Search

भारत ने पाक से कहा कि सीमा पर उचित जवाब दिया गया

नई दिल्ली, 17 जुलाई (जनसमा)।  भारत ने पाकिस्तान से स्पष्ट रूप से कहा है कि पाकिस्तानी सेना ने सभी युद्ध विराम का उल्लंघन किया था और भारतीय सेना ने उन्हें केवल उचित जवाब दिया था। इसके अलावा, नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के ठिकानों के करीब से घुसपैठ करने का प्रयास करते हुए सशस्त्र घुसपैठियों के खिलाफ भारतीय सैनिकों द्वारा गोलीबारी शुरू की गई।

यह जानकारी भारत की ओर से रविवार को पाकिस्तान के डीजीएमओ के निर्देश पर भारत-पाक डीजीएमओ स्तर पर हुई वार्ता के दौरान दीगई।

वार्ता के दौरान पाक डीजीएमओ ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी से पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के अथमुकम सेक्टर में  चार पाकिस्तानी सैनिकों और एक नागरिक की मौत हुई। यह स्थान भारत के कुपवाड़ा जिले में केरेन सेक्टर के सामने है।

भारत के डीजीएमओ ने जोर देकर कहा कि नियंत्रण रेखा पर  पाकिस्तान के अग्रिम ठिकानों के सहयोग से भारतीय सीमा में घुसपैठ निरंतर जारी है। पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सैनिकों को निशाना बनाना और कटाक्ष करना जारी है। इससे भारत की आंतरिक सुरक्षा और शान्ति को खतरा बना रहता है।

भारत की ओर से डीजीएमओ ने यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि भारत नियंत्रण रेखा के उल्लंघन की कोई कोशिश नहीं करेगा किन्तु संघर्ष विराम के उल्लंघन की किसी भी घटना के लिए उचित रूप से जवाब देने के अपने अधिकार को सुरक्षित रखता है। नियंत्रण रेखा पर  शांति बनाए रखने के प्रयास  पारस्परिक व्यवहार पर निर्भर करता है।