Category Archives: National News

India stop river waters says Gadkari

भारत ने पाकिस्तान की ओर बहने वाले नदी जल को रोकने का फैसला किया

भारत ने पाकिस्तान की ओर बहने वाले अपने हिस्से के  नदी जल  को रोकने का फैसला किया है। यह याद रखने की बात है कि पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा 2016 में उरी में सीआरपीएफ शिविर पर हमले के बाद प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था ‘‘रक्त और पानी एक साथ नहीं…

PM in Seoul

मोदी ने सियोल में भारत कोरिया स्टार्टअप हब की शुरुआत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सियोल Seoul में भारत कोरिया स्टार्टअप हब की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण कोरिया की दो दिवसीय यात्रा पर गुरूवार सुबह सियोल Seoul पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे । मोदी को यहां सियोल Seoul शांति सम्मान भी प्रदान किया…

Supreme Court

RCom के चेयरमैन अनिल अंबानी अदालत की अवमानना ​​के दोषी

सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom)  के चेयरमैन अनिल अंबानी को अदालत की अवमानना ​​का दोषी ठहराया है। सर्वोच्च अदालत द्वारा टेलीकॉम उपकरण बनाने वाली कंपनी एरिक्सन को 550 करोड़ रुपये का भुगतान करने के आदेश के बावजूद RCom ने भुगतान नहीं किया। शीर्ष अदालत ने माना कि RCom…

Lt General K S Dhillon

सेना ने जैश ए मुहम्मद JeM के शीर्ष नेतृत्व का सफाया किया

पुलवमा आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार जैश-ए-मुहम्मद JeM के शीर्ष नेताओं का भारतीय सेना ने सफाया कर दिया है। यह जानकारी देते हुए लेफ्टिनेंट जनरल के एस ढिल्लों ने कहा कि जो कोई भी कश्मीर में बंदूक उठाएगा, उसे खत्म कर दिया जाएगा। सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने सीआरपीएफ…

Modi

वाराणसी में वर्चुअल एक्सपीेरिएनशियल म्युजियम का उद्घाटन

वाराणसी में दशाश्‍वमेघ घाट के निकट गंगा किनारे स्थित ‘मान महल’ में नवस्‍थापित आभासी प्रायोगिक संग्रहालय  Virtual Experiential Museum  का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मंगलवार को किया। वर्चुअल एक्सपीेरिएनशियल म्युजियम भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीनस्‍थ केंद्र द्वारा संरक्षित स्मारक है। Virtual Experiential Museum  आभासी प्रायोगिक संग्रहालय की स्‍थापना भारत सरकार…

animal

भारत में जन स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा खतरा है पशु-रोग

पशुओं को होने वाले रोग  Animal disease भारत में जन स्वास्थ्य के लिए बहुत बड़ा खतरा हैं। पशुओं  के इन रोगों के नाम हैं माल्टा ज्वर, एन्थ्राक्स, टीबी आदि। यह स्थिति इसलिए है कि भारत ऐसे भौगोलिक क्षेत्रों में सबसे ऊपर है, जहां विभिन्न प्रकार के दुधारू पशुओं की संख्या…

CRPF tweet

शहीद जवानों के शरीर के अंगों की नकली तस्वीरें साझा न करें : CRPF

सीआरपीएफ (The Central Reserve Police Force ) ने कहा है कि शहीद जवानों के शरीर के अंगों की नकली तस्वीरें साझा न करें। सीआरपीएफ (The Central Reserve Police Force ) ने नागरिकों से पुलवामा में शहीद हुए जवानों के अंगों  की फेक फोटोज प्रसारित करने वालों की कड़ी निन्दा करते…

freehand to Security Forces to deal with terrorists

सरकार ने सुरक्षा बलों को आतंकवादियों से निपटने के लिए फ्रीहैंड दिया

आतंकवादियों  से निपटने के लिए सरकार ने सुरक्षा बलों को एक फ्रीहैंड freehand दिया है। देश के सभी राजनैतिक दलों ने नई दिल्ली में शनिवार को सम्पन्न एक सर्वदलीय बैठक में पुलवामा आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अत्यंत नृशंस कृत्य बताया। सभी दलों ने सीमा पार से…

Gujjar agitation गुर्जर आन्दोलन

गुर्जर आन्दोेलन के कारण रविवार को दिल्ली-मुंबई के बीच 18 ट्रेनें रद्द

गुर्जर आंदोलन के कारण राजस्थान में  रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरकारी नौकरियों में 5 प्रतिशत नौकरियों की मांग को लेकर राजस्थान में गुर्जर समुदाय आन्दोलन कर रहा है। धौलपुर में आगजनी और हिंसा की घटना का समाचार है। वहीं अजमेर में आंदोलनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग…

