Category Archives: Others

राजस्थान में 30 वर्ष की आयु से अधिक व्यक्तियों की होगी कैंसर स्क्रीनिंग

जयपुर, 20 अक्टूबर (जस)। राजस्थान में कैंसर की प्रभावी रोकथाम एवं अर्ली डिटेक्शन के लिए 30 वर्ष की आयु से अधिक सभी व्यक्तियों की कैंसर स्क्रीनिंग करवायी जायेगी। कैंसर उपचार के लिए स्टेट कैंसर इंस्टिट्यूट का आगामी 13 दिसम्बर को शिलान्यास किया जायेगा। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़…

मध्यप्रदेश में ही मिलेंगे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर : शिवराज

मध्यप्रदेश में ही मिलेंगे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के अवसर : शिवराज

भोपाल, 20 अक्टूबर (जस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बाहर से आने वाले संस्थानों को सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जायेंगी। चौहान गुरूवार को आष्टा के समीप ग्राम कोठरी में वी.आई.टी. भोपाल यूनिवर्सिटी का भूमि-पूजन करने के…

कुलभूषण खरबंदा के लिए भूमिका छोटी-बड़ी क्या!

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर| देश बंटने के बाद पाकिस्तान से आया एक बंदा बॉलीवुड में कुटिल मुस्कान वाले खलनायक शाकाल के रूप में जाना जाने लगा, नाम कुलभूषण खरबंदा और वह फिल्म थी वर्ष 1980 के दशक की ‘शान’ जिसने इस बंदे को खलनायकी के बावजूद लोकप्रिय बना दिया। कुलभूषण…

इन्दौर में 22 अक्टूबर से शुरू होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट

भोपाल, 20 अक्टूबर (जस)। मध्यप्रदेश के इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 22 अक्टूबर से इंदौर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर शुरू होगी। समिट में 22 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे उदघाटन सत्र होगा। उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली और केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स…

दिल्ली एकदिवसीय : भारत ने किवी टीम को 242 पर सीमित किया

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर | भारत ने गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन के बल पर गुरुवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर चल रहे दूसरे एकदिवसीय मैच में न्यूजीलैंड को 242 रनों पर सीमित कर दिया। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी किवी टीम कप्तान केन विलियमसन (118) के शतक के बावजूद निर्धारित…

प्यार के मामले को निजी रखना पसंद : परिणीति

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर | बॉलीवुड हस्तियां अवसाद या शरीर को लेकर शर्मिदगी के बारे में खुलकर अपने विचार रखती हैं, जबकि परिणीति चोपड़ा जीवन के अन्य पहलुओं को तो साझा करना पसंद करती हैं, लेकिन निजी जीवन के प्यार के बारे में वह नहीं चाहतीं कि दूसरों को पता…

कबडडी विश्व कप : खिताब का लक्ष्य लेकर शुक्रवार को थाईलैंड से भिड़ेगा भारत

अहमदाबाद, 20 अक्टूबर | खिताब बचाने का लक्ष्य आंखों में लिए भारतीय टीम शुक्रवार को कबड्डी विश्व कप-2016 के सेमीफाइनल में थाईलैंड का सामना करेगी। भारतीय कप्तान अनूप कुमार ने यहां गुरुवार को द एरेना बाय ट्रांसस्टेडिया में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी टीम इस मुकाबले के लिए…

रितेश ने मराठी प्रोडक्शन ‘फास्टर फेने’ की घोषणा की

मुंबई, 20 अक्टूबर | अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी आगामी मराठी प्रोडक्शन फिल्म ‘फास्टर फेने’ की घोषणा की है। रितेश (37) ने बुधवार रात साझा किया कि उन्हें अपने प्रोडक्शन बैनर मुंबई फिल्म कंपनी के तहत फिल्म की घोषणा करते हुए गर्व है। फाइल फ़ोटो: आईएएनएस  रितेश ने ट्विटर पर…

रीता बहुगुणा भाजपा में, कहा, राहुल गांधी को जनता ने ठुकरा दिया है

रीता बहुगुणा भाजपा में, कहा, राहुल गांधी को जनता ने ठुकरा दिया है

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (जस)। उत्तर प्रदेश की प्रमुख कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं। यह फैसला उन्होंने कांग्रेस द्वारा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की आलोचना करने, कांग्रेस पार्टी को पी.के. (प्रशांत किशोर) को ठेके पर दे देने, राहुल गांधी को जनता…

