Category Archives: समाचार

शुल्क लगने पर भी जियो का साथ नहीं छोड़ेंगे ग्राहक : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 18 मार्च | जियो एक अप्रैल से अपनी मुफ्त सेवा बंद करने जा रही है और अब इसके ग्राहकों को शुल्क चुकाना होगा। लेकिन इसके बाद भी कंपनी के ज्यादा ग्राहक उसके साथ बने रहेंगे। ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन द्वारा किए गए शोध से यह जानकारी सामने आई है।…

सभी पेशों में रूढ़िवाद ने जमा रखी हैं जड़ें : दीया मिर्जा

मुंबई, 18 मार्च | अभिनेत्री और सामाजिक कार्यकर्ता दीया मिर्जा का कहना है कि सिर्फ फिल्म उद्योग ही नहीं बल्कि सभी पेशों और व्यवसायों में रूढ़िवाद मौजूद है, जहां लोग एक ही ढर्रे पर चल रहे हैं। एक पर्यावरण कार्यकर्ता दीया मिर्जा ने गुरुवार को यहां पावर वुमेंस सम्मेलन में…

बेवजह मेरा नाम उछाला जा रहा है : मनोज सिन्हा

लखनऊ/गाजीपुर, 18 मार्च | उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है। इस बीच उप्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर संशय बरकरार है। मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं…

रांची टेस्ट : पुजारा का शतक, भारत चायकाल तक 303/4

रांची, 18 मार्च | लोकेश राहुल (67) और मुरली विजय (82) के बाद चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 109) के बेहतरीन शतक के दम पर भारत ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को चायकाल तक चार विकेट खोकर 303…

जीवन में सफलता की कोई गारंटी नहीं होती : अनुष्का

मुंबई, 18 मार्च | अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए फिल्म जगत में शुरुआती साल बेहद तनावपूर्ण रहे, क्योंकि उनसे बहुत अपेक्षाएं थीं और एक हद सीमा भी तय थी। अनुष्का ने यहां इंडिया टुडे सम्मेलन 2017 में शुक्रवार को अपने बचपन की कुछ यादें भी साझा कीं और बताया कि…

‘मनोज सिन्हा हो सकते है उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री’

नई दिल्ली, 18 मार्च | उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए लगाई जा रही अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के करीबी सूत्रों ने कहा है कि इसके लिए रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का नाम ‘लगभग’ तय किया जा चुका है। सूत्रों के अनुसार, हालांकि दौड़ में…

‘लिपस्टिक..’ को सेंसर से प्रमाण-पत्र न मिलना शर्मनाक : अपर्णा सेन

कोलकाता, 18 मार्च| फिल्मकार अपर्णा सेन ने ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से प्रमाण-पत्र नहीं मिलने को शर्मनाक बताया है। अलंकृता श्रीवास्तव निर्देशित इस फिल्म में अपर्णा सेन की अभिनेत्री बेटी कोंकणा सेन भी हैं। अपर्णा ने अपