Map

हिमाचल प्रदेश में हिमपात और हिमस्खलन की चेतावनी दी

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  (Himachal Pradesh  State Disaster Management Authority) ने हिमाचल प्रदेश में हिमपात और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

स्नो एण्ड एवलांच स्टडी एस्टेब्लिशमेंट ने  (SASE)  मनाली, चम्बा जिले के विभिन्न इलाकों लाहोल-स्पीति, शिमला, किन्नौर और कुल्लू में हिमस्खलन और हिमपात की चेतावनी दी है।

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  (Himachal Pradesh  State Disaster Management Authority) ने विभागों और आम लोगों को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि  पर्यटक और स्थानीय लोग बर्फीले क्षेत्रों में न जाएं।

जिन इलाकों और रास्तों पर खतरे की संभावना है वे हैं  मनाली -लेह, मनाली- ब्यास कुण्ड, उ दयपुर-किल्लर-चम्बा, स्पिति-किन्नौर-शिमला  और बंजार क्षेत्र हैं।

Map curtesy hpsdma, Shimla

स्नो एण्ड एवलांच स्टडी एस्टेब्लिशमेंट ने  8 फरवरी 2019 को इन जिलों में हिमपात और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि बचाव दलों और राहत कर्मियों से कहा है कि वे हर समय चौकन्ने रहे और किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलते ही तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर राहत का काम शुरू करे।

आम लोगों को आवश्यक वस्तुओं और आपातकालीन दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने की सलाह दी गई है।