weather map

उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली,बिहार, झारखंड में भारी बारिश की संभावना

Flood affected areasमौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली,बिहार, झारखंड और नागालैंड समेत देश के उत्तरी, पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग द्वारा दोपहर जारी बुलेटिन में कहा गया है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में हवा का दबाव बना हुआ है।

समुद्री हवाओं के साथ मानसून अब फिरोजपुर, कैथल, दिल्ली से होकर गुजरता दिखाई दे रहा है। इससे हरदोई, गोरखपुर, पटना, बर्दवान, बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी के ऊपर हवा का कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

मौसम विभाग के अनुसार इस क्षेत्र में एक चक्रवात समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर आसमान में घूम रहा है। आगामी 24 घंटों में पता चल जाएगा कि उसका झुकाव किस दिशा की ओर है।

ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तटों और अंडमान द्वीपों के समुद्र में उथल-पुथल की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर चक्रवात के परिसंचरण के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों और अंडमान द्वीप समूह से बहुत नजदीक समुद्री परिस्थितियां खतरनाक हो गई है।

मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे समुद्र में प्रवेश न करें।