Category Archives: समाचार

पूर्ण राज्य की घोषणा के लिए केजरीवाल सरकार ताजा याचिका दायर करेगी

नई दिल्ली, 2 सितम्बर | अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया कि दिल्ली को पूर्ण राज्य घोषित करने की मांग करने वाली अपनी याचिका उसने वापस ले ली है, क्योंकि उसने उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने के लिए छह…

श्रमिक संगठनों की हड़ताल का उत्तराखंड पर आंशिक असर

देहरादून, 2 सितम्बर | केंद्रीय श्रमिक संगठनों की ओर से शुक्रवार को आहूत एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का उत्तराखंड में लोगों के जनजीवन पर कोई खास असर नहीं पड़ा, क्योंकि राज्य के कर्मचारी हड़ताल से अलग हैं। राज्य के अधिकांश बैंक संगठनों ने भी खुद को हड़ताल से अलग रखा। केवल…

हड़ताल से हिमाचल में व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित

शिमला, 2 सितम्बर | श्रम कानूनों के उल्लंघन और निजीकरण के विरोध में शुक्रवार को श्रमिक संघों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल में केंद्रीय कर्मचारियों के शामिल हो जाने के कारण पूरे हिमाचल में बैंक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद हैं। अधिकांश निजी होटल, जलविद्युत परियोजनाएं, बैंक और सरकारी बीमा कंपनियों के…

हरियाणा में रोडवेज की हड़ताल से हजारों प्रभावित

चंडीगढ़, 2 सितम्बर | श्रम नीतियों के उल्लंघन और आर्थिक नीतयों के विरोध में केंद्रीय व्यापार संघों की ओर से शुक्रवार को आहूत बंद को समर्थन देने के लिए हरियाणा में रोडवेजकर्मी भी हड़ताल पर हैं, जिससे यहां सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था ठप पड़ गई और हजारों की संख्या में लोग…

श्रमिक हड़ताल से केरल में पूर्ण बंदी

तिरुवनंतपुरम, 2 सितम्बर | राजग सरकार की ‘श्रमिक विरोधी’ नीतियों के विरोध में और बेहतर वेतन की मांग को लेकर श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल से समूचे केरल में पूर्ण बंदी है। इस हड़ताल के कारण राज्य भर में सार्वजनिक परिवहन सेवा ठप है, वहीं निजी…

उप्र में 18 लाख सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर

लखनऊ, 2 सितम्बर | उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार के 18 लाख से अधिक कर्मचारी सरकार की ‘श्रमिक विरोधी’ नीतियों के खिलाफ व्यापार संघों ओर से शुक्रवार को आहूत बंद में शामिल हो गए हैं। इस 24 घंटे की हड़ताल को राज्य के 250 कर्मचारी संघों का समर्थन मिल रहा…

रेलवे 'सर्ज प्राइसिंग' वापस ले : केजरीवाल - जनसमाचार

जलभराव पर राज्यपाल को समन जारी हो : केजरीवाल

नई दिल्ली, 2 सितम्बर | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव की समस्या पर दिल्ली उच्च न्यायालय से समन मिलने के बाद कहा कि न्यायालय को उनकी बजाय यहां के उपराज्यपाल को समन भेजना चाहिए। केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, “जब उच्च न्यायालय ने एलजी…

मप्र में श्रमिक हड़ताल का कई हिस्सों में असर

भोपाल, 2 सितंबर | केंद्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 श्रमिक संगठनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर प्रभाव देखा जा रहा है। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों से सभाओं तथा रैलियों के आयोजन की तैयारी है। भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्टिकल्स…

बिहार में श्रमिक संगठनों के हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

पटना, 2 सितंबर | केंद्र सरकार की ‘श्रमिक विरोधी’ नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को प्रमुख केंद्रीय श्रम संगठनों की देशव्यापी हड़ताल का असर बिहार में भी देखा जा रहा है। राज्य की राजधानी पटना सहित विभिन्न इलाकों में बैंकिंग और परिवहन क्षेत्र से जुड़े तमाम संगठनों के हड़ताल पर जाने…

डेंगू के बारे में भ्रांतियां और तथ्य

नई दिल्ली, 2 सितंबर | जिस तरह से डेंगू ने दहशत फैला रखी है, इससे जुड़ी भ्रांतियों और तथ्यों के बारे में जागरूकता फैलाना बेहद आवश्यक है। प्रमुख भ्रांतियों को दूर करते हुए आईएमए के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. के.के. अग्रवाल ने बताया, “डेंगू के मामले अगले एक महीने तक आते…