निराश करन ने अपनी भावनाएं जाहिर की : फराह

मुंबई, 20 अक्टूबर | कोरियोग्राफर फराह खान ने फिल्मकार करन जौहर की आगामी फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को लेकर जारी विवादों के बीच उनका बचाव करते हुए कहा कि वह कभी ऐसा कुछ नहीं करेंगे, जो देश के हित में न हो। फराह का यह बयान पूरे मामले पर…

मोदी की तरह नीतीश भी पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र के हंता : यादव

भोपाल, 20 अक्टूबर | जनता दल (यूनाइटेड) में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए अपनाई गई प्रक्रिया पर सवाल उठाने के कारण पार्टी से निष्कासित मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद से हटाए गए गोविंद यादव ने पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है।…

dhoni

दिल्ली एकदिवसीय : भारत ने टॉस जीता, न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का आमंत्रण

दिल्ली, 20 अक्टूबर | भारत ने गुरुवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने धर्मशाला में जीत दिलाने वाली टीम के साथ ही मैदान पर उतरने का फैसला किया है।…

राजनाथ सिंह ने जेएनयू मामले में रिपोर्ट मांगी

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर | जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के एक लापता छात्र को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को दिल्ली के पुलिस से रिपोर्ट तलब की। गृह मंत्रालय के अनुसार, राजनाथ ने दिल्ली पुलिस के आयुक्त आलोक कुमार वर्मा से…

फिरोजशाह कोटला : भारत अपने विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगा

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर | पहले मैच में एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को मात देने के बाद भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा है और फिरोजशाह कोटला मैदान पर आज होने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच में भारत अपने विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगा। उल्लेखनीय है कि शानदार फॉर्म में चल…

रियो ओलम्पिक के बाद डेनमार्क में सिंधु पहले टूर्नामेंट में जीती

ओडेंसे (डेनमार्क), 20 अक्टूबर)| रियो ओलम्पिक में रजत पदक विजेता भारत की अग्रणी बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने बुधवार को योनेक्स डेनमार्क ओपन के पहले दौर के मुकाबले में जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। रियो ओलम्पिक के बाद सिंधु का यह पहला टूर्नामेंट है। डेनमार्क ओपन के…

हिमाचल : लगभग 147 करोड़ के औद्योगिक प्रस्तावों को मंजूरी

शिमला, 19 अक्टूबर (जस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को यहां आयोजित राज्य स्तरीय एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की 80वीं बैठक में 147 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश की नई इकाइयां स्थापित करने के 16 प्रस्तावों तथा मौजूदा इकाइयों के विस्तार को स्वीकृति…

Central Government approved approximately 120 million Rupees for Faculty of Madhya Pradesh

मप्र : प्राध्यापकों के लिये केन्द्र सरकार ने दी लगभग 120 करोड़ की मंजूरी

भोपाल, 19 अक्टूबर (जस)। मध्यप्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के प्राध्यापकों के एरियर के लिये भारत सरकार ने 120 करोड़ 60 लाख 80 हजार रुपये की मंजूरी दी है। मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने इसके लिये केन्द्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है। पवैया ने तीसरे…

Raj: Rs 20 thousand monthly savings by Annapurna Bhandar

राज : अन्नपूर्णा भण्डार से हर महीने 20 हजार रुपये की बचत

जयपुर, 19 अक्टूबर (जस)। यह सफलता की कहानी हैं अन्नपूर्णा भण्डार से हर महीने 20 हजार रुपये की बचत करने वाले शशिकांत यादव की। राजस्थान के अलवर जिले की बहरोड़ तहसील के ग्राम रोढवाल निवासी उचित मूल्य दुकानदार शशिकांत यादव ने 9 जनवरी, 2016 को अन्नपूर्णा भण्डार की शुरूआत की। यादव…

अखिलेश ने पत्रकारों से कहा, आपको क्या चाहिए गेहूं या चावल!

लखनऊ , 19 अक्टूबर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राशन कार्डो के वितरण की शुरुआत की। पहले चरण में लखनऊ के 100 लाभार्थी परिवारों को कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर राशन कार्ड दिया गया। कुछ सवालों…

राष्ट्रपति ने विजयदशमी पर राष्ट्र को बधाई दी

भूमि कानून पर झारखंड सरकार का रुख नरम पड़ा

रांची, 19 अक्टूबर| पार्टी के अंदर विरोध झेलने के बाद झारखंड की भाजपा नीत सरकार ने जनतातीय और मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए ब्रिटिशकाल में बनाए गए दो भूमि कानूनों में प्रस्तावित बदलाव पर अपना रुख नरम करने का संकेत दिया है। रघुवर दास के नेतृत्व वाली…