Category Archives: समाचार

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति के निधन पर मुखर्जी ने शोक जताया

नई दिल्ली, 3 सितम्बर | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया। करीमोव (78) का शुक्रवार को मस्तिष्काघात से निधन हो गया। उन्हें 27 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राष्ट्रपति ने उज्बेकिस्तान के कार्यवाहक राष्ट्रपति एवं ओली…

‘अकीरा’ में अभिनय नहीं करना चाहते थे अनुराग

मुंबई, 3 सितम्बर | फिल्मकार अनुराग कश्यप को ‘अकीरा’ में अपने अभिनय कौशल का दम आजमाते देखा जा रहा है। हालांकि, उनका कहना है कि वह इस फिल्म में अभिनय करने के इच्छुक नहीं थे। ए.आर.मुरुगदोस निर्देशित फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा को मुख्य भूमिका में देखा जा रहा है और…

मसूरी हमारी पहचान व शान है : हरीश रावत

देहरादून, 3 सितम्बर (जस)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को मसूरी स्थित टाउनहाॅल में विकास की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए कहा कि मसूरी हमारी पहचान व शान है, यहाॅ के लिए जितना भी किया जाय कम है। हमें मसूरी का विकास नियोजित तथा सभी की सक्रिय सहभागिता से करना…

अभिनेत्री कंगना रनौत

कलाकार ब्रांड का चेहरा मात्र होते हैं : कंगना

नई दिल्ली, 3 सितम्बर | ऐसे में जबकि सरकार भ्रामक विज्ञापनों के लिए इसका प्रचार करने वाली हस्तियों को सजा देने हेतु नए कानून बनाने पर विचार कर रही है, अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि ब्रांड के प्रचार के लिए सितारों को दोषी ठहराना गलत है। अभिनेत्री का…

अमेरिकियों का आधा ऑनलाइन समय स्मार्टफोन एप पर बीतता है

न्यूयॉर्क, 3 सितम्बर | ऑनलाइन बिताए गए समय में से 50 फीसदी समय अमेरिकी लोग अपने स्मार्टफोन एप पर बिताते हैं और अगर इसमें टैबलेट पर बिताया गया वक्त जोड़ लें तो यह 60 फीसदी हो जाता है। एक नई रपट में यह जानकारी मिली है। टेक क्रंच ने अपनी…

जर्मन म्यूजियम में होगा सिंहस्थ पर प्रेजेंटेशन

भोपाल, 3 सितम्बर (जस)। देश-विदेश में प्रसिद्ध जर्मनी के फोटो जर्नलिस्ट तथा ब्लॉगर तोरगे बर्गर 19 फरवरी 2017 को जर्मन म्यूजियम में सिंहस्थ-2016 पर वृहद प्रजेंटेशन देगे। बर्गर विश्व के विभिन्न देश का निरंतर भ्रमण कर वहाँ आयोजित महत्वपूर्ण आयोजन का फोटो कवरेज करते रहे हैं। उन्होंने भारत में विभिन्न कुंभ…

मप्र : स्कूल के बच्चों ने बनाए ईको फ्रेंडली गणेश

भोपाल, 3 सितम्बर (जस)। एप्को की ग्रीन गणेश कार्यशाला में गुरूवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल और बिलाबाँग स्कूल के छात्र-छात्राओं का जो जोश उमड़ा उससे लगा कि मानो भारतीय संस्कृति ने ‘यू-टर्न’ ले लिया है। बच्चे भक्ति, प्यार, लगन, सृजनात्मकता के साथ मिट्टी के गणेश बना रहे थे। बच्चों ने…

बॉलीवुड में नई प्रतिभाओं की तलाश महत्वपूर्ण : सुनील शेट्टी

मुंबई, 3 सितम्बर | बॉलीवुड अभिनेता सुनील सेट्टी का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में नई प्रतिभाओं को मौका देना जरूरी है। ‘सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रेवल’ के प्रीमियर के मौके पर 55 वर्षीय अभिनेता ने कहा, “यह एक अच्छी बात है कि बॉलीवुड हमेशा नए चेहरे पेश करता है।…

जब बिग बी ने उठाई झाडू..

मुंबई, 3 सितम्बर | बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के प्रति समर्थन जताते हुए शनिवार को यहां महाराष्ट्र में अपने हाथ में झाड़ू उठा ली। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ ने मुंबई के जे. जे. अस्पताल के आसपास के इलाके में सफाई अभियान का नेतृत्व किया।…

जनता को सस्ता व सुलभ न्याय दिला रही छत्तीसगढ़ सरकार : रमन

रायपुर, 3 सितम्बर (जस)। छत्तीसगढ़ में सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने व संविधान में प्रदत्त मूलभूत अधिकारों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। नक्सल,  आंतक व भय से मुक्ति तथा निर्दोषों को न्याय दिलाने के लिए सरकार वचनबद्ध है। विशेषकर बस्तर में पीड़ितों को…

