Girish karnad

गिरीश कर्नाड के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता और नाटककार  गिरीश कर्नाड  Girish Karnad के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित लेखक, अभिनेता और भारतीय रंगमंच के दिग्गज कर्नाड  Girish Karnad के निधन पर शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि गिरीश कर्नाड  Girish Karnad सभी माध्‍यमों में अपने बहुमुखी अभिनय के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि “वे अपनी पसंद के विषयों पर भावुकता से बोलते थे। भविष्‍य में भी उनका काम लोकप्रिय रहेगा।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके निधन पर दुखी हूं, उनकी आत्मा को शांति मिले।

दिग्गज अभिनेता और नाटककार गिरीश कर्नाड  Girish Karnad का 10 जून, 2019 को सुबह 6.30 बजे बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया था।

स्व. गिरीश कर्नाड के नाटकों का अंग्रेजी और कई भारतीय भाषाओं में अनुवाद भी हुआ है।

स्व. गिरीश कर्नाड ने देश के जाने माने नाट्य निर्देश्कों एलिक पदमसी, अब्राहिम अलकाज़ी, बीवी कारंत, सत्यदेव दुबे, श्यामनंदन जालान, और विजया मेहता जैसे निर्देशकों के साथ काम किया था।

स्व. गिरीश कर्नाड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (1974-1975) के निदेशक, केन्द्रीय संगीत नाटक अकादमी और नेशनल एकेडमी ऑफ द परफॉर्मिंग आर्ट्स के अध्यक्ष भी रहे थे।

कर्नाटक सरकार ने प्रसिद्ध लेखक गिरीश कर्नाड Girish Karnad के सम्मान में  तीन दिन के राजकीय शोक और एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है।