Amin Sayani passes away, Prime Minister expressed condolences

अमीन सायानी का निधन, प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

अमीन सायानी का 20 फरवरी, 2023  को मुंबई में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्हें मंगलवार रात दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अमीन सयानी को 2009 में पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया गया था ।

रेडियो सीलोन (श्रीलंका) से प्रसारित बिनाका गीतमाला कार्यक्रम से लोकप्रिय अमीन सयानी ने अपनी जादुई आवाज़ से करोड़ों श्रोताओं को दीवाना बना दिया था। वह आज भी सर्वाधिक अनुकरणीय उद्घोषकों में से एक थे।

उनके बेटे राजिल सयानी ने एक समाचार एजेंसी को बताया, “शाम करीब सात बजे एचएन रिलायंस अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।”
उनका जन्म 21 दिसंबर 1932 को मुंबई में एक बहुभाषी परिवार में हुआ था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेडियो की प्रसिद्ध हस्ती अमीन सयानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मोदी ने यह भी कहा कि अमीन सयानी जी ने भारत के प्रसारण क्षेत्र में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अपने काम के जरिए अपने श्रोताओं के साथ एक विशेष संबंध स्‍थापित किया।

एक एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा;

“रेडियो पर श्री अमीन सयानी जी की मखमली आवाज़ में एक आकर्षण और गर्मजोशी थी जिसने उन्‍हें पीढ़ियों से परे लोगों को अपना बना लिया। अपने काम के जरिए, उन्होंने भारतीय प्रसारण में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने श्रोताओं के साथ बहुत ही मधुर संबंध स्‍थापित किया। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार, प्रशंसकों और सभी रेडियो प्रेमियों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले।”