ब्रिक्स समारोह देशों के बीच सांस्कृतिक सेतु : कौशिक गांगुली

नई दिल्ली, 3 सितम्बर | ‘छोटोदेर चोबी’, ‘शब्दो’ और ‘लैपटॉप’ जैसी बांग्ला फिल्मों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके फिल्मकार कौशिक गांगुली का कहना है कि ब्रिक्स फिल्म समारोह एक कूटनीतिक समारोह की तरह है और यह विभिन्न देशों के बीच एक सांस्कृतिक सेतु के रूप में काम करता है।…

‘हैप्पी भाग जाएगी’ के सीक्वल में काम करने के इच्छुक अभय

मुंबई, 3 सितम्बर | अभिनेता अभय देओल का कहना है कि यदि फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ का सीक्वल बनता है तो वह इसमें काम करना चाहेंगे। अभय ने कहा, “फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ का बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन रहा है, जिसे देखते हुए इसका सीक्व ल बनाने की बात हो…

सिंधु को मंगलवार को सम्मानित करेंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री

मुंबई, 3 सितम्बर | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंगलवार को रियो ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी.सिंधु को सम्मानित करेंगे। महाराष्ट्र बैडमिंटन संघ ने इसकी घोषणा की। ब्राजील में पिछले माह आयोजित हुए ओलम्पिक खेलों में सिंधु एकल वर्ग में रजत पदक जीतने वाली…

भारत, वियतनाम ने रक्षा सहयोग मजबूत किए

हनोई, 3 सितम्बर | भारत ने शनिवार को वियतनाम के साथ गश्ती नौकाएं मुहैया कराने और रक्षा क्षेत्र के लिए 50 करोड़ डॉलर का ऋण (लाइन ऑफ क्रेडिट) जारी करने के करार पर हस्ताक्षर किया। यह स्पष्ट संकेत है कि भारत दक्षिण एशियाई भूराजनीतिक परिदृश्य में अपनी मौजूदगी बढ़ा रहा…

वास्तविक जगहों पर फिल्माई जाएगी 'चंद्र-नंदिनी'

वास्तविक जगहों पर फिल्माई जाएगी ‘चंद्र-नंदिनी’

मुंबई, 3 सितम्बर | एकता कपूर के आगामी टेलीविजन शो ‘चंद्र-नंदिनी’ का फिल्मांकन तंग सेट की बजाय वास्तविक जगहों पर किया जाएगा। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले इस शो के कलाकारों द्वारा पटना के उन क्षेत्रों में फिल्मांकन किया जाएगा जहां कभी पाटलिपुत्र और मगध का अस्तित्व हुआ करता…

जेपी के नाम पर हो रही सत्ता की राजनीति : राम बहादुर राय

पटना, 3 सितंबर। लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) के सहयोगी रह चुके इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष राम बहादुर राय ने कहा कि आज के हालात में जयप्रकाश नारायण की प्रासंगिकता बढ़ गई है। जेपी का नाम लेने वाले लोग आज सत्ता की राजनीति ज्यादा कर रहे हैं, जबकि…

नारी को सिर्फ शरीर समझने वालों का बहिष्कार हो : प्रसून जोशी

नई दिल्ली, 3 सितम्बर | प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी ने रियो ओलंपिक में देश की बेटियों की उपलब्धियों से प्रेरित होकर ‘शर्म आ रही है ना’ कविता लिखी। यह कविता आजकल चर्चा में है। निरंतर अपनी लेखनी का जादू चलाने वाले प्रसून आजकल महिलाओं पर लिखे जा रहे अश्लील गानों…

सत्ता परिवर्तन से ज्यादा व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत : वरूण गांधी

लखनऊ, 2 सितम्बर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव व सांसद वरुण गांधी ने कहा कि सत्ता परिवर्तन से ज्यादा व्यवस्था परिवर्तन की जरूरत है। वरुण ने कहा कि पूंजीपति बैंकों का पैसा हड़प रहे हैं और गरीब लोन लेकर सुसाइड कर रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि…

हिन्दी भाषा के विकास की नई पहल ‘सम यंत्र’

नई दिल्ली, 2 सितम्बर (आईएएनएस)| हिन्दी भाषा के विकास के लिए सम यंत्र नाम के स्टार्टअप की शुरुआत की गई। ‘हर दिन हिन्दी’ के नारे के साथ शुरू किए गए इस स्टार्टअप का लक्ष्य हिन्दी भाषा का चौतरफा विकास करना है। उद्घाटन समारोह में एक अनोखा व दिलचस्प मल्टी-मीडिया कार्यक्रम…

देशभर में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, हड़ताल का मिलाजुला असर

नई दिल्ली, 2 सितंबर | केंद्र सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रमिक संगठनों के आह्वान पर शुक्रवार को आहूत देशव्यापी हड़ताल का मिलाजुला असर रहा। पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और वाम शासित केरल और त्रिपुरा में हड़ताल का सबसे ज्यादा असर देखा गया तो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और…