Category Archives: खास ख़बर

Nitish and Sushil

नीतीश कुमार ने 6ठी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

पटना, 27  जुलाई (जनसमा)। पटना में  नीतीश कुमार ने गुरूवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ ही भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने भी उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश 6 ठी बार मुख्यमंत्री बने हैं।…

Jaitely

देश पर कुर्बान होने वाले शहीदों के संबंधियों को अनुग्रह राशि

नई दिल्ली,26 जुलाई (जनसमा)।  रक्षा मंत्री अरूण जेटली ने देश के लिए जान कुर्बान करने वाले भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों के 142 अन्‍य निकट संबंधियों को भी 3.04 करोड़ रूपये की राशि जारी की। रक्षा मंत्री ने युद्ध में हताहत होने वाले दस जवानों के निकट संबंधियों (एनओके) को…

GST

देश में जीएसटी के तहत लगभग 78 लाख पंजीकरण

नई दिल्ली,22 जुलाई (जनसमा)।   देश में  जीएसटी  के तहत लगभग 78 लाख  रोजगार करने वालों, व्यापारियों और सेवा देने वाली कम्पनियों आदि ने पंजीकरण करा लिया है।  जीएसटीएन पंजीकरण की कुल संख्या 18 जुलाई, 2017 तक 77,55,416 होगई है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार…

Currency

नोटों का प्रसार नोटबंदी के पहले के मुकाबले 85% से अधिक

नई दिल्ली,21जुलाई (जनसमा)।  सरकार ने शुक्रवार को कहा कि इस समय बाजार में नोटों  का प्रसार  नोटबंदी के पहले के मुकाबले  85%  से अधिक हैं और नोटों  के प्रसार में तेजी लाने के लिए कदम उठाए गए हैं। वित्त राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा को एक प्रश्न के…

TR Zeliang.

नागालैंड में मुख्यमंत्री शुरहोजेली लीजीत्सू की सरकार बर्खास्त

कोहिमा,  19 जुलाई (जनसमा)। नागालैंड में राज्यपाल पी.बी. आचार्य ने बुधवार को नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के वरिष्ठ नेता टी. आर. जेलियांग को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। पांच माह पुरानी मुख्यमंत्री शुरहोजेली लीजीत्सू की सरकार बर्खास्त करदी गई है। लीजीत्सू की सरकार को विधानसभा में बहुमत साबित नहीं…

Amarnath pilgrim

विभिन्न कारणों से अब तक 47 अमरनाथ यात्रियों की मौत

जम्मू 19  जुलाई (जनसमा)। पिछले 18 दिनों में आतंकवादी हमलों, दुर्घटना और बीमारी के कारण 47 अमरनाथ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। यह जानकारी श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला ने दी और बताया कि 29 जून से 16 जुलाई के बीच 19 यात्रियों की मृत्यु बीमारी के कारण…

Search

भारत ने पाक से कहा कि सीमा पर उचित जवाब दिया गया

नई दिल्ली, 17 जुलाई (जनसमा)।  भारत ने पाकिस्तान से स्पष्ट रूप से कहा है कि पाकिस्तानी सेना ने सभी युद्ध विराम का उल्लंघन किया था और भारतीय सेना ने उन्हें केवल उचित जवाब दिया था। इसके अलावा, नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के ठिकानों के करीब से घुसपैठ करने का प्रयास करते…

PM Modi

गौरक्षा के नाम पर हिंसा कर रहे लोगों पर सख्‍ती दिखाएं राज्‍य सरकारें

नई दिल्ली, 16 जुलाई (जनसमा)। प्रधानमंत्री  नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि गौरक्षा को कुछ असामाजिक तत्‍वों ने अराजकता फैलाने का माध्‍यम बना लिया है। इसका फायदा देश में सौहार्द बिगाड़ने में लगे लोग भी उठा रहे हैं। देश की छवि पर भी इसका असर पड़ रहा है। राज्‍य सरकारों…

GST

सरकार ने 30 तारीख तक जीएसटी में पंजीकृत होने के लिए कहा

नई दिल्ली, 15 जुलाई (जनसमा)। सरकार ने शनिवार को व्यापारियों से इस महीने की 30 तारीख तक गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के तहत पंजीकृत होने के लिए फिर कहा है। सरकार का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति या व्यापारी जो जीएसटी में पंजीकरण कराने के लिए उत्तरदायी है,…