Mid day meal

मोदी वृंदावन में 3 अरबवें गरीब बच्चे को मध्याह्न भोजन परोसेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को 3 अरबवें गरीब बच्चे को मध्याह्न भोजन भोजन परोसेंगे और प्रतीक के रूप में एक पट्टिका का अनावरण करेंगे। मोदी वृंदावन चंद्रोदय मंदिर में सोमवार यानी 11 फरवरी, 2019 को उत्तर प्रदेश के वृंदावन में अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा 3 अरबवें बच्चे को मध्याह्न भोजन उपलब्ध…

Rajjeev Kumar TV photo

शिलांग में सीबीआई की टीम पूछताछ कर रही है राजीव कुमार से

मेघालय के  शिलांग में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार  से केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI अधिकारियों की एक टीम पूछताछ कर रही है । राजीव कुमार से #SaradhaScam के संबंध में एसपी जगरूप सिन्हा, पीके कल्याण (एसपी) और टी बर्धन (डीएसपी), एसपी पार्थ मुखर्जी सहित अधिकारियों की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है।…

Modi in Itanagar

मोदी ने ईटानगर में डीडी अरुण प्रभा चैनल लॉन्च किया

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में डीडी अरुण प्रभा चैनल लॉन्च किया। यह 24×7 सैटेलाइट टेलीविजन चैनल होगा और डीडी नॉर्थ ईस्ट के बाद दूरदर्शन के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र का दूसरा चैनल होगा। प्रधानमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के…

सरदा और चिट फंड घोटाले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने   चेतावनी दी कि सरदा, नारदा और रोज वैली के चिट फंड घोटाले में शामिल लोगों को उनके पोर्टफोलियो के बावजूद बख्शा नहीं जाएगा। मोदी ने   जनता को संबोधित करते हुए कहा   कि पश्चिम बंगाल में मां, माटी, मानुष के नाम पर जिनको आपने सत्ता दी, जिनको…

Map

हिमाचल प्रदेश में हिमपात और हिमस्खलन की चेतावनी दी

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  (Himachal Pradesh  State Disaster Management Authority) ने हिमाचल प्रदेश में हिमपात और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। स्नो एण्ड एवलांच स्टडी एस्टेब्लिशमेंट ने  (SASE)  मनाली, चम्बा जिले के विभिन्न इलाकों लाहोल-स्पीति, शिमला, किन्नौर और कुल्लू में हिमस्खलन और हिमपात की चेतावनी दी है। हिमाचल प्रदेश राज्य…

Modi Lok Sabha

कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में एक भी रक्षा सौदा बिना दलाली के नहीं हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी और यूपीए के शासनकाल में   एक भी रक्षा सौदा बिना दलाली के नहीं हुआ। इसमें कहीं कोई चाचा मामा शामिल रहा। अब पारदर्शिता से, ईमानदारी से देश की वायु सेना को मजबूत करने का काम होता है तो कांग्रेस के लोग…

Bike Ambulance Service

केजरीवाल ने पहली मोटर साईकल चिकित्सा सेवा का शुभारंभ किया

दिल्ली में घनी आबादी और तंग गलियों से मरीजों को लाने और ले जाने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने प्रथम चरण में 16 मोटर साईकल चिकित्सा वाहनों की सेवा शुरू की है।   दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय आयोजित एक समारोह में पहली…

Film Museum,Mumbai

फिल्‍म पायरेसी या कॉपीराइट उल्‍लंघन पर 3 साल की जेल या 10 लाख जुर्माना

फिल्‍म पायरेसी और कॉपीराइट उल्‍लंघन को रोकने के लिए कानून में संशोधन कर तीन वर्ष के कारावास या 10 लाख रुपये का जुर्माना या दोनों का प्रावधान किया गया है। फिल्‍म उद्योग की लम्‍बे समय से मांग रही है कि सरकार कैमकोर्डिंग और पायरेसी रोकने के लिए कानून संशोधन पर विचार करे।…

Glaciers

क्या 80 साल बाद गंगा और ब्रह्मपुत्र जैसी नदियां सूख जाएंगी?

क्या आज से 80 साल बाद गंगा और ब्रह्मपुत्र जैसी नदियों में पानी कम हो जाएगा या उनके स्रोत सूख जाएंगे। वैज्ञानकों की माने तो ऐसा हो सकता है और इसका कारण है ग्लोबल वार्मिंग। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंदू कुश हिमालयक्षेत्र में…

Map of Indian continent

उत्तर पश्चिमी कश्मीर में 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके

उत्तर-पश्चिमी कश्मीर में मंगलवार रात  रिक्टर पैमाने पर 5.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप 5 फरवरी की रात 10 बजकर 17 मिनट नौ सेकण्ड पर रिकार्ड किया गया। भूकम्प का केन्द्र जमीन से 80 किलोमीटर नीचे था। जो इलाके भूकम्प के क्षेत्र में थे वे…

कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को सीबीआई से सहयोग का निर्देश

उच्चतम न्यायालय ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को शारदा चिटफण्ड मामले में सीबीआई से सहयोग करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यों की पीठ ने यह निर्देश दिया है। इस पीठ में जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस संजीव खन्ना शामिल हैं। उच्चतम…