पुदुच्चेरी में डीएमके-कांग्रेस आगे

पुदुच्चेरी, 19 मई (आईएएनएस)| केंद्र शासित प्रदेश पुदुच्चेरी में विधानसभा चुनाव की गुरुवार को जारी मतगणना के शुरुआती रूझानों में द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके)-कांग्रेस गठबंधन 13 सीटों पर आगे है। फिलहाल यहां 20 विधानसभा क्षेत्रों के रूझान स्पष्ट हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि पुदुच्चेरी की 30 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ ऑल इंडिया एन.आर.कांग्रेस (एआईएनआरसी) सात सीटों पर आगे है।

पुदुच्चेरी में 16 मई को मतदान हुए थे।