Category Archives: समाचार

पन्ना में ज्ञापन कुत्ते को सौंपा गया

पन्ना, 8 सितंबर | मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में प्रशाासनिक अधिकारी के रवैए के खिलाफ पंचायत प्रतिनिधियों ने अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन लेने के लिए जिलाधिकारी के सामने न आने पर उन्होंने अपना ज्ञापन कुत्ते को ही सौंप दिया। पंचायत प्रतिनिधि गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यालय के…

राजस्थान में शुरू हो रही हैं इन्ट्रा स्टेट हवाई सेवाएं

जयपुर, 8 सितम्बर (जस)।  प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण शहरों की आपस में एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की घोषणा के अनुरूप राज्य में इन्ट्रा स्टेट हवाई सेवाएं अगले सप्ताह से प्रारंभ हो जायेंगी। राज्य सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा इस संबंध में…

किसानों को दिए जाएंगे 51 हजार सोलर सिंचाई पम्प : रमन

रायपुर, 8 सितंबर (जस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा है कि सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए राज्य में छोटे नदी-नालों पर बड़ी संख्या में एनीकटों का निर्माण किया जा रहा है। एनीकटों से सिंचाई और निस्तार के लिए पानी उपलब्ध होने के साथ-साथ भू-जल स्तर में भी…

राष्ट्रपति तमिलनाडु का दौरा करेंगे

नई दिल्ली, 8 सितम्बर | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 9 और 10 सितंबर को तमिलनाडु का दौरा करेंगे। 9 सितंबर को राष्ट्रपति वेलिंग्टन (नीलगिरी) स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज को ध्वज (कलर्स) प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति 10 सितंबर को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई में ग्रीष्मकालीन सत्र की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण…

सत्यनारायण ने आधार का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली, 8 सितंबर | सेवानिवृत्त आईएएएस अधिकारी जे.सत्यनारायण को गुरुवार को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) का अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यूआईडीएआई आधार कार्ड जारी करता है। संचार एवं प्रोद्यौगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने जे.सत्यनारायण को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सत्यनारायण आंध्र प्रदेश कैडर के…

रघुनाथ मंदिर किसी की निजी संपति नहीं है : वीरभद्र

रघुनाथ मंदिर किसी की निजी संपति नहीं है : वीरभद्र

शिमला, 8 सितंबर (जस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुरूवार को यहां ओक ओवर में ‘देव संस्कृति चेरिटेबल ट्रस्ट’ के एक प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि रघुनाथ मंदिर किसी की निजी संपति नहीं है, क्योंकि समूचे कुल्लू दशहरे का आयोजन भगवान रघुनाथ के ईर्द-गिर्द घूमता है…

स्वदेश निर्मित रॉकेट से मौसम उपग्रह ‘इनसैट-3डीआर’ लांच

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), 8 सितम्बर| भारत ने गुरुवार को श्रीहरिकोटा प्रक्षेपण स्थल से स्वदेश निर्मित रॉकेट की मदद से दो टन से अधिक वजनी अत्याधुनिक मौसम उपग्रह ‘इनसैट-3डीआर’ प्रक्षेपित किया। अपराह्न करीब 4.50 बजे जीएसएलवी श्रेणी के नवीनतम रॉकेट जीएसएलवी-एफ05 के जरिए मौसम उपग्रह को सतीश धवन स्पेस सेंटर के…

मोदी लाओस से दिल्ली रवाना

वियनतियाने (लाओस), 8 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 11वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद गुरुवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मोदी ने इस दौरान कई बहुपक्षीय एवं द्विपक्षीय बैठकें कीं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर जानकरी दी…

भारत, म्यांमार की नई सरकार के साथ : मोदी

वियनतियाने, 8 सितम्बर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को म्यांमार की स्टेट काउंसलर व विदेश मंत्री आंग सान सू की से मुलाकात के दौरान कहा कि भारत हमेशा म्यांमार में नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) की नई सरकार के साथ खड़ा रहेगा। उनकी यह मुलाकात यहां 14वें भारत-आसियान शिखर…

सिद्धू ने बनाया राजनीतिक मोर्चा, बादल, आप पर बोला हमला

चंडीगढ़, 8 सितम्बर | नवजोत सिंह सिद्धू ने अंतत: सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए गुरुवार को नए राजनीतिक मोर्चा ‘आवाज-ए-पंजाब’ के गठन की घोषणा कर दी। सिद्धू ने कहा कि उनकी लड़ाई व्यवस्था और पंजाब को ‘बर्बाद’ करने वाले नेताओं के खिलाफ होगी। क्रिकेट से राजनीति में आए सिद्धू…

