Category Archives: समाचार

अब छत्तीसगढ़ में भी होगा एल ई डी लाइट्स का निर्माण

रायपुर, 7 सितम्बर (जस)। छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल ने मंगलवार को मेक इन छत्तीसगढ़ के तहत प्रदेश की पहली एल ई डी लाइट्स विनिर्माण इकाई का शुभारम्भ किया। निजी क्षेत्र की इस विनिर्माण इकाई के शुरू होने पर अग्रवाल ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य इस इकाई के शुरू…

मध्यप्रदेश निवेश के लिये आदर्श प्रदेश : शिवराज

भोपाल, 7 सितंबर (जस) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में पूँजी निवेश के लिये बेहतर वातावरण, उद्योग मित्र नीति और अधोसंरचना उपलब्ध है। मध्यप्रदेश निवेश के लिये आदर्श प्रदेश है। मुख्यमंत्री चौहान से मंगलवार को यहाँ मंत्रालय में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर कुमार अय्यर…

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

राष्ट्रपति ने ब्राजील को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

नई दिल्ली, 7 सितम्बर | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को ब्राजील की जनता व सरकार को देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई दी। राष्ट्रपति ने एक ट्वीट में कहा, “ब्राजील की जनता व सरकार को देश के स्वतंत्रता दिवस पर बधाई।” ब्राजील को सात सितंबर, 1822 को…

मोदी लाओस के लिए रवाना

नई दिल्ली, 7 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लाओस की राजधानी वियनतियाने के लिए रवाना हो गए, जहां वह 14वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 11वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री नई दिल्ली से लाओस…

कश्मीर में सैन्य काफिले पर हमला, 3 जवान घायल

श्रीनगर, 7 सितम्बर | कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को सेना के एक काफिले पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, आतंकवादियों ने हंदवाड़ा कस्बे के पास क्रालगुंड में सैन्य काफिले पर हमला किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों…

घटना को भूलें और आगे बढ़ें : नरसिंह को अखिलेश की सलाह

लखनऊ , 7 सितंबर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहलवान नरसिंह यादव को रियो ओलम्पिक-2016 से जुड़ी घटना को भुलाकर आगे बढ़ने की सलाह दी है। मुलाकात के दौरान उन्होंने नरसिंह को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार मामले की सीबीआई जांच के लिये केंद्र सरकार से अनुरोध…

‘ईश्वर चाहता है कि मैं समाज के लिए कुछ करूं’ : मैरीकोम

शिलांग, 7 सितम्बर | भारत की अब तक की सबसे सफल महिला मुक्केबाज मैरीकोम ने कहा, “अगर मैं रियो जा पाती तो निश्चित तौर पर पदक लेकर ही लौटती। अब मेरा पेशा बदल चुका है। मैंने राजनीति में आने के बार में कभी सोचा भी नहीं था, लेकिन मुझे लगता है…

केजरीवाल को लेकर बदलाव का सपना चूर-चूर हो गया : अन्ना

नई दिल्ली, 6 सितम्बर | सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर उन्होंने राजनीतिक व्यवस्था में सकरात्मक बदलाव लाने का जो सपना देखा था, वह चूर-चूर हो गया है। अन्ना ने निजी समाचार चैनल टाइम्स नाउ से एक साक्षात्कार में कहा,…

योगेश्वर का रजत पदक स्वर्ण में नहीं बदलेगा

नई दिल्ली, 6 सितम्बर | ओलम्पिक खेलों में कुश्ती का देखरेख करने वाली सर्वोच्च वैश्विक संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने मंगलवार को उन अटकलों को खारिज कर दिया, जिसमें भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त के रजत पदक के स्वर्ण पदक में तब्दील होने की बात की जा रही थी। यूडब्ल्यूडब्ल्यू…

आरबीआई केवाईसी से जुड़ी अफवाहों पर लगाम लगाएगा

मुंबई, 6 सितम्बर | भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने केवाईसी (नो योर कस्टमर) के बारे में अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए इससे जुड़े बैंकों के कदाचार को रोकने के लिए इन दिशानिर्देशों पर स्पष्टीकरण जारी किया है। आरबीआई के दिशानिर्देशों के मुताबिक, “अगर आपका वर्तमान पता वह नहीं है,…

