Storm Luban

चक्रवाती तूफान ‘लुबान’ पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर कायम

अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान लुबान  पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर कायम है और पिछले 6 घंटे के दौरान दो किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से उत्तर की दिशा में अग्रसर हो रहा है।

चक्रवाती तूफान लुबान’ के  कारण12 अक्टूबर 2018 मध्य रात्रि तक हवा की गति 110- 120 किमी प्रति घंटा से बढ़कर 135 किमी प्रति घंटे हो जाने की संभावना है।

मछुवारों को 14 अक्टूबर तक पश्चिम मध्य अरब सागर और अदन की खाड़ी में नहीं जाने के लिए चेतावनी दी गई है।

चक्रवाती तूफान लुबान सलाला (ओमान) से लगभग 450 किलोमीटर पूरब दक्षिणपूर्व, सोकोत्रा द्वीप समूह (यमन) से 460 किलोमीटर पूरब उत्तरपूर्व और अल-घईडा (यमन) से 610 किलोमीटर पूरब दक्षिणपूर्व में 14.7 डिग्री उत्तरीय अक्षांश और 57.6 डिग्री पूर्वी देशांतर के निकट पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर आज 12 अक्तूबर, 2018 को 05.30 बजे पूर्वाह्न में केन्द्रित था।

Map courtesy imd.gov.in

चक्रवाती तूफान लुबान’ के  पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए यमन और आसपास के दक्षिणी ओमान के तटवर्ती हिस्से को पार करके 14 अक्तूबर, 2018 को दोपहर के दौरान लगभग 15 डिग्री उत्तर में प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में परिणत होने की संभावना है।

तूफान लुबान’ के कारण समुद्र की स्थिति प्रभावित रहेगी। ऊंची लहरें उठेंगी।

पश्चिम मध्य अरब सागर और अदन की खाड़ी के आस-पास 14 अक्टूबर, 2018 को दोपहर में अत्यधिक ऊंची लहरें उठने की संभावना है।