महिंद्रा और ओला भारत में उद्यमशीलता को देंगे बढ़ावा

नई दिल्ली, 8 सितंबर | महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने देश के सबसे बड़े शेयर्ड ट्रांसपोर्टेशन प्लेटफॉर्म ओला के साथ महत्वपूर्ण गठबंधन किया है। इस साझेदारी के लिए दोनों कंपनियों के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस गठबंधन के अंतर्गत, वर्ष 2018 तक भारत में 40,000…

उप्र : समाजवादी स्मार्ट फोन के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर

लखनऊ, 8 सितंबर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें एक ओर जहां उत्तर प्रदेश में नई युवा नीति बनाने पर सहमति बनी, वहीं दूसरी ओर राज्य में आने वाले समय में स्मार्ट फोन बांटने के प्रस्ताव को भी मंजूरी…

सामान्य मच्छरों से नहीं फैलता जीका वायरस

रियो जी जेनेरियो, 8 सितम्बर । ब्राजील के वैज्ञानिकों ने इस आशंका को खारिज किया है कि सामान्य मच्छर क्यूलेक्स जीका वायरस को संचरित कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि एडीज एजिप्टी मच्छर ही इस रोग के प्रसार का मुख्य कारण हैं। रियो डी जनेरियो में एक संवाददाता सम्मेलन…

आप के 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति खारिज

नई दिल्ली, 8 सितम्बर | अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार को एक बड़ा झटका लगा है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को 21 संसदीय सचिवों की नियुक्ति तब खारिज कर दी जब आप की सरकार ने स्वीकार किया कि इस मामले में उप राज्यपाल की स्वीकृति नहीं ली…

अच्छी पटकथा के साथ लौटने में खुशी : अनुराग कश्यप

मुंबई, 8 सितम्बर | फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप का कहना है कि अच्छी पटकथा के साथ वापस आकर वह खुश हैं। उनकी फिल्म निर्माण कंपनी फैंटम फिल्म्स ने सिनेमैन प्रोडक्शंस कंपनी के सहयोग से गुजराती फिल्म ‘रांग साइड राजू’ का निर्माण किया है। कश्यप ने अपने बयान में कहा, “अच्छी…

दिल्ली : बिजली संकट के कारण मेट्रो सेवा प्रभावित - जनसमाचार

दिल्ली मेट्रो के आगे कूदकर युवक ने जान दी

नई दिल्ली, 8 सितम्बर | राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को एक युवक ने सर्वाधिक भीड़भाड़ वाले मेट्रो स्टेशन राजीव चौक पर कूदकर जान दी। युवक की पहचान दक्षिण दिल्ली के साकेत निवासी अमित तलवार (34) के रूप में की गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह…

रेलवे 'सर्ज प्राइसिंग' वापस ले : केजरीवाल - जनसमाचार

रेलवे ‘सर्ज प्राइसिंग’ वापस ले : केजरीवाल

नई दिल्ली, 8 सितंबर | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस रेलगाड़ियों में 9 सितंबर से लागू ‘सर्ज प्राइसिंग’ का विरोध किया और इस वापस लेने की अपील की। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “आप (आम आदमी पार्टी) रेलवे में ‘सर्ज प्राइसिंग’ का…

बीएसएफ ने पंजाब में 25 पैकेट हेरोइन जब्त की

चंडीगढ़, 8 सितम्बर | सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाक सीमा से लगे पंजाब के अमृतसर क्षेत्र से 25 पैकेट हेरोइन जब्त की है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। बीएसएफ अधिकारी ने कहा कि यहां से करीब 300 किमी दूर अमृतसर के शाहपुर क्षेत्र की चौकी से हेरोइन…

केजरीवाल पंजाब पहुंचे, विरोध प्रदर्शन

लुधियाना, 8 सितम्बर | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को चार दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे, जहां लुधियाना रेलवे स्टेशन पर उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। केजरीवाल शताब्दी एक्सप्रेस से लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उनके खिलाफ नारेबाजी व विरोध-प्रदर्शन किए गए। पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस के…

छत्तीसगढ़ के 13.66 लाख से अधिक किसान बीमा योजना में शामिल

रायपुर, 08 सितम्बर (जस)। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में छत्तीसगढ़ के 13 लाख 66 हजार 302 किसान शामिल हो चुके हैं। यह बीमा चालू खरीफ मौसम के लिए है। इनमें बारह लाख नौ हजार 357 ऋणी तथा एक लाख 56 हजार 945 अऋणी किसान शामिल हैं। खरीफ मौसम 2015-16 में 12 लाख…