Florence Nightingale

‘फ्लोरेंस नाइटिंगल’ को समर्पित ‘अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे’

नई दिल्ली, 12 मई (जनसमा)। अस्पताल में काम करने वाली नर्सें किसी भी मरीज के लिए कितनी महत्वपूर्ण होती हैं यह हर मरीज और उनके परिजन अच्छी तरह से जानते हैं।
आज यानी शुक्रवार 12 मई ‘अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे’ है और इसे पूरी दुनिया में मनाया जाता है। आज का दिन ‘फ्लोरेंस नाइटिंगल’ को समर्पित है और उनकी स्मृति में ही मनाया जाता है। फ्लोरेंस नाइटिंगल ने आधुनिक नर्सिंग की स्थापना की थी।
इस साल की थीम है-  नर्सिंग ‘नेतृत्व के लिए एक आवाज – सतत विकास के लक्ष्यों को हासिल करना।
उल्लेखनीय है कि 1975 में आधिकारिक तौर पर ‘अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस’ घोषित किया गया था।
फ्लोरेंस नाइटिंगल एक अंग्रेज समाज सुधारक थीं। उनका जन्म इटली के फ्लोरेंस में 12 मई 1820 को हुआ तथा उनका देहांत 13 मई 1910 को लंदन के मेफेयर में हुआ था। लोग उन्हें ‘द लेडी विथ द लैम्प’ के नाम से पुकारते थे।
उनके बारे में कहा जाता है कि वे रात के समय दिया लेकर घायलों का उपचार करती थीं और उनकी सेवा करती थीं।