Arun Jaitley

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,  पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली नहीं रहे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता,  पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ( Arun Jaitley) नहीं रहे।

उन्होंने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)में अंतिम सांस ली। वह कुछ दिनों से यहां भर्ती थे। वे 66 वर्ष के थे।

अरुण जेटली ( Arun Jaitley)  के निधन का समाचार देते हुए, एम्स ने एक बयान जारी किया।

बयान में कीा गया कि गहरे दुख के साथ सूचिता करते हैं कि 24 अगस्त को दोपहर 12ः07 बजे माननीय संसद सदस्य और पूर्व वित्त मंत्री भारत सरकार अरुण जेटली ( Arun Jaitley) का दुखद निधन हो गयां।

जेटली ( Jaitley) को 9 अगस्त को एम्स, नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था और वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाज किया गया था। ”

अरुण जेटली ( Arun Jaitley) 2014 से 2019 तक भारत सरकार के वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री भी रहे थे।

जेटली 2018 से राज्य सभा के सदस्य थे।

उनका जन्म 28 दिसंबर 1952 को दिल्ली में हुआ था। वे अपने पीछे अपनी पत्नी श्रीमती संगीता जेटली और एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए है।

उनके पिता का नाम महाराज कृष्ण जेटली और माता श्रीमती रतन प्रभा जेटली था।

अरुण जेटली ( Arun Jaitley) ने दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में पढ़ाई की थी।

अरुण जेटली ( Arun Jaitley)  ने सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के वरिष्ठ वकील के रूप पर्याप्त ख्याति अर्जित की थी।

अरुण जेटली ( Arun Jaitley) पूर्व अध्यक्ष, दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (DDCA); पूर्व उपाध्यक्ष, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (B.C.C.I.); पूर्व सदस्य, गवर्निंग काउंसिल, इंडियन प्रीमियर लीग (I.P.L.) भी रहे थे ।

उन्होंने दुनिया के अनेक देशों की यात्राएं की थी  ।