Category Archives: National News

flood-hit Kerala

केरल में बाढ़ और बारिश में 195 से ज्यादा मौतें, 7 लाख लोग शिविरों में

केरल में भीषण बाढ़ और बारिश से अब तक लगभग 195 लोग मारे गये हैं। केन्द्र और राज्य सरकारो की सभी एजेंसिया बचाव और राहत के अभियान में दिन-रात जुटी हुई हैं। लगभग 5000 राहत शिविरों में 7 लाख से ज्यादा लोग अभी भी शरण लिये हुए हैं।  लाखों लोगों…

Flames

अटल बिहारी वाजपेयी वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचतत्व में विलीन

जन नायक आैर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी यमुना नदी के किनारे ‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल’ पर   वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचतत्व में विलीन कर दिये गए। देश और दुनिया के लाखों लोगों ने वाजपेयी का स्मरण करते हुए अनंन्त की यात्रा के लिए उन्हें अश्रुपूरित विदाई दी। राष्ट्रपति राम नाथ…

Atal Bihari Vajpayee

अजातशत्रु,युगपुरुष पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी नहीं रहे

बृजेन्द्र रेही द्वारा लिखित और संपादित —– अजातशत्रु, युग पुरुष और पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरूवार  को  नई दिल्ली में देहांत होगया। वे 93 साल के थे। 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे अटल जी के पिता का नाम श्री कृष्ण बिहारी वाजपेयी और माता…

AIIMS

गंभीर ही बनी हुई है पूर्व प्रधान मंत्री वाजपेयी की हालत

पूर्व प्रधान मंत्री वाजपेयी की हालत गंभीर ही बनी हुई  है। प्रधान मंत्री,  उपराष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने एम्स जाकर उनके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। वाजपेयी को नई दिल्ली में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एम्स में 11 जून को भर्ती कराया गया । दिल्ली यातायात पुलिस…

Atalji

गंभीर है पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरूवाार सवेरे स्वास्थ्य बुलेटिन जारी किया गया उसमें कहा गया है कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की हालत गंभीर है और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। गुरूवार को विशिष्ट जनों के अलावा अटल जी के सहयोगी और पूर्व उप…

Atalji

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत काफी नाजुक

पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत काफी नाजुक होगई है। वे इस समय 93 साल के हैं। उनका दिल्ली के एम्स में इलाज चल रहा है। वे इस समय लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। उन्हे 11 जून, 2018 को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था।…

Modi Independence Day

भारत सन् 2022 तक मानव युक्त यान अंतरिक्ष में भेजेगा

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि वर्ष 2022 तक भारत एक मानव युक्त गगनयान अंतरिक्ष में भेजेगा और मानव को अंतरिक्ष में भेजने वाला विश्व का चौथा देश बन जाएगा। प्रधान मंत्री मोदी ने कहा “आज मेरा सौभाग्य है कि इस पावन अवसर पर मुझे देश को एक…

Kovind

आज हम एक ऐसे निर्णायक दौर से गुजर रहे हैं : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

‘आज हम एक ऐसे निर्णायक दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में, हमें इस बात पर जोर देना है कि हम ध्यान भटकाने वाले मुद्दों में न उलझें, और ना ही निरर्थक विवादों में पड़कर, अपने लक्ष्यों से हटें।’ देश के 72 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर  देश…

Mount Kamet

सेना का भारत की तीसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट कामेट पर्वतारोहण अभियान

भारतीय सेना आर्मी एडवेंचर विंग के तत्वाधान में अगस्त-सितंबर, 2018 में जोशीमठ, जिला चमोली, उत्तराखंड में माउंट कामेट (7756 एम) का पर्वतारोहण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। माउंट कामेट कंचनजंगा और नंदादेवी के बाद भारत की तीसरी सबसे ऊंची चोटी है। इस पर्वतारोहण अभियान दल को 13 अगस्त, 2018…

PM Modi

देश में हर साल तैयार होते हैं लगभग 7 लाख इंजीनियर

“देश आज हर वर्ष लगभग 7 लाख इंजीनियर कैंपस में तैयार करता है, लेकिन कुछ लोग सिर्फ डिग्री लेकर ही निकलते हैं। उनमें स्किल क्षमता उतनी विकसित नहीं हो पाती।” यह बात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को आई आई टी बॉम्बे के 56वें दीक्षांत समारोह में कही। उन्होंने वहां…

