुए किया गया। प्रशासन ने हिंसक गतिविधियों के मद्देनजर श्रीनगर तथा अन्य बड़े शहरों में ईद की नमाज के लिए…

अब लाइफस्टाइल ब्रांड बन गया है रॉयल इनफील्ड : गौरव गिल

नई दिल्ली, 13 सितम्बर | देश के अग्रणी रैली चालक गौरव गिल बीते दिनों मोटर बाइक कम्पनी-रॉयल इनफील्ड से जुड़े। गिल ने अपने गृहनगर दिल्ली में रॉयल इनफील्ड का एक शोरूम खोला। गिल मानते हैं कि इस ब्रांड के साथ उनके जुड़ाव का सबसे बड़ा कारण यह है कि बीते…

बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने ‘पिंक’ की तारीफ की

मुंबई, 13 सितम्बर | बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने शूजीत सरकार की आगामी फिल्म ‘पिंक’ की जमकर तारीफ की है। अभिनेत्रियों ने फिल्म में अहम किरदार निभा रहे अमिताभ बच्चन की ओर से रविवार को रखी गई विशेष स्क्रीनिंग में इसे देखने के बाद फिल्म व इसके कलाकारों की तारीफों के पुल…

सेंसर बोर्ड से लड़ते-लड़ते थक गया : विक्रम भट्ट

मुंबई, 13 सितम्बर | विक्रम भट्ट का कहना है कि वह केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से लड़ते-लड़ते थक गए हैं और वह योद्धा नहीं, बल्कि एक असहाय फिल्मकार हैं। भट्ट ने ये बातें आगामी फिल्म ‘राज रीबूट’ के प्रोमोज को सिनेमाघरों के लिए ‘यू/ए’ और टीवी पर दिखाए जाने…

अगले सप्ताह बड़े पैमाने पर शुरू होगी गंगा की सफाई

हरिद्वार, 13 सितम्बर| गंगा के घाटों पर अगले सप्ताह बड़े स्तर पर सफाई शुरू की जाएगी। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने यहां जारी एक बयान में कहा कि ‘निर्मल गंगा जन अभियान’ कई राज्यों के 300 बड़े और छोटे घाटों पर 20 सितंबर से शुरू किया जाएगा। अभियान के चौथे…

ई-रिक्शा के लिए पहली बार जेल बैटरी लांच

नई दिल्ली, 13 सितंबर | बेंगलुरू की ग्रीनविजन टेक्नोलॉजीज ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक जेल आधारित ‘वायजर’ बैटरी लांच किया है जो भारतीय सड़कों की हालत के हिसाब से ई-रिक्शा के लिए काफी मुफीद है। खास बात यह है कि इसके मेंटेनेंस की जरूरत नहीं है। ग्रीनविजन टेक्नोलॉजीज के…

हिलेरी को निमोनिया, कैलिफोर्निया दौरा रद्द

न्यूयॉर्क, 12 सितम्बर । अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को निमोनिया हो गया है, जिसके कारण सोमवार से प्रस्तावित उनकी कैलिफोर्निया यात्रा रद्द कर दी गई है। हिलेरी के चिकित्सक ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। ‘न्यूयार्क टाइम्स’ की रपट के अनुसार, इस…

सेवानिवृत्त अधिकारी बेटे की हत्या में गिरफ्तार

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस ने सोमवार को 70 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया। उन पर अपने बेटे की हत्या का आरोप है। पुलिस ने कहा कि गणेश प्रसाद शुक्ला ने शुक्रवार की दोपहर कथित तौर पर बेटे से संपत्ति मुद्दे पर हुई बहस के बाद…

नेपाल के प्रधानमंत्री भारत दौरा गुरुवार से

काठमांडू, 12 सितंबर| नेपाल सरकार ने सोमवार को प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड की गुरुवार से शुरू होने वाली चार दिवसीय भारत दौरे की घोषणा की। पिछले माह प्रधानमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने के बाद प्रचंड का यह पहला विदेश दौरा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण…

शी की नेपाल यात्रा रद्द नहीं : चीन

बीजिंग, 12 सितम्बर | चीन ने सोमवार को राष्ट्रपति शी जिनपिंग की नेपाल यात्रा रद्द किए जाने की खबर का खंडन किया और कहा कि यह कहना अनुचित है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां संवादाताओं से कहा, “यह कहना उचित नहीं है कि उनका नेपाल…

अखिलेश ने खुद को बचाने के लिए मंत्रियों को बर्खास्त किया : भाजपा

लखनऊ, 12 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उप्र सरकार के खनन मंत्री गायत्री प्रजापति की मंत्री पद से बर्खास्तगी को ‘नाटक’ करार देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने आपको बचाने के लिए गायत्री प्रजापति की बर्खास्तगी का नाटक किया है। समाजवादी पार्टी की सरकार का हाल…

अब डाक संबंधी शिकायतें 24 घंटे में होंगी दूर

नई दिल्ली, 12 सितम्बर| केंद्रीय संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि नीति संबंधी मामलों को छोड़कर डाक सेवा से संबंधित सभी शिकायतें 24 घंटे के अंदर दूर की जाएंगी। इसके लिए संचार मंत्रालय ने सोमवार को देश में डाक विभाग संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए इंडिया…

भारत, नेपाल ने आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की

नई दिल्ली, 12 सितम्बर| विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और नेपाल के विदेश मंत्री प्रकाश शरण महात के बीच सोमवार को आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा हुई। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल प्रचंड इस सप्ताह भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से…