Category Archives: समाचार

ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी स्कार्पियो, 8 की मौत

अम्बेडकरनगर, 27 अगस्त । उत्तर प्रदेश में फैजाबाद-आजमगढ़ राजमार्ग पर कुर्की बाजार के निकट शनिवार सुबह ट्रॉली में अनियंत्रित स्कार्पियो के घुस जाने से हुए भीषण हादसे में एक ही कुनबे के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कुल सवार 9 लोगों में एक मात्र जीवित बचे चालक को…

बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों से बैंक निकटता कम करें : आरबीआई

कोलकाता, 27 अगस्त | भारतीय स्टेट बैंक एसबीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को कहा कि बड़ी अवसंरचना परियोजनाओं के वित्तपोषण को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों से बैंकों की निकटता घटाने का प्रस्ताव किया है। एसबीआई के कार्यकारी…

म्यांमार के राष्ट्रपति बोधगया में

गया (बिहार), 27 अगस्त | म्यांमार के राष्ट्रपति यू हतिन कयाव अपनी पत्नी और 31 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ शनिवार को बोधगया पहुंचे। उन्होंने बोधगया में महाबोधि मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना की तथा पवित्र महाबोधि वृक्ष के नीचे बैठकर कुछ समय गुजारा। राष्ट्रपति कयाव ने बोधगया परिभ्रमण के…

स्वाति मालीवाल की गिरफ्तारी चाहते हैं मोदी, जंग : केजरीवाल

नई दिल्ली, 27 अगस्त | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल नजीब जंग दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को गिरफ्तार करवाकर उन्हें पद से हटाना चाहते हैं। केजरीवाल ने अपने एक ट्वीट में कहा, “सूत्रों के अनुसार, एलजी…

स्वामी की याचिका पर राहुल, सोनिया को नोटिस

नई दिल्ली, 27 अगस्त | राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शनिवार को एक नोटिस जारी किया। स्वामी ने मामले में कांग्रेस पार्टी की साल 2010-11 की…

‘देश भर में 3 हजार से ज्यादा भाजपा विधायक’

नई दिल्ली, 27 अगस्त | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को यहां भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक का उद्घाटन किया। बैठक में कहा गया कि देश भर में तीन हजार से ज्यादा भाजपा के विधायक हैं और तीन सौ से अधिक सांसद…

अंतर्राष्ट्रीय पंचाट विकसित देशों के पक्ष में : प्रसाद

नई दिल्ली, 27 अगस्त | केंद्रीय कानून और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भारत को विवाद निपटारे का एक केंद्र बनने की वकालत करते हुए शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय पंचाट की पक्षपातपूर्ण प्रकृति का उल्लेख किया और कहा कि मौजूदा समय में केवल कुछ विकसित देशों का वहां पर कब्जा…

विंस्टन-सालेम ओपन के फाइनल में पहुंची पेस-बेगेमैन की जोड़ी

विंस्टन-सालेम (नॉर्थ कैरोलिना), 27 अगस्त | भारतीय टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस ने अपने जर्मन जोड़ीदार आंद्रे बेगेमैन के साथ एटीपी विंस्टन सालेम ओपन के पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय-जर्मन जोड़ी ने सेमीफाइनल में स्वीडन के रॉबर्ट लिंड्सटेट और पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी की…

टच आईडी को आईफोन के स्क्रीन से जोड़ने की एप्पल की योजना

न्यूयॉर्क, 27 अगस्त | अमेरिका की प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एप्पल ने टच आईडी बटन को स्क्रीन के नीचे से हटाकर इसकी बायोमीट्रिक कार्यक्षमता के साथ उसे स्क्रीन के साथ ही मिलाने की योजना बनाई है। मीडिया रपटों के अनुसार, एप्पल ने कहा है कि इस फीचर के चालू…

सरकार 50 नए स्टार्टअप की मदद करेगी

नई दिल्ली, 27 अगस्त | सरकार 50 नए स्टार्टअप की मदद करेगी, ताकि अगले पांच सालों में कम से कम पांच विश्वस्तरीय कंपनियां तैयार की जा सकें। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में इलेक्ट्रोप्रेनेयर पार्क की स्थापना की है। आधिकारिक बयान में…

अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा संरक्षित समुद्री क्षेत्र विकसित करेगा

