पाक की जेलों

पाक की जेलों में भारत के 51 नागरिक और 654 मछुआरे

पाकिस्तान की जेलों में इस समय भारत के 51 नागरिक और 654 मछुआरे कैद हैं।

भारत ने आज 1 जनवरी,2023 को इन सभी को जल्‍दी से जल्‍दी छोड़ने को कहा है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने पाकिस्‍तान को 339 पाकिस्‍तानी नागरिक कैदी और 95 पाकिस्‍तानी मछुआरों की सूची सौंपी है।

इसी तरह पाकिस्‍तान ने भारत को 51 भारतीय नागरिक कै‍दियों और 654 मछुआरों की सूची दी है, जो भारतीय है या उन्‍हें भारतीय समझा जा रहा है।

पाक की जेलों में हिरासत में रह रहे सामान्‍य नागरिक कैदियों, लापता भारतीय रक्षा कर्मियों और मछुआरों तथा उनकी नौकाओं को सरकार ने जल्‍दी से जल्‍दी छोड़ने को कहा है।

मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्‍तान से 631 भारतीय मछुआरों और दो भारतीय नागरिक कैदियों को जल्‍द से जल्‍द छोड़ने को कहा गया है। इनकी सजाएं पूरी हो चुकी हैं और इनकी राष्‍ट्रीयता की भी पुष्टि हो गई है। इस संबंध में पाकिस्‍तान को पूरी जानकारी दे दी है।

इसके अलावा, पाकिस्‍तान को उसकी हिरासत में बचे 30 मछुआरों और 22 सामान्‍य नागरिकों तक तत्‍काल वाणिज्‍य दूत पहुंच देने को कहा गया है। समझा जाता है कि ये सभी भारतीय हैं। 

मंत्रालय ने कहा है कि भारत में पाकिस्‍तान से अनुरोध किया है कि मछुआरों समेत 71 पाकिस्‍तानी कैदियों की राष्‍ट्रीयता की पुष्टि करने की आवश्‍यक कार्रवाई में तेजी लाये।

भारत और पाकिस्तान में कॉन्सुलर एक्सेस पर 2008 के समझौते के प्रावधानों के तहत, हर साल 1 जनवरी और 1 जुलाई को ऐसी सूचियों का आदान-प्रदान किया जाता है।