Tribute to Jaitley

रविवार को निगम बोध घाट पर होगा अरुण जेटली का अन्तिम संस्‍कार

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व वित्‍त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) का अन्तिम संस्‍कार (Last rites) रविवार 25 अगस्त,2019 को राजधानी के निगम बोध घाट (Nigambodh Ghat) परं होगा।

अरुण जेटली का आज नई दिल्‍ली में 66 साल की आयु में निधन हो गया (passed away)।

वे कुछ समय से बीमार थे। उनका अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान (AIIMS) में इलाज चल रहा था।

जेटली के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर ले जाया गया जहाँ उनके प्रशंसक और चाहने वाले श्रद्धांजलि (condolences.) अर्पित कर रहे हैं।

जेटली के पार्थिव शरीर को कल रविवार सुबह दस बजे भाजपा मुख्‍यालय (BJP HQ)ले जाया जायेगा जहां लोग उन्‍हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेटली के देहांत पर दुख व्‍यक्‍त किया है।

राष्ट्रपति कोविंद (Kovind) ने कहा कि विद्वान अधिवक्‍ता, कुशल सांसद और महत्‍वपूर्ण मंत्री के रूप में अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने राष्‍ट्र निर्माण में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया। महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारियों को निभानेे की उनमें अद्भूत क्षमता थी जिसे वे धैर्य और दूरदर्शिता के साथ पूरा करते थे।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा, जेटली (Jaitlry) का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है और व्यक्तिगत रूप से उनके लिए भी।

ट्वीट्स की एक श्रृंखला में, प्रधान मंत्री मोदी ने कहा, जेटली एक राजनीतिक दिग्गज थे।

Photo भाजपा कार्यवाहक अध्यक्ष जे पी नड्डा नई दिल्ली के एम्स में स्व. अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए

उन्होंने  जेटली की पत्नी और बेटे से भी बात की और संवेदना व्यक्त की।

राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने कहा है, वह एक बहुमुखी व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे और उनका निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश अरुण जेटली के योगदान को कभी नहीं भूलेगा । वह देश के लिए एक संपत्ति थे।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अरुण जेटली का निधन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक असहनीय क्षति है। एक सांसद के रूप में, उन्होंने हमेशा लोगों की आवाज उठाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ काम किया।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि वह अपने दोस्त अरुण जेटली के निधन पर स्तब्ध हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, अरुण जेटली एक प्रख्यात वकील, एक उत्कृष्ट संचालक, बहुत अच्छे प्रशासक और उत्कृष्ट सांसद थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी  जेटली के निधन पर दुख व्यक्त किया।

वरिष्ठ वकील और कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी शोक व्यक्त किया।

नेपाल के प्रधान मंत्री के पी शर्मा ओली ने भी जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कई शीर्ष राजनयिकों ने जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है

भारत में अमेरिका के राजदूत, केन जस्टर ने कहा कि अरुण जेटली एक महान राजनेता और अमेरिका-भारत संबंधों के एक मजबूत प्रस्तावक थे।

भारत में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंड्रे ज़िगलर ने अपने देश की ओर से संवेदना व्यक्त की।

भारत में चीनी दूत, सन वेदोंग ने दिवंगत नेता के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।