कांग्रेस ने 55 वर्षो में किसानों के लिए क्या किए : भाजपा

नई दिल्ली, 6 सितम्बर | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कांग्रेस से सवाल किया कि उसने विगत 55 सालों के अपने शासन में किसानों के कल्याण के लिए क्या किए? उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में राहुल गांधी ने एक रैली में किसानों की पीड़ा को नजरंदाज करने…

बिहार : बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुखिया की अनोखी पहल

हाजीपुर, 6 सितम्बर | बिहार में बाढ़ के बाद पीड़ितों को सुविधा मुहैया कराने को लेकर एक ओर जहां सभी राजनीतिक दल बयानबाजी में जुटे हैं तो वहीं वैशाली जिले के राघोपुर प्रखंड पंचायात के एक मुखिया ने राजनीति से ऊपर उठकर पंचायत के सभी बाढ़ पीड़ितों को अगले तीन…

मोदी की पाकिस्तान यात्रा पर अभी निर्णय नहीं : सरकार

नई दिल्ली, 6 सितम्बर| केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान में इसी वर्ष नवंबर में होने वाले दक्षेस शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिस्सा लेने के बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मंगलवार को ट्वीट किया,…

ढाका की इमारत में 3 संदिग्ध घुसे, पुलिस की घेराबंदी

ढाका, 6 सितंबर | ढाका के एक पॉश इलाके में स्थित एक बहुमंजिली इमारत में मंगलवार को कुछ युवक जबरन एक शोरूम में घुस गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने इमारत की घेराबंदी की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अपर आयुक्त मोहम्मद शहाबुद्दीन कुरैशी ने संवाददाताओं को बताया कि…

भारत में मुसलमानों के साथ अच्छा व्यवहार : इमरान हाशमी

मुंबई, 6 सितंबर | अपने दिल की बात बेहिचक कहने वाले अभिनेता इमरान हाशमी कहते हैं कि भारत में मुसलमानों के साथ हो रहे अच्छे व्यवहार के कारण वह बहुत खुश हैं। इमरान ने आईएएनएस को बताया कि भारत में विभिन्न धर्मो और जातियों के लोगों के रहने के बावजूद…

वीरभद्र ने बोखटू-पूह-काजा-लोसर विद्युत लाईन के कार्य में विलंब पर जताई चिंता

शिमला, 6 सितंबर (जस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बोखटू (कड़छम वांगतू) से काजा-लोसर तक 66 किलोवाट विद्युत ट्रांसमिशन लाईन बिछाने के कार्य में अनावश्यक विलंब पर चिंता जाहिर की है। 66 केवी/22 केवी की ये लाइनें 150 किलोमीटर से अधिक दूरी कवर करते हुए कड़छम से काजा…

त्रिवेणी संगम जैसी पवित्र है डी.बी.टी. योजना: रमन

रायपुर 06 सितम्बर (जस)। छत्तीसगढ़ केमुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को यहां प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डी.बी.टी.) योजना की एक दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि डी.बी.टी. को त्रिवेणी संगम जैसी पवित्र योजना है। जिस प्रकार नदियों के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान करने पर पुण्य लाभ मिलता है, ठीक…

मप्र : सिंचाई परियोजनाओं के लिए लगभग 3 हजार करोड़ की मंजूरी

भोपाल, 6 सितंबर (जस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रि-परिषद की बैठक में चार सिंचाई परियोजना के लिए 2937 करोड़ 39 लाख 33 हजार की मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं से 95 हजार 730 हेक्टेयर में सिंचाई होगी। मंत्रि-परिषद ने वाणिज्य, उद्योग और रोजगार विभाग…

धारा 377 अनुपयोगी और शर्मनाक : स्वरा भास्कर

मुंबई, 6 सितंबर | बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा है कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 अनुपयोगी और ‘शर्मनाक’ है। स्वरा लेस्बियन, गे बाइसेक्सुअल, तथा ट्रांसजेंडर (एलजीबीटी) समुदाय का समर्थन कर चुकी हैं। ट्विटर पर रविवार को एक सवाल-जवाब सत्र के दौरान एक प्रशंसक ने उनसे पूछा…

मप्र : ग्रामीणों ने बनाई 2 किलोमीटर लंबी सड़क

बैतूल, 6 सितंबर | मध्यप्रदेश में जब शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने बैतूल जिले के भुरभुरा गांव के लोगों की सड़क निर्माण की मांग को महत्व नहीं दिया तो गांव वालों ने अपने प्रयास से महज तीन दिनों में दो किलोमीटर लंबी सड़क खुद बना ली। बैतूल जिले में कालापानी…