विधानसभा चुनाव : तृणमूल, एआईएडीएमके सत्ता में बरकरार, असम, केरल में उथलपुथल
नई दिल्ली, 19 मई | विधानसभा चुनाव परिणामों के गुरुवार के नतीजों को देखते हुए पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और तमिलनाडु की सत्तारूढ़ ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) सत्ता में वापसी करने जा रही हैं। असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत की राह पर है…



















