Category Archives: समाचार

कठिन दौर से गुजर रहा बॉलीवुड : फराह

मुंबई, 6 सितम्बर | फिल्मकार फराह खान का कहना है कि वर्तमान में बॉलीवुड काफी कठिन समय से गुजर रहा है। फराह ने यहां संवाददाताओं से कहा, “फिल्म जगत काफी मुश्किल समय से गुजर रहा है। जिस प्रकार के कर बॉलीवुड फिल्मों पर लादे जा रहे हैं, वह सही नहीं…

राजनाथ ने प्रधानमंत्री को घाटी के हालात की जानकारी दी

नई दिल्ली, 6 सितम्बर | केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के जम्मू एवं कश्मीर के दौरे और कश्मीर घाटी के हालात की जानकारी दी। बाद में राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के जम्मू एवं कश्मीर के दौरे…

वसुंधरा ने डिजिटल लर्निंग सॉल्यूशन रूम का शुभारंभ किया

जयपुर, 6 सितम्बर (जस)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को वीडियो काॅन्फ्रें­सिंग के जरिए अजमेर जिले की टाॅपर छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने छात्राओं की उपलब्धियों की प्रशंसा की और कहा कि आगे बढ़ो और अपने समाज व देश का नाम रोशन करो। जिले के प्रभारी मंत्री हेम सिंह…

ममता जर्मन निवेशकों से मिलेंगी

कोलकाता, 6 सितम्बर | जर्मनी की यात्रा पर गईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी म्यूनिख में बुधवार को कई बैठकों में शिरकत करेंगी तथा एक चर्चा सत्र में हिस्सा लेंगी। ममता पश्चिम बंगाल में निवेश को लेकर जर्मनी की यात्रा पर हैं। वेटिकन सिटी में मदद टेरेसा को संत…

राजनाथ ने प्रधानमंत्री को घाटी के हालात की जानकारी दी

नई दिल्ली, 6 सितम्बर | केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के जम्मू एवं कश्मीर के दौरे और कश्मीर घाटी के हालात की जानकारी दी। बाद में राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के जम्मू एवं कश्मीर के दौरे…

अमेरिकी ओपन : बोपन्ना को हार, सानिया को मिली जीत

न्यूयार्क, 6 सितम्बर | भारत के रोहन बोपन्ना और उनकी कनाडा की जोड़ीदार गैब्रियाल डाबरोवस्की साल के चौथे एवं अंतिम ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गए हैं। वहीं भारत की शीर्ष महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपनी चेक…

गूगल अक्टूबर में उतारेगी पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन

न्यूयार्क, 6 सितम्बर | गूगल अपने नेक्स्स रेंज की दो नई डिवाइस-पिक्सल और पिक्सल एक्सएल के साथ ड्रेडीम आभासी वास्तविकता (वीआर) और नया 4के अनुरूप क्रोमकॉस्ट मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस 4 अक्टूबर को बाजार में उतारेगी। मीडिया रिपोर्टों से यह जानकारी मिली है। इससे पहले की रिपोर्टों में बताया गया था…

कोहली में सर्वश्रेष्ठ बनने के सारे गुण : पोंटिंग

नई दिल्ली, 6 सितम्बर | आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने सोमवार को भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की और कहा कि विराट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने के सारे गुण मौजूद हैं। दिग्गज बल्लेबाज पोंटिग ने भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान को ‘अति-प्रतिभाशाली’ कहा। अपनी…

कैमरे, दर्शकों के सामने प्रस्तुति देना पसंद करती हैं परिणिति

नई दिल्ली, 6 सितम्बर | अमेरिका से ‘ड्रीम टीम’ के दौरे से वापस आई अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा का कहना है कि उन्हें कैमरे के साथ-साथ दर्शकों के सामने लाइव प्रदर्शन करना अच्छा लगता है। बड़े पर्दे और लाइव प्रदर्शन में से अधिक मुश्किल चीज क्या लगती है? इस बारे में…

भावपूर्ण नकारात्मक भूमिका निभाना चाहते हैं ऋषि कपूर

मुंबई, 6 सितम्बर | दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का कहना है कि वह सिर्फ ठोस कहानी के साथ नकारात्मक भूमिका निभाना चाहते हैं। एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि वह पर्दे पर कब नकारात्मक किरदार निभाएंगे, तो 64 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर अपने विचार को साझा किया। ऋषि ने…

