DD Arun Prabha

ईटानगर में दूरदर्शन चैनल डीडी अरुण प्रभा का उद्घाटन करेंगे मोदी

अरुणाचल प्रदेश के लिए समर्पित दूरदर्शन चैनल ‘डीडी अरुण प्रभा’ का प्रधानमंत्री रविवार को  ईटानगर के आईजी पार्क में  उद्घाटन करेंगे।  डीडी अरुण प्रभा दूरदर्शन द्वारा संचालित 24वां चैनल होगा।

दूरदर्शन का पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए यह दूसरा चैनल होगा। इससे पहले स्थापित डीडी नोर्थईस्ट प्रसारण का काम कर रहा है।

चीन की सीमा से लगे अरुणाचल प्रदेश में दूरदर्शन चैनल का सामरिक महत्व भी बढ़ जाता है।

अरुणाचल प्रदेश के जोट में प्रधानमंत्री  भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के स्थायी परिसर की आधारशिला रखेंगे।

इससे पूर्वोत्तर राज्यों के फिल्म में रुचि रखने वाले छात्रों को सुविधा होगी।

पूर्वोत्तर राज्यों में फिल्म और टीवी के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं और स्थानीय भाषाओं में फिल्म आदि का निर्माण कार्य भी हो रहा है।

दूरदर्शन का चैनल आने और संस्थान के बनने   से पूर्वोत्तर की कला संस्कृति को विस्तार पाने में मदद मिलेगी।

इससे स्थानीय भाषाओं , जीवन शैली लोक कलाओं के प्रदर्शन और प्रसारण से राष्ट्रीय पहचान और अधिक बढ़ेगी।