Congress

मुंगावली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को हराया

मध्य प्रदेश के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव में  कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव ने भाजपा के उम्मीदवार बाई साहब राव देशराज सिंह को 2124 वोटों के अंतर से हरा दिया। कांग्रेस अपनी सीट पर पुनः कब्जा करने में सफल होगई।

कांग्रेस के विधायक महेंद्र सिंह कलुखेड़ा (मुंगावली) और राम सिंह यादव (कोलारस) की मृत्यु के कारण उपचुनाव हुए हैं।

मध्य प्रदेश के कोलारस में 18 वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र सिंह यादव 6,000 से ज्यादा वोटों से आगे हैं। कोलारस में कुल 23 राउंड गिनती होगी। उपचुनाव 24 फरवरी को हुआ था।

मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। दोनों सीटों पर कांग्रेस का क़ब्ज़ा था।