Tent collapse

पाण्डाल गिरने की घटना की जांच के आदेश, हादसे में 15 की जान गई

राजस्थान सरकार ने बाड़मेर जिले में पाण्डाल गिरने (Tent collapse) की घटना की जांच का आदेश दिये हैं। इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई।

यह हादसा बालोतरा उपमंडल के तहत जसोल गांव में राम कथा कार्यक्रम के दौरान तेज हवाओं के कारण एक टेंट गिरने (Tent collapse) से 50 अन्य घायल हो गए।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पंडाल गिरने (Tent collapse) को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि वे शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी पंडाल गिरने (Tent collapse) से लोगों की जान जाने पर दुख व्यक्त किया है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर जिले के जसोल कस्बे में रविवार को रामकथा के दौरान आंधी-बारिश से पाण्डाल गिरने (Tent collapse) से हुए हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने जोधपुर के संभागीय आयुक्त  बी.एल. कोठारी को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।
हादसे के मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश प्रदान किए हैं। हादसे में घायलों को भी अधिकतम 2 लाख रूपये की सहायता राशि दी जाएगी।
गहलोत ने पाण्डाल गिरने  (Tent collapse) की  इस दुर्घटना के मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है और उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।
उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की है।
मुख्यमंत्री ने रविवार शाम मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ हुई आपात बैठक में जसोल में पाण्डाल गिरने  (Tent collapse)  के हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।