वाशिंगटन, 27 अगस्त । व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को घोषणा की कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने हवाई तट पर राष्ट्रीय स्मारक का विस्तार करने का फैसला किया है, जिसके तहत विश्व का सबसे बड़ा संरक्षित समुद्री विकसित होगा। पपाहानौमोकुआकी समुद्री राष्ट्रीय स्मारक को मूल रूप से अमेरिका के पूर्व…

मॉडलों को फैशन पत्रिकाओं में कम मौका : कनिष्ठा

मुंबई, 27 अगस्त | फैशन पत्रिकाओं में मॉडलों की बजाय बॉलीवुड अभिनेत्रियों को मुखपृष्ठ पर देखना पूर्व मिस इंडिया और मॉडलिंग जगत में लोकप्रिय चेहरा कनिष्ठा धनकर को रास नहीं आता। तीखे नैन-नक्श वाली कनिष्ठा (27) से जब आईएएनएस ने बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को फैशन पत्रिकाओं में जगह मिलने की…

राजनीति में जाने की रुचि नहीं : सोनाक्षी

मुंबई, 27 अगस्त | अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह राजनीति में नहीं जाएंगी, क्योंकि इसमें उनकी कोई रुचि नहीं है। सोनाक्षी ने आईएएनस से कहा, “नहीं, मैं समझती हूं मेरे भीतर इसके लिए रुचि नहीं है। मेरे पिता राजनेता हैं,…

देश का विदेशी पूंजी भंडार 367 अरब डॉलर

चेन्नई, 27 अगस्त | देश का विदेशी पूंजी भंडार 19 अगस्त को बढ़कर 367.16 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शनिवार को यह जानकारी दी। आरबीआई द्वारा जारी विदेशी पूंजी के आंकड़े के मुताबिक, 19 अगस्त को विदेशी पूंजी भंडार 367.16 अरब डॉलर हो गया, जबकि 12…

राष्ट्रपति ने नालंदा विश्वविद्यालय में डिग्रियां प्रदान कीं

बिहारशरीफ, 27 अगस्त | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शनिवार को नालंदा विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के पहले बैच के कुल 12 छात्रों को सम्मानित किया और उन्हें डिग्रियां प्रदान कीं। सम्मानित छात्रों में दो को मुखर्जी ने स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस मौके पर सभी छात्रों को प्रमाण-पत्र…

शाहिद, मीरा के घर आई नन्हीं परी

मुंबई, 27 अगस्त | बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत पापा-मम्मी बन गए हैं। उनकी पहली संतान के रूप में बेटी का जन्म हुआ है। बच्ची ने शुक्रवार को जन्म लिया। शाहिद ने खुद ट्विटर पर यह खुशी साझा की। शाहिद ने शुक्रवार रात ट्वीट कर बताया, “वह आ…

कश्मीरी युवकों को उकसा रहा पाकिस्तान : महबूबा

नई दिल्ली, 27 अगस्त | जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को पाकिस्तान पर राज्य में तनाव व हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कश्मीरी युवकों को पाकिस्तान और अलगाववादी नेता उकसा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद महबूबा ने कहा कि…

अमिताभ बेहतरीन अभिनेता : शूजित

मुंबई, 27 अगस्त | निर्देशक-निर्माता शूजित सरकार का कहना है कि आगामी फिल्म ‘पिंक’ में वकील का किरदार निभा रहे अमिताभ बच्चन बेहतरीन अभिनेता हैं। शूजित ने एक विशेष साक्षात्कार में कहा, “हम इस फिल्म में वकील के किरदार के लिए एक अभिनेता की तलाश कर रहे थे। इस बीच,…

मेरे बारे में कई भ्रांतियां : पेरिस हिल्टन

लॉस एंजेलिस, 27 अगस्त | व्यवसायी पेरिस हिल्टन का मानना है कि लोगों को उन्हें लेकर कई भ्रांतियां हैं। हिल्टन का कहना है कि उन्हें ऐसे लोगों को गलत साबित करना पसंद है। वेबसाइट ‘फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हिल्टन को कई बार मूर्ख कह…

उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति बहुत गंभीर : शिवपाल

बलिया, 27 अगस्त । उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने यहां शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में बाढ़ की स्थिति बहुत गंभीर है। इस साल गंगा नदी में उम्मीद से अधिक बाढ़ आई है। बलिया में करीब दो लाख लोग प्रभावित हैं। पशु भी प्रभावित हुए हैं।…