soldier

जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमला, 6 की मौत

नई दिल्ली, 10 जुलाई (जनसमा)। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में 6 यात्रियों की मौत होगई और 12 यात्री घायल होगए। बताया जाता है कि बस बालटाल से लौट रही थी और उस पर अनंतनाग के पास बटेंगू में हमला किया गया।

सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक ने अंग्रेजी के एक समाचार पत्र को बताया कि आतंकवादियों ने यात्रियों की बस पर हमला किया।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि आतंकवादी हमले की चपेट में आई बस आधिकारिक तौर पर अमरनाथ यात्रा का हिस्सा नहीं थी और अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा पंजीकृत नहीं थी।

एक पुलिस सूत्र ने बताया, “जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर बटेंगों में गोलियां चलने की आवाज सुनी गई, जिसमें दो अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि चार श्रद्धालु घायल हुए हैं।”

अमरनाथ यात्रियों की सामान्यतः सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रहती है बावजूत आतंकवादी हमला करक भाग निकले।