Lok Sabha Elections 2019 _Parliament

संसद का मानसून सत्र 2018 समाप्त: दोनों सदनों ने 20 विधेयक पारित किये

संसद का मानसून सत्र 2018 शुक्रवार को समाप्त हो गया। दोनों सदनों ने 20 विधेयक पारित किये । इस दौरान लोकसभा में 118 प्रतिशत तथा राज्यसभा में 68 प्रतिशत कामकाज हुआ। केंद्रीय संसदीय मामलों तथा रसायन व उर्वरक मंत्री  अनंत कुमार ने शुक्रवार को कहा कि विधायी कार्यों के संदर्भ में मानसून…

Idukki Arch Dam

केरल में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण 27 लोग मरे

पिछले दो दिनों में केरल में लगातार बारिश और बाढ़ के कारण 27 लोगों के मारे जाने का समाचार है। मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने स्थिति को ‘अत्यंत गंभीर’ बताया है। मुख्यमंत्री ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि स्थिति भयावह है। केरल में…

Parliament

दलितों पर अत्याचार : एससी एसटी संशोधन विधेयक को संसद की मंजूरी

दलितों पर अत्याचार संबंधी एससी एसटी संशोधन विधेयक को संसद ने मंजूरी दे दी। संशोधित बिल से दलितों पर अत्याचार करने वालों की गिरफ्तारी के लिए पूर्व अनुमति लेने का प्रावधान दूर हो गया है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) संशोधन विधेयक, 2018 गुरूवार को राज्‍यसभा में भी पारित हो…

Harivansh

एनडीए उम्मीदवार हरिवंश ने राज्य सभा के उपसभापति का चुनाव जीता

एनडीए उम्मीदवार हरिवंश ने विपक्ष के उम्मीदवार बी के हरिप्रसाद को हराकर राज्य सभा के उपसभापति का चुनाव जीत लिया। हरिवंश को सदन में मतदान के विभाजन में 125 मत मिले जबकि हरिप्रसाद को 105 मत ही मिले। सभापति एम वेंकैया नायडू ने परिणामों की घोषणा की। एक अनुभवी पत्रकार…

Karunanidhi

तमिलनाडु के पूर्व मुख्य मंत्री और द्रमुक अध्यक्ष करुणानिधि का देहांत

चेन्नई के कावेरी अस्पताल में पिछले ग्यारह दिन से भर्ती तमिलनाडु के पूर्व मुख्य मंत्री और द्रविड मुनेत्र कड़गम के अध्यक्ष एम करुणानिधि का मंगलवार शाम देहांत होगया। वे 94 साल के थे। उनके निधन से तमिल साहित्य,  सिनेमा और राजनीति को भारी क्षति हुई। उनका जन्म 3 जून 1924…

Karunanidhi

डीएमके नेता एम करुणानिधि की हालत बहुत खराब

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री  एम करुणानिधि की हालत बहुत खराब है।  वे 11 दिनों से चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती है। दोपहर के समाचारों के अनुसार करुणानिधि के गोपालपुर स्थित घर के बाहर सन्नाटा है और हजारों की संख्या में उनके समर्थक कावेरी अस्पताल…

Nooyi with Modi

मशहूर कोल्ड ड्रिक कम्पनी पेप्सिको की सीईओ इंद्रा नूयी ने पद छोड़ा

दुनिया की मशहूर कोल्ड ड्रिक कम्पनी पेप्सिको (PepsiCo) की भारतीय मूल की सीईओ इंद्रा नूयी ने पद छोड़ दिया है। पेप्सिको इंक ने सोमवार को कहा कि इंद्रा नूयी 12 साल बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पद  छोड़ देंगी। समाचार चैनलों के अनुसार उनका स्थान रैमन लैगुआर्टा ने…

weather map

उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली,बिहार, झारखंड में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली,बिहार, झारखंड और नागालैंड समेत देश के उत्तरी, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग द्वारा दोपहर जारी बुलेटिन में कहा गया है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में हवा का दबाव बना हुआ…

Flood,Yogi ji

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया

उत्तर प्रदेश में बारिश के चलते सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और पिछले 24 घंटों में 17 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। प्रदेश के ताराई क्षेत्र के कई जिलों में…

Fadanvis with Marathas

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मराठों को आरक्षण

महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार 2 अगस्त, 2018 को कहा कि वह मराठों को कानूनी रूप से आरक्षण देगी । मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वस्त किया कि सरकार मराठा समुदाय के आरक्षण के बारे में सकारात्मक है और सरकार के भव्य गठबंधन में मराठा समुदाय के युवाओं के प्रति अन्याय नहीं…