दलितों के कल्याण को समर्पित : मोदी

नई दिल्ली, 2 सितम्बर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद को दलितों के लिए समर्पित करार देते हुए कहा कि ‘स्वयंभू संरक्षक’ इसे अपनी राजनीति में अड़ंगे की तरह देखते हैं तथा यही वे लोग हैं, जो देश में तनाव पैदा कर रहे हैं। समाचार चैनल ‘सीएनएन न्यूज-18’ को दिए…

सुशांत ने लांच किया टिसॉ घड़ी का नया संग्रह

नई दिल्ली, 1 सितम्बर | हिंदी फिल्मों के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने गुरुवार को प्रतिष्ठित घड़ी निर्माता टिसॉ का नया संग्रह लांच किया। टिसॉ ने अपना यह नया संग्रह ‘ले लोक्ले रेगुलेटेट्योर’ शीर्षक के साथ उतारा है। सुशांत ने टिसॉ के शोरूम कपूर वॉच कंपनी में इस नए संग्रह…

‘त्रिनिदाद.. जहां हिंदुओं-मुस्लिमों में कोई भेद नहीं’

नई दिल्ली, 2 सितंबर | कैरेबियाई द्वीप समूह के देश त्रिनिदाद एवं टोबैगो की भारतीय मूल की लेखिका आलिया एनियाथ का मानना है कि त्रिनिदाद एवं टोबैगो में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के बारे में पूरी दुनिया को बताए जाने की जरूरत है, क्योंकि वहां हिंदू और मुस्लिमों…

गंभीर स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा है कंधों पर जाते शव

नई दिल्ली, 2 सितंबर| ओडिशा में हाल में अपनी पत्नी का शव 12 किलोमीटर तक कंधे पर ढोने के लिए मजबूर दाना मांझी की तस्वीरें हों या कानपुर में पिता के कंधे पर दम तोड़ती बीमार बेटे की तस्वीरें लापरवाही के एक-दो मामले भर नहीं हैं, बल्कि देश की गंभीर…

न्यूजीलैंड में भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

वेलिंगटन, 2 सितम्बर| न्यूजीलैंड के उत्तरी द्वीप में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद सुनामी को लेकर चेतावनी भी जारी की गई। ‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ के मुताबिक, यह भूकंप का केंद्र समुद्र में 55 किलोमीटर की गहराई में रहा। नागरिक…

भाजपा आयोजन समिति की अध्यक्षता करेंगी पी.टी.ऊषा

कोझिकोड, 1 सितम्बर | पूर्व भारतीय धावक पी. टी. ऊषा सितंबर में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यहां होने वाली बैठक की आयोजन समिति की अध्यक्ष होंगी। इस घोषणा ने केरल और खेल हलकों में हलचल मचा दी है, लेकिन खुद उनका कहना है कि इसमें कोई राजनीति…

हिमाचल प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने किया 6524 मामलों का निपटारा

शिमला, 01 सितम्बर। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने 6524 मामलों का निपटारा किया है, जिनमें 5638 नए मामले, जबकि 886 मामले हि.प्र. उच्च न्यायालय से प्राप्त हुए थेे। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने 28 फरवरी, 2015 से…

उरनी में पाॅलीटैक्निक महाविद्यालय खोला जाएगा: वीरभद्र सिंह

किन्नौर, 1 सितंबर। हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने गुरूवार को किन्नौर जिले के टापरी के लिए उप-तहसील तथा उरनी में पाॅलीटैक्निक महाविद्याालय खोलने की घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरनी के भवन का लोकार्पण करने के उपरान्त उरनी में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए की।…

केरी के कार्यक्रम में बदलाव, भारत से ही जाएंगे चीन

वाशिंगटन, 1 सितम्बर । तीन दिन के दौरे पर भारत आए अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने स्वदेश वापसी का अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिया है। अब वह भारत में अपने निर्धारित समय से अधिक समय तक रुकेंगे और जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए…

‘एनएमडीसी लौह अयस्क की दोहरी मूल्य निर्धारण नीति जारी रख सकता है’

नई दिल्ली, 1 सितम्बर | सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) लौह अयस्क के लिए अपनी दोहरी मूल्य निर्धारण नीति जारी रख सकता है। न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कर्नाटक आयरन एंड स्टील मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन द्वारा दायर यााचिका खारिज करते…