अद्भुत लग रहा ’24’ सीजन 2 : बिग बी

मुंबई, 11 जुलाई | महानायक अमिताभ बच्चन ने आगामी टेलीविजन धारावाहिक ’24 : सीजन 2′ के लिए अभिनेता-निर्माता अनिल कपूर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस शो के प्रोमोज अद्भुत हैं। लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो ’24’ का भारतीय रूपांतर के साथ अनिल कपूर जय सिंह राठौड़ के रूप में छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

वहीं अमिताभ ने ट्विटर पर अपने विचार साझा किए।

अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, “शो ’24’ के लिए अनिल कपूर और सिकंदर खेर को शुभकामनाएं। यह अद्भुत है।”

अनिल के अलावा, इसमें साक्षी तंवर और आशीष विद्यार्थी भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। इसका प्रसारण 23 जुलाई से टेलीविजन चैनल कलर्स पर होगा।             -आईएएनएस

(फाइल फोटो)