Ram Van Gaman Path

राम वन गमन पथ के प्रथम चरण में 9 स्थानों को विकसित किया जाएगा

Ram Van Gaman Path

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की राम वन गमन पथ के काॅन्सेप्ट प्लान की समीक्षा

राम वन गमन पथ (Ram Van Gaman Path)  के चिह्नित 51 स्थानों में से प्रथम चरण में 9 स्थानों सीतामढ़ी-हर चैका, रामगढ़, शिवरीनारायण तुरतुरिया, चंदखुरी, राजिम, सिहावा सप्त ऋषि आश्रम, जगदलपुर और रामाराम को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सरकार द्वारा विकसित किये जाने वाली इस परियोजना के बारे में रविवार 26 अप्रैल,2020 को मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने  अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश  दिए हैं।

उन्होंने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में राम वन गमन पथ (Ram Van Gaman Path)  के निर्माण और उन्नयन के लिए तैयार किए गए कांसेप्ट प्लान की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम वन गमन पथ (Ram Van Gaman Path)   के स्थलों में व्यवसायिक दृष्टिकोण से पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों के ठहरने की सुविधा नहीं होने की वजह से पर्यटन क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पा रहा है और स्थानीय लोगों को आर्थिक लाभ नहीं मिल पा रहा है।

बैठक के मुख्य बिन्दु और निर्देश इसप्रकार हैं :

 

  • राम वन गमन पथ (Ram Van Gaman Path)  में शामिल स्थलों में जहां पक्के स्ट्रक्चर नहीं हैं, वहां पीपीपी मॉडल पर टेंट की व्यवस्था की जानी चाहिए।
  • सभी स्थलों पर सघन वृक्षारोपण किया जाए।
  • राम वन गमन पथ (Ram Van Gaman Path)  के वास्तविक रुट के चिह्नांकन का निर्देश देते हुए इस मार्ग पर भी सघन वृक्षारोपण किया जाए।
  • बघेल ने सप्त ऋषि आश्रम, राजिम के लोमश ऋषि आश्रम में यज्ञशाला, योगा और मेडिटेशन सेंटर व प्रवचन केन्द्र विकसित करने तथा लोमश ऋषि आश्रम के समीप एक धर्मशाला के निर्माण
  • इन स्थलों के विकास के लिए तत्काल कार्य शुरू करने के निर्देश
  • श्रीराम वन गमन पथ में विकसित किए जा रहे स्थलों के सौंदर्यीकरण के दौरान सभी स्थलों में कराए जाने वाले कार्यो में एकरूपता रखी जाए
  • राम वन गमन पथ (Ram Van Gaman Path)  स्थलों के आसपास दुकानों को व्यवस्थित करने और उन्हें कुटिया के स्वरूप में विकसित किया जाए
  • जहां नदी है वहां रिवर फ्रंट विकसित किया जाए
  • तुरतुरिया आश्रम को इको टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित किया जाए
  • राम वन गमन पथ (Ram Van Gaman Path)  के स्थलों में बनाए जाने वाले प्रवेश द्वार, इंटरप्रिटेशन सेंटर, कैफिटेरिया, दुकानों में एक रूपता रखी जाए
  • जगह-जगह पर्यटकों को जानकारी देने के लिए साइन बोर्ड लगाए जाएँ
  • इस स्थलों पर बनाए जाने वाले इंटरप्रिटेशन सेंटर में उस स्थल विशेष के राम कथा से संबंध को भी दर्शाया जाएँ
  • श्रीराम वन गमन पथ के लिए प्रतीक चिह्न (लोगो) तैयार किया जाए जो इसके लिए ब्रांडिंग का काम करे
  • पर्यटन विभाग द्वारा लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएँ
  • सिरपुर छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, इसे सिरपुर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन के  केंद्र के रूप में विकसित किया जाए
  • पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर पर्यटन विभाग के होटल और मोटल के साथ स्थानीय निजी होटल की जानकारी प्रदर्शित किए जाएँ
  • पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर गाइड के कांटेक्ट नंबर प्रदर्शित किए जाएँ