Category Archives: समाचार

उत्तर प्रदेश में भी असम की कहानी दोहराई जाएगी

नई दिल्ली, 25 मई| देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अच्छे प्रदर्शन से एक ओर जहां पार्टी का मनोबल बढ़ा है, वहीं अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर पार्टी की नजर है। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन (स्वतंत्र प्रभार)…

आईपीएल : गुजरात को हरा बेंगलोर फाइनल में

बेंगलुरू, 24 मई| विश्व के दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार अब्राहम डिविलियर्स की 47 गेंदों में नाबाद 79 रनों की शानदार पारी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण के पहले क्वालीफायर में गुजरात लायंस को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह…

दिल्ली में एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त

नई दिल्ली, 24 मई | पटना से दिल्ली आ रहे एक एयर एंबुलेंस मंगलवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसे दिल्ली के नजफ़गढ़ क्षेत्र के एक गांव के खेत में उतारा गया। सूत्रों के अनुसार, एंबुलेंस में सात लोग सवार थे। जिसमें से 2 लोग जख्मी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती…

हाउसफुल की हर फिल्म में जैकलीन का जादू

मुंबई, 24 मई | हाउसफुल फ्रेंचाइजी की हर फिल्म में अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीस ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। वह एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं, जो हाउसफुल की तीनों फिल्मों में अपनी जादू बिखेर चुकी हैं। हाउसफुल-3 में जैकलीन को अक्षय कुमार के साथ देखा जाएगा। हाउसफुल की तीनों फिल्मों…

मौसम का मिजाज : कहीं बारिश, कहीं उमस

नई दिल्ली/देहरादून/पटना/भोपाल/लखनऊ, 24 मई | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह बादलों के बीच हुई। एक दिन पहले यानी सोमवार को हुई बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान…

मुझे अब महत्वपूर्ण किरदार अधिक मिल रहे : मुग्धा गोडसे

मुंबई, 24 मई | आगामी फिल्म ‘नॉन वेज है देखो मत’ में खलनायिका की भूमिका में नजर आने वाली अभिनेत्री मुग्धा गोडसे का कहना है कि उन्हें अब महत्वपूर्ण किरदार अधिक मिल रहे हैं। मुग्धा ने बताया, “एक अभिनेता कभी भी खुश नहीं होता, लेकिन मुझे काफी अच्छी पटकथाएं मिल…

बीएचयू प्रशासन ने अनशन कर रहे 9 छात्रों को निलंबित किया

लखनऊ, 24 मई | बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 24 घंटे साइबर लाइब्रेरी खोलने की मांग को लेकर पिछले छह दिन से अनशन कर रहे नौ छात्रों को विवि प्रशासन ने सोमवार देर रात निलंबित कर दिया। इन सभी को यह आदेश ईमेल के जरिये भेजा गया। लिखित आदेश लेकर…

पर्यटकों को बुला रहा धौलाधार पर्वत का तिरंगा

नई दिल्ली, 24 मई | हिमाचल प्रदेश की धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बर्फीली चोटियों से घिरे प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल डलहौजी के प्रतिष्ठित आवासीय स्कूल ‘डलहौजी पब्लिक स्कूल’ के परिसर में स्थापित राज्य के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे ने इस पर्यटन स्थल को नई पहचान दी है। समुद्र तल…

फीफा के कार्यवाहक महासचिव मार्कस काटनर बर्खास्त

ज्यूरिख, 24 मई | फुटबॉल की अंतर्राष्ट्रीय नियामक संस्था फीफा के कार्यवाहक महासचिव मार्कस काटनर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है। यह निर्णय एक आतंरिक जांच में काटनर के ‘रोजगार अनुबंध में प्रत्ययी या विश्वास संबंधी जिम्मेदारियों में उल्लंघन का खुलासा होने के बाद लिया गया है।’…

उप्र में 3 स्थानों पर फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करेगा निषाद संघ

लखनऊ, 24 मई।  निषाद संघ के राष्ट्रीय सचिव लौटन राम निषाद ने यहां सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के कालपी, मेंहदावल व संतकबीर नगर में 25 जुलाई को ‘वीरांगना’ फूलन देवी की 51 फुट की प्रतिमा स्थापित की जाएंगी। यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी…