आजकल राजनीतिक फिल्में नहीं करना चाहते लोग : विवेक अग्निहोत्री

लोनावला (महाराष्ट्र), 6 सितम्बर | विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि समाजिक-रोमांचिक फिल्म ‘बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम’ के निर्माण के दौरान उन्होंने काफी चुनौतियों का सामना किया था। वह अब अपनी भारतीय न्यायिक प्रणाली पर आधारित फिल्म पर काम कर रहे हैं और इसके साथ उनकी एक अन्य फिल्म…

मोदी ने जैन महोत्सव के अंतिम दिन एकता, सद्भाव की कामना की

नई दिल्ली, 6 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जैन धर्म के अनुयायियों को पर्यूषण पर्व के अंतिम दिन पर शुभकामनाएं दी। यह जैन धर्म का मुख्य पर्व है और एकता तथा सद्भाव का संदेश देता है। मोदी ने ट्वीट कर कहा, “मिच्चामई दुक्कादम। आशा है कि क्षमा…

जम्मू एवं कश्मीर में आंतरिक सुरक्षा का रखरखाव महत्वपूर्ण : वोहरा

नई दिल्ली, 6 सितम्बर | जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा ने यहां मंगलवार को कहा कि सीमा की रखवाली के लिए आंतरिक सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था का रखरखाव बेहद महत्वपूर्ण है। फिक्की द्वारा आयोजित एक सेमीनार में वोहरा ने यह बात कही। उन्होंने कहा, “यह बेहद महत्वपूर्ण है…

श्रृंखलाबद्ध विस्फोटों से दहला काबुल

काबुल, 6 सितम्बर | अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात हुए सिलसिलेवार विस्फोटों में कम से कम 30 लोग मारे गए और 90 से अधिक घायल हो गए। विस्फोटों की श्रृंखला के बीच एक घंटे का अंतराल था। ‘खामा’ प्रेस ने बताया कि सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि…

शिक्षक पीढ़ियों को निर्मित करने में भविष्य का आधार : रूपाणी

गांधीनगर, 06 सिंतंबर (जस)। गुजरात के मुख्यमंत्री विजयभाई रूपाणी ने राज्य की श्रेष्ठ भावी पीढ़ी का निर्माण करने वाले समग्र शिक्षा जगत को राज्य सरकार की ओर से शिक्षक दिवस पर वन्दन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक पीढ़ियों को निर्मित करने में भविष्य का आधार हैं। उसमें कोई कमी राज्य-…

प्रधानमंत्री की योजनाओं से परिवर्तन का नया दौर शुरू हुआ : रमन

रायपुर, 06 सितंबर (जस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन-धन योजना, मुद्रा योजना और गरीबों के लिए रसोई गैस कनेक्शन की उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न योजनाओं के जरिए जनजीवन में सकारात्मक परिवर्तन का एक नया दौर शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य…

सुषमा वेटिकन में पोप फ्रांसिस से मिलीं

नई दिल्ली, 5 सितम्बर | विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को वेटिकन में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “परम पावन के साथ मजबूत संबंध। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने रोम की अपनी यात्रा के अंतिम दिन रविवार को वेटिकन में पोप…

अलगाववादियों का आचरण कश्मीरियत के विपरीत

श्रीनगर, 5 सितंबर | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मिलने से इनकार करने पर अलगाववादियों की आलोचना की और कहा कि अलगाववादियों ने कश्मीरियत का परिचय नहीं दिया। राजनाथ ने यह भी स्पष्ट किया कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ दो दिवसीय दौरे पर…

कठिन परिस्थितियों में सेवाएं दे रहे अध्यापकों को सम्मानित किए जाने की ज़रूरत : वीरभद्र

शिमला, 5 सितंबर (जस)। शिक्षक दिवस के अवसर पर अध्यापकों को राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए चयन की प्रक्रिया का ज़िक्र करते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जो अध्यापक स्वेच्छा से राज्य के अति दुर्गम एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में कठिन परिस्थितियों में सेवाएं…

देश में 70 फीसदी हेरिटेज संपदा राजस्थान के पास : वसुन्धरा

जयपुर, 5 सितम्बर (जस)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि देश में 70 फीसदी हेरिटेज संपदा राजस्थान के पास है और इसे अन्य राज्यों के मुकाबले विशेष पहचान दिलाने के लिए नई सोच के साथ विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों के माध्यम से प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों…