Category Archives: समाचार

कश्मीर हिंसा में मृतकों की संख्या 23 हुई

श्रीनगर, 11 जुलाई | कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद कर्फ्यूग्रस्त घाटी में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़पों के दौरान पुलिस की गोलीबारी में घायल हुए एक 13 वर्षीय किशोर की सोमवार को यहां एक अस्पताल में मौत हो गई। किशोर की मौत…

डॉयल 100 से 10 मिनट में पहुंचेगी पुलिस : अखिलेश

कानपुर, 11 जुलाई | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कानपुर देहात में पौधरोपण कर पर्यावरण सप्ताह की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में यूपी सरकार का पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि अक्टूबर से डॉयल 100 से 10 मिनट…

ममता सहित सैकड़ों प्रशंसकों ने अमल को दी श्रद्धांजलि

कोलकाता, 11 जुलाई | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को अमल का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की घोषणा की। भारतीय फुटबाल जगत के दिग्गज खिलाड़ी और देश के पहले फुटबाल कोच अमल दत्ता का रविवार को कोलकाता के एक अस्पताल में निधन…

बॉलीवुड के पुरस्कार समारोह टीआरपी आधारित : संजय गुप्ता

मुंबई, 11 जुलाई | फिल्मकार संजय गुप्ता ने बॉलीवुड के वार्षिक पुरस्कार समारोहों के प्रति नाखुशी जताई है। उनका कहना है कि ये पुरस्कार समारोह टीआरपी पर आधारित होते हैं और फिल्में बनाने के पीछे जो ‘वास्तविक कड़ी मेहनत’ होती है, उसकी कोई परवाह नहीं करता। गुप्ता की यह टिप्पणी…

अपनेपन का एहसास कराता है नाट्य मंच : अनुपम

मुंबई, 11 जुलाई | दिग्गज बॉलीवु़ड अभिनेता अनुपम खेर एक थियेटर कलाकार भी हैं और उनका कहना है कि नाट्य मंच उन्हें अपनेपन का एहसास करता है। अभिनेता ने शनिवार को अपने लोकप्रिय नाटक ‘मेरा वो मतलब नहीं था’ की प्रस्तुति दी। अनुपम ने ट्विटर के जरिये कला के प्रति…

मंगोलिया के राष्ट्रीय दिवस की पूर्व संध्या पर भारत के राष्ट्रपति का संदेश

नई दिल्ली, 11 जुलाई | राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी ने मंगोलिया के राष्ट्रीय दिवस (11 जुलाई, 2016) पर मंगोलिया की सरकार और वहां की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मंगोलिया के राष्ट्रपति साखि‍या एल्बेगडॉर्ज को भेजे अपने संदेश में राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी ने कहा है, ”भारत सरकार एवं यहां…

अद्भुत लग रहा ’24’ सीजन 2 : बिग बी

मुंबई, 11 जुलाई | महानायक अमिताभ बच्चन ने आगामी टेलीविजन धारावाहिक ’24 : सीजन 2′ के लिए अभिनेता-निर्माता अनिल कपूर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस शो के प्रोमोज अद्भुत हैं। लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो ’24’ का भारतीय रूपांतर के साथ अनिल कपूर जय सिंह राठौड़ के रूप में…

उम्र को धता बता रहे हैं पाइरेट्स के कप्तान धर्मराज

पटना, 11 जुलाई | जिस उम्र में आमतौर पर खिलाड़ी संन्यास ले लेते हैं उस उम्र में पटना पाइरेट्स टीम के कप्तान धर्मराज चेरालथन युवाओं सा जोश दिखा रहे हैं। धर्मराज की उम्र 41 साल है, लेकिन कबड्डी के कोर्ट पर वह अपने किसी युवा साथी से कम फुर्तीले और…

कश्मीर में कर्फ्यू जारी

श्रीनगर, 11 जुलाई | हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की मौत के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान 22 लोगों की मौत के बाद कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को भी कर्फ्यू जारी है। मृतकों में 21 प्रदर्शनकारी और एक पुलिस वाहन का चालक है। अनंतनाग, शोपियां,…

अमरनाथ यात्रा तीसरे दिन भी बाधित

जम्मू, 11 जुलाई | अमरनाथ यात्रा सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी बाधित है। कश्मीर में जारी तनाव व खराब हालात के कारण जम्मू से घाटी जाने की अनुमति किसी भी तीर्थयात्री को नहीं दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “किसी भी तीर्थयात्री को आज जम्मू के…

