Category Archives: समाचार

बच्चों के लिए स्कूल खोलना चाहती हैं रवीना

नई दिल्ली, 11 जून | बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में दो लड़कियों को गोद लिया था और एक अनाथालाय से आधी रात को निकाली गई 30 लड़कियों को शरण दी थी। अब अभिनेत्री बच्चों के लिए एक ऐसा स्कूल खोलने का अपना सपना पूरा करना…

उड्डयन मंत्रालय ने किराया लौटाने की प्रक्रिया नियमित की

नई दिल्ली, 11 जून | केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान रद्द होने के बाद विमानन कंपनियों द्वारा अपनाई जाने वाली मनमानी नीतियों के मामले को गंभीरता से लेते हुए उनपर लगाम कसने के लिए शनिवार को कई सारे कदमों की घोषणा की और कहा कि इन स्थितियों में इस…

योग को जन अभियान बनाने की अपील

चंडीगढ़, 11 जून (जनसमा)। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद येसो नाइक ने लोगों से चंडीगढ़ में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेने और विशेष तौर से युवाओं से योग को जन अभियान बनाने की अपील की है। चंडीगढ़ में शुक्रवार को आयोजित एक…

पूरा देश ही सेंसर बोर्ड बन गया : इरफान खान

मुंबई, 11 जून | अभिनेता इरफान खान ने ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म विवाद पर हैरानी जताते हुए कहा कि कई वर्षो से मौजूद मुद्दे को उठाने वाली फिल्म अचानक ‘बहुत बड़ा’ मुद्दा बन जाती है और पूरा देश ही सेंसर बोर्ड बन जाता है। इरफान ने अपनी आगामी फिल्म ‘मदारी’ के…

सेंसर बोर्ड होना चाहिए, सेंसर की कैंची नहीं : राकेश ओमप्रकाश मेहरा

रीतू तोमर=== नई दिल्ली, 11 जून | पंजाब के प्रेमी युगल मिर्जा-साहिबा की प्रेम कहानी से अधिक लोग वाकिफ नहीं हैं। इस अनूठी प्रेम कहानी से दर्शकों को रू-ब-रू कराने के लिए निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा अपनी फिल्म ‘मिर्जिया’ लेकर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म की कहानी, गुलजार के साथ…

महानतम मुक्केबाज मोहम्मद अली हुए सुपुर्द-ए-खाक

लुइसविले (केंटकी), 11 जून | अमेरिका के केंटकी राज्य के लुइसविले में महानतम मुक्केबाज मोहम्मद अली को अंतिम विदाई देने शुक्रवार को हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा। ‘सीएनएन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद अली को लुइसविले के केव हिल कब्रिस्तान में दफनाया गया। इससे पहले उनकी शवयात्रा उन सभी स्थानों…

ई-पर्यटक वीजा पर पर्यटकों के आगमन में 179.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई

नई दिल्ली, 11 जून (जनसमा)। केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मई, 2016 में ई-पर्यटक वीजा पर कुल मिलाकर 43,833 पर्यटक आए, जबकि मई 2015 में 15,659 पर्यटक आए थे। इस तरह मई, 2016 में 179.9 बढ़ोतरी दर्ज हुई। फोटो: राजस्थान के बीकानेर में होली मनाते…

युवा साथियों के साथ जिम्बाब्वे का सामना करेंगे धौनी

हरारे, 11 जून (आईएएनएस)| जिम्बाब्वे दौर पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला का पहला मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर खेलेगी। महेन्द्र सिंह धौनी इस दौरे पर युवा और अनुभवहीन टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, ऐसे में उनके लिए यह दौरा किसी चुनौती से…

केंचुओं से फैलता है ‘एस्कारियसिस’ संक्रमण

‘एस्कारियसिस’ भारत में परजीवी से मनुष्य को होने वाली सबसे आम बीमारी है। पूरी दुनिया में इस बीमारी से एक अरब से ज्यादा लोग पीड़ित हैं। ‘एस्कारियसिस ल्युंब्रिकोयडिस’ नामक केंचुए के परजीवी से फैलने वाली इस बीमारी की मुख्य वजह नमी युक्त वातावरण का होना है, जो इस परजीवी के…

मुझे उम्मीद से कहीं ज्यादा मिला : विद्या बालन

दुर्गा चक्रवर्ती=== नई दिल्ली, 11 जून | सधी अदाकारी के लिए जानी जाने वाली विद्या बालन को शुक्रवार को हिंदी सिनेजगत में कदम रखे 11 साल पूरे हो गए। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अदाकारा कहती हैं कि उन्हें उम्मीद से कहीं ज्यादा मिला है और इसके लिए वह उन्हें मिले अवसरों…

जब फिल्म रमन राघव के सेट पर उमड़ी भीड़

मुंबई, 11 जून | फिल्मों के प्रशंसक अपने पसंदीदा कलाकारों की एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, फिल्म ‘रमन राघव’ के सेट पर, जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फोटो: फिल्म रमन…

पति-पत्नी की तरह हैं कांग्रेस तथा भाजपा : केजरीवाल

नई दिल्ली, 10 जून | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि यह सर्वविदित है कि भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों की स्थिति एक-सी है।” उन्होंने कहा, “वे पति-पत्नी की तरह हैं।” केजरीवाल ने दिल्ली के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) पर नियंत्रण के लिए…

राष्ट्रपति ने की हरियाणा के पांच गांवों को आदर्श बनाने की पहल

चंडीगढ़, 10 जून (जनसमा)। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने हरियाणा के पांच गांवों को आदर्श बनाने के लिए पहल की है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरूवार को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में प्रणव मुखर्जी से मुलाकात कर राज्य के पांच गांवों की सूची दी। जिनमें गुडग़ांव जिले के धौला, अलीपुर, ताजपुर,…

अर्थव्यवस्था में उद्योगों की भूमिका अहम् : स्टोक्स

शिमला, 10 जून (जनसमा)। हिमाचल प्रदेश की सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि किसी भी प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उद्योगों की भूमिका अहम् होती है। उद्योगों से न केवल रोजगार के अवसर पैदा होंगे बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। स्टोक्स आज यहां पी.एच.डी. चैंबर ऑफ कामर्स…

हिमाचल में जुब्बडहट्टी हवाई अड्डे से गग्गल के लिए हवाई उड़ान शुरू

शिमला, 10 जून (जनसमा)। हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों के चलते चार वर्षों के लम्बे अन्तराल के उपरान्त गुरूवार को शिमला से प्रदेश के विभिन्न भागों के लिये हवाई उडानें आरम्भ हो गई। हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने जुब्बडहट्टी एयरपोर्ट से गग्गल के लिए एयर हिमालय के चार्टर्ड…

रमन सिंह की अध्यक्षता में बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर, 10 जून (जनसमा)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के पांच नगरनिगमों क्रमशः रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव, बिलासपुर और कोरबा में सड़क प्रकाश व्यवस्था में पारम्परिक लाईट के स्थान पर एल.ई.डी. लाईट लगाई…

अली को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

लुइसविले (केंटकी), 10 जून | महान मुक्केबाज मोहम्मद अली को अंतिम विदाई देने हजारों लोगों का हुजूम यहां उमड़ा, जिनका बीते शुक्रवार को 74 साल की उम्र में निधन हो गया था। अली का दो दिवसीय अंतिम संस्कार गुरुवार को फ्रीडम हॉल में शुरू हुआ, जहां उन्होंने अपने मुक्केबाजी करियर…

मप्र : राज्यसभा चुनाव ने कांग्रेस नेताओं को एकजुट किया

संदीप पौराणिक=== भोपाल, 10 जून | मध्य प्रदेश में कांग्रेस क्षत्रप खेमों में बंटे रहे हैं और सभी की अपनी-अपनी डफली और अपने-अपने राग रहे हैं। लेकिन राज्य की सत्ता से बेदखल होने के बाद संभवत: यह पहला मौका है, जब राज्यसभा के लिए पार्टी उम्मीदवार विवेक तन्खा को जीताने के…

सोनम को उम्र बताने में संकोच नहीं

मुंबई, 10 जून | बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि उन्हें अपनी उम्र बताने में कोई संकोच नहीं है। सोनम ने संवाददाताओं से कहा, “मैं 31 की हूं और मुझे उम्र का खुलासा करने में कोई संकोच नहीं है।” फाइल फोटो: सोनम कपूर। (आईएएनएस) अभिनेत्री के लिए यह…

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ

देहरादून, 10 जून (जनसमा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र प्रधान ने गुरूवार को श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल जिले में उत्तराखंड के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ किया। पेय जल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री रामकृपाल यादव, उत्तराखंड से निर्वाचित सांसद भी इस अवसर पर मौजूद थे। कार्यक्रम…