Sheila Dikshit

लोग केजरीवाल सरकार की नीतियों से परेशान

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोई प्रशासन नहीं है और लोग अरविंद केजरीवाल सरकार की नीतियों से परेशान हैं। आईएएनएस को दिए गए एक साक्षात्कार में तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर…

पर्वतारोहियों के बचाव अभियान की निगरानी के लिए 3 सदस्यीय दल काठमांडू जाएगा

कोलकाता, 24 मई | पश्चिम बंगाल सरकार पर्वतारोहियों के बचाव अभियान की निगरानी के लिए मंगलवार को तीन सदस्यीय दल काठमांडू भेजेगा। प्रदेश के खेल मंत्री अरूप बिस्वास ने सोमवार को कहा, “इस बार बंगाल से कुल 11 पर्वतारोही माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई करने गए थे। उनमें से आठ ने…

प्रेस परिषद के दल ने झारखंड के चतरा जिले का दौरा

रांची, 24 मई | भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के तीन सदस्यी दल ने टीवी पत्रकार अखिलेश सिंह उर्फ इंद्रदेव यादव की हत्या की जांच करने के लिए सोमवार को झारखंड के चतरा जिले का दौरा किया। दल के सदस्यों ने हत्या की जांच के बारे में पता लगाने के लिए…

मोदी ने खोमैनी को भेंट की कुरान की दुर्लभ पांडुलिपि

तेहरान, 24 मई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खोमैनी को पवित्र कुरान की दुर्लभ प्रामाणिक पांडुलिपि की प्रतिकृति भेंट की। यह सातवीं शताब्दी की है। फोटो में ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी 23 मई,2016 को तेहरान के सादाबाद पैलेस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का…

रॉकेट स्टेज के दोबारा इस्तेमाल की संभावना तलाशेगा इसरो

वेंकटचारी जगन्नाथन===== चेन्नई, 23 मई | भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो किसी रॉकेट के प्रक्षेपण के बाद उसके स्टेज को वापस वातावरण में लाकर उसे दोबारा इस्तेमाल करने की संभावना पर विचार कर रहा है। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के निदेशक के.सिवन ने आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा से टेलीफोन…

एवरेस्ट पर 1 भारतीय पवर्तारोही की मौत, 2 लापता

काठमांडू, 23 मई | माउंट एवरेस्ट पर एक भारतीय पवर्तारोही मृत अवस्था में मिला है, जबकि दो अन्य अब भी लापता हैं। माना जा रहा है कि तीनों पश्चिम बंगाल के हैं। सोलुखुंबु जिले के मुख्य जिलाधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुभाष पॉल रविवार रात एवरेस्ट क्षेत्र में चौथे और…

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी को हरा सकते हैं ट्रंप : सर्वेक्षण

न्यूयॉर्क, 23 मई | अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हरा सकते हैं। इसका खुलासा एक नए सर्वेक्षण से हुआ है। एबीसी न्यूज/वाशिंगटन पोस्ट के रविवार को जारी सर्वेक्षण में ट्रंप दो…

.. तो इस कारण ‘सरबजीत’ के प्रचार से नदारद रहीं ऋचा

मुंबई, 23 मई| अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि अन्य कार्यो के लिए की गई प्रतिबद्धताओं के कारण वह अपनी हालिया रिलीज ‘सरबजीत’ के प्रचार से नदारद रहीं। उमंग कुमार निर्देशित फिल्म भारतीय किसान सरबजीत सिंह की जीवनी पर आधारित है, जिसे पाकिस्तान में आतंकवाद और जासूसी का दोषी…

सरकार ने भारतीयों के लीबिया जाने पर लगाई रोक

नई दिल्ली, 23 मई | भारत सरकार ने उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया में हिंसापूर्ण माहौल के मद्देनजर सोमवार को भारतीयों को वहां की यात्रा करने से रोक दिया है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, “लीबिया में जारी असुरक्षा की स्थिति, भारतीय नागरिकों की जान को खतरे के मद्देनजर…

मप्र के सिवनी में लू और डायरिया से 7 की मौत, 110 बीमार

सिवनी, 23 मई| मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के जनजाति बहुल विकासखंड घंसौर के छह गांवों में लू लगने और डायरिया से दो दिनों के भीतर सात लोगों की मौत हो गई। डायरिया फैलने से 110 बीमार हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। सिवनी के मुख्य चिकित्सा…