Farmers

देश में खादयान्न उत्पादन के अब तक के सारे रिकार्ड टूटे

नई दिल्ली, 14 जुलाई (जनसमा)। देश में 2016-17 में खादयान्नों का रिकार्ड उत्पादन हुआ है और खादयान्न उत्पादन के अब तक के सारे रिकार्ड टूट गये हैं। खाद्यान्‍न का उत्‍पादन बढ़कर 273 मिलियन मीट्रिक टन, तिलहन का उत्‍पादन बढ़कर 32.5 मिलियन मीट्रिक टन, गन्‍ना 306 मिलियन मीट्रिक टन हो गया…

clouds

देश के कई भागों में भारी और बहुत भारी बरसात की संभावना

नई दिल्ली, 14 जुलाई (जनसमा)। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 13 से 1 9 जुलाई के बीच  पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी और बहुत भारी बरसात की संभावना है। शुक्रवार को दिल्ली में गड़गड़ाहट या बिजली चमकने की संभावना…

Jadhav

जाधव की मां को वीजा देने पर विचार कर रहा है पाकिस्तान

नई दिल्ली, 13 जुलाई । पाकिस्तान ने गुरूवार को कहा कि वह कुलभूषण जाधव की मां के वीजा आवेदन पर विचार कर रहा है, जो अपने बेटे को मिलने के लिए पाकिस्तान आना चाहती हैं। कुलभूषण जाधव को एक सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय…

bus fire

कुचामन बस अड्डे पर बसों के जलने की घटना की जांच जारी : पुलिस

जयपुर, 13 जुलाई (जनसमा)। राजस्थान के नागौर जिले के कुचामन बस अड्डे पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की खड़ी हुई चार बसों में आग लगने की घटना की जांच अभी चल रही है। कुचामन पुलिस ने गुरूवार सुबह बताया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। याद…

Rispana river

देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली, 12 जुलाई (जनसमा)।  असम,उत्तराखण्ड, पूर्वाोत्तर भारत सहित कई राज्यों में भारी बरसात और बाढ़ के कारण सैंकड़ों लोग संकट में हैं। दूसरी ओर मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों में देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण सामान्य…

Tejaswi

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया को भला बुरा कहा

पटना, 12 जुलाई (जनसमा)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को मीडिया  को  भला बुरा कहते हुए, कहा कि भाजपा समर्थित कुछ ‘गुंडे’ लोग मीडिया में आ गए हैं। केबिनेट की बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहाकि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश…

search

बड़गाम जिले में घेरे गए तीन आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर, 12 जुलाई (जनसमा)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बुद्धवार तड़के उन तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ के बाद मार गिराया, जिनकी मगलवार से बड़गाम जिले के एक गांव में घेराबंदी की गई थी। अमरनाथ यात्रियों पर सोमवार को हुए आतंकी हमले के बाद एक  सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया…

Gandhi

उपराष्ट्रपति पद : गांधीजी के पौत्र गोपालकृष्ण गांधी विपक्ष के साझा उम्मीदवार

नई दिल्ली, 11 जुलाई (जनसमा)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र और पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार होंगे। । पांच अगस्त को होने वाले उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए गांधी को 18 विपक्षी दलों ने अपना साझा उम्मीदवार बनाया है।…

pilgrims

सैकड़ों भक्त अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए

श्रीनगर, 11 जुलाई (जनसमा)। पुख्ता सुरक्षा के बीच सैकड़ों भक्त मंगलवार को अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के प्रवक्ता ने कहा कि आज सुबह तीर्थयात्री पारंपरिक पहलगाम और छोटे बालटाल मार्गों दोनों से कठिन यात्रा के लिए श्रद्धा के साथ निकल पड़े हैं।…

Assam flood

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 12 लाख लोग प्रभावित

गुवाहाटी, 11 जुलाई (जनसमा)। असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। अधिकृत जानकारी के अनुसार 20 जिलों में 12 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ के प्रकोप से जूझ रहे हैं। लखीमपुर, साउथ सल्मारा और मजुली जिले सहित कई क्षेत्रों कं नए इलाकों में पानी भर गया…

soldier

जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला, 6 की मौत

नई दिल्ली, 10 जुलाई (जनसमा)। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में 6 यात्रियों की मौत होगई और 12 यात्री घायल होगए। बताया जाता है कि बस बालटाल से लौट रही थी और उस पर अनंतनाग के पास बटेंगू में हमला किया गया। सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश कर रहे…