Elephants

सेटेलाइट कॉलर करेगा हाथियों, तेंदुओं की ट्रैकिंग

रायपुर, 11 जुलाई। छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों की रक्षा और जंगलों में वन्य प्राणियों से जन और पशु हानि रोकने के लिए हाथियों, तेंदुओं और भालूओं को सेटेलाइट कॉलर पहनाकर जंगलों में उनके लिए जीपीएस आधारित ट्रैकिंग प्रणाली विकसित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने निवास पर आयोजित…

कुडनकुलम परमाणु संयंत्र की दूसरी इकाई में विखंडन शुरू

चेन्नई, 11 जुलाई | तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु विद्युत संयंत्र में रविवार शाम 8.56 बजे परमाणु विखंडन शुरू हो गया। पहली और दूसरी इकाई के केंद्र निदेशक, एच.एन. साहू ने आईएएनएस से रविवार को कहा, “विखंडन की प्रक्रिया शाम 8.56 बजे शुरू हुई।” साहू ने शनिवार को आईएनएस से कहा…

गैस प्रभावित मरीजों के लिए नई ट्रीटमेंट पॉलिसी बनेगी

भोपाल, 11 जुलाई। भोपाल गैस काण्ड के शिकार लोगों के लिए तथा गैस से प्रभावित मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने के लिये मध्यप्रदेश सरकार नई ट्रीटमेंट पॉलिसी बनाएगी। गैस राहत एवं पुनर्वास तथा सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रत्येक गैस पीड़ित के स्वास्थ्य और आर्थिक.सामाजिक पुनर्वास की…

मध्यप्रदेश में 34 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा

 भोपाल 11, जुलाई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में 01 जून से 10 जुलाई तक हुई वर्षा के आधार पर 34 जिलों में सामान्य से अधिक, 11 जिलों में सामान्य तथा 05 जिलों में कम तथा 01 जिले में अल्प वर्षा दर्ज की गई है। सामान्य से…

नदी-नालों में बसे लोगों के रहने की अस्थायी व्यवस्था की जायेगी

भोपाल, 10 जुलाई। मध्यप्रदेश में अति वृष्टि और बाढ़ की स्थिति की समीक्षा करते हुए राज्य सरकार ने कहा है कि जो लोग नदी-नालों में रह रहे हैं उनकी अस्थायी व्यवस्था की जायेगी। बाद में उनके रहने की स्थायी व्यवस्था करने पर विचार किया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने…

मिल मालिकों से चंदा ऐंठना चाहती है अखिलेश सरकार : विजयपाल

विद्या शंकर राय==== लखनऊ, 10 जुलाई | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव में चीनी मिल मालिकों से पैसा एंेठना चाहती है, इसीलिए वह इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। गन्ना किसानों के…

कुत्ते को छत से फेंकना ‘जघन्य’ अपराध : अनुष्का, आलिया

मुंबई, 10 जुलाई | अभिनेत्री आलिया भट्ट और अनुष्का शर्मा ने दो मेडिकल छात्रों द्वारा एक कुत्ते को छत से नीचे फेंकने की घटना की आलोचना करते हुए इसे ‘मूर्खतापूर्ण’ और ‘जघन्य’ अपराध करार दिया। दोनों अभिनेत्रियों का कहना है कि इन मेडिकल छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी…

India stop river waters says Gadkari

गडकरी अमेरिका यात्रा के दौरान निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे

नई दिल्ली, 10 जुलाई | केंद्रीय सड़क परिवहन और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी की अमेरिका की एक सप्ताह की यात्रा के दौरान भारत राजमार्ग विकास, सड़क इंजीनियरिंग और हरित ऊर्जा की नवीनतम प्रौद्योगिकी के लिए अमेरिकी सहायता की संभावनाएं तलाशेगा। यहां सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के एक बयान में…

कश्मीर हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हुई

श्रीनगर, 10 जुलाई | कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में चार अतिरिक्त लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। राज्य सरकार ने रविवार को शांति बहाली की अपील की। आधिकारिक…

भारत में ज्वालामुखी विस्फोटों के कारण डायनासोर खत्म हुए

न्यूयॉर्क, 10 जुलाई | भारत में ज्वालामुखी विस्फोटों के संयुक्त प्रभाव और मेक्सिको में किसी क्षुद्रग्रह की धरती से टक्कर हो जाने के कारण 6.6 करोड़ साल पहले जीवों के विलुप्त होने की सबसे बड़ी घटना डायनासोर के खत्म होने की हुई। एक नए शोध में इसकी पुष्टि हुई है। शोधकर्ताओं…