Category Archives: खास ख़बर

आम बजट 2017-18 को मिली मुख्यमंत्रियों की सराहना

भोपाल, 02 फरवरी (जनसमा)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा प्रस्तुत केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बजट को ऐतिहासिक और भारत का सम्पूर्ण कायाकल्प करने वाला सर्वहितैषी बताया है। चौहान ने कहा कि बजट से राज्य मजबूत होंगे। संघीय व्यवस्था…

Arun Jaitley

आम बजट 9 : बजट के खास बिंदु

नई दिल्ली, 1 फरवरी | केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को वित्त वर्ष 2017-18 का आम बजट संसद में पेश किया। बजट कगे खास बिंदु इस प्रकार हैं : – पांच विशेष पर्यटन क्षेत्रों की स्थापना की जाएगी। दुनियाभर में अतुल्य भारत का दूसरा अभियान शुरू किया जाएगा। –…

आम बजट-3: अब 3 लाख की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं

नई दिल्ली, 1 फरवरी (जनसमा)। वर्ष 2017-18 का आम बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने प्रस्ताव किया कि अब 3 लाख रुपए तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। जेटली ने कहा कि 3 लाख रुपए से 5 लाख सालाना आय पर सिर्फ 5 प्रतिशत टैक्स…

आम बजट–1 : एक करोड़ परिवारों को गरीबी से बाहर निकालने का लक्ष्य

नई दिल्ली, 1 फरवरी (जनसमा) | केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली बुधवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2017-18 के लिए आम बजट पेश कर रहे हैं। बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने प्रस्ताव रखा कि आगामी वर्ष में लगभग 1 करोड़ परिवारों को गरीबी से बाहर निकाला जाएगा। साथ ही…

We are ready to discuss Notbandi : Jaitley

जेटली ने की बजट पेश किए जाने की पुष्टि

नईदिल्ली, 1 फरवरी | पूर्व केंद्रीय मंत्री ई. अहमद के निधन के कारण संसद की कार्यवाही स्थगित की जाएगी या नहीं, इसे लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को बजट पेश किए जाने की पुष्टि की। वित्त मंत्री ने अपने ट्विटर…

अर्थव्यवस्था का पूर्ण पुनर्मुद्रीकरण 1-2 महीने में : सुब्रह्मण्यम

नई दिल्ली, 31 जनवरी | भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविन्द सुब्रह्मण्यम ने मंगलवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था का पूर्ण पुनर्मुद्रीकरण अगले 1-2 महीने में हो जाएगा और उन्होंने नकदी निकालने की सीमा तुरंत हटाने की सिफारिश की, ताकि विकास दर में तेजी आ सके। सुब्रमण्यम ने…

लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ कराने पर चर्चा की जरूरत : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 31 जनवरी | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को कहा कि सरकार राजनीतिक पार्टियों से चर्चा के बाद लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए निर्वाचन आयोग के किसी भी फैसले का स्वागत करेगी। राष्ट्रपति ने बजट सत्र की शुरुआत में संसद के दोनों सदनों के संयुक्त…

Hafiz Saeed

पाक में मुंबई आतंकवादी हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद नजरबंद

इस्लामाबाद, 31 जनवरी | जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख और मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को लाहौर में नजरबंद किया गया है। डॉन न्यूज ने जमात-उद-दावा के सचिव नदीम अवान के हवाले से बताया, “बड़ी संख्या में पुलिस दल के मुख्यालय पहुंचा और उन्होंने हमें बताया कि हाफिज को नजरबंद…

ट्रंप का ‘बाय अमेरिकन’, मोदी का ‘मेक इन इंडिया’ एक-दूसरे को मददगार

न्यूयॉर्क, 30 जनवरी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मंत्र ‘बाय अमेरिकन’ और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ में कोई अंतर नहीं है, क्योंकि कारोबार शून्य परिणाम वाला खेल नहीं होता है। भारतीय मूल के रिपब्लिकन नेता और रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन (आरएचसी) के संस्थापक शलभ कुमार का…

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली, 30 जनवरी | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 69वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। मुखर्जी ने राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने उनके स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। फोटो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जनवरी, 2017 को राजघाट, नई…

अमेरिका के साथ भिड़ंत व्यावहारिक सच्चाई : चीन

बीजिंग, 29 जनवरी | आने वाले समय में चीन व अमेरिका के बीच भिड़ंत के संकेत मिल रहे हैं, क्योंकि चीन की सेना के अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका के साथ युद्ध एक व्यावहारिक सच्चाई बन गई है। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर एक लेख में केंद्रीय…

BJP Lokkalyan Sankalp Patra

उप्र चुनाव : भाजपा घोषणापत्र में फ्री लैपटॉप और इंटरनेट का एलान

लखनऊ, 28 जनवरी । उत्तर प्रदेश के चुनावी दंगल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में उप्र के विकास के 9 मुद्दों को शामिल किया है, इसमें महिला सुरक्षा से लेकर युवाओं को रोजगार और किसानों की सुविधा…

राम मंदिर संविधान के दायरे में रहकर बनाएगी भाजपा : शाह

लखनऊ, 28 जनवरी | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा सत्ता में आती है, तो वह ‘संवैधानिक दायरे में’ रहकर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की दिशा में काम शुरू करेगी। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र जारी…

Donald Trump

मैं अमेरिका से इस्लामिक आतंकवादियों को दूर रखना चाहता हूं : ट्रंप

वाशिंगटन, 28 जनवरी | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनमें से एक अमेरिका में शरणार्थियों की संख्या को सीमित करने से संबंधित है। सीएनएन के अनुसार, रक्षा मंत्री के तौर पर जेम्स मैट्टिस के शपथ लेने के बाद ट्रंप ने शुक्रवार को…

Ganesh statue

दंतेवाड़ा जिले में 11वीं शताब्दी की दुर्लभ गणेश प्रतिमा खाई में गिरी

रायपुर/दंतेवाड़ा, 27 जनवरी | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध गणेश प्रतिमा ढोलकल गणेश प्रतिमा खाई में गिरकर खंडित हो गई है। प्राकृतिक आभा के बीच खुले पर्वत में स्थित गणेश की यह प्रतिमा समुद्र तल से 2994 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। पहले प्रतिमा के चोरी…

Luis Videgaray

‘दीवार के लिए भुगतान नहीं करेगा मेक्सिको, यह सम्मान का मामला’

वाशिंगटन, 27 जनवरी | मेक्सिको और अमेरिका की सीमा पर दीवार बनाने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की योजना पर उत्तरी अमेरिकी देश ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह इसके लिए खर्च का भुगतान नहीं करेगा। मेक्सिको के विदेश मंत्री लुईस विदेगैरे ने गुरुवार को कहा कि…

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में शिवसेना का भाजपा से गठबंधन नहीं रहेगा

मुंबई, 27 जनवरी | महाराष्ट्र में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर शिवसेना ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ 25 वर्ष पुराना गठबंधन तोड़ने का ऐलान किया। उपनगर गोरेगांव में गुरुवार शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा, “हम…

कश्मीर हिमस्खलन में 10 जवान शहीद, 4 लापता

श्रीनगर, 26 जनवरी | जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा पर हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 10 जवान शहीद हो गए, जबकि चार अन्य अभी भी लापता हैं। बांदीपोरा में एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, नियंत्रण रेखा के गुरेज सेक्टर में बुधवार को…

गणतंत्र दिवस की झांकियों में दिखी विविधता से भरपूर भारतीय संस्कृति

नई दिल्ली, 26 जनवरी | इस साल गणतंत्र दिवस परेड में 17 राज्यों की झांकियों ने भाग लिया और देश की विविधता का प्रदर्शन किया, जिसमें जीव-वनस्पति, भाषा, धर्म, नस्ल और सांस्कृतिक प्रथाओं का प्रदर्शन किया गया। उड़ीसा की झांकी में डोला यात्रा का प्रदर्शन था, जो भक्ति पंथ की…

नोटबंदी से प्रॉपर्टी की बिक्री 20-30 फीसदी कम होगी : फिच

मुंबई, 25 जनवरी : नोटबंदी के कारण देश में प्रॉपर्टी की बिक्री में साल 2017 में 20 से 30 फीसदी की गिरावट आएगी। इसका कारण नकदी की कमी के साथ उपभोक्ताओं द्वारा सर्तकता बरतना भी है। रेटिंग एजेंसी ने कहा, “हमें उम्मीद है कि इस साल घर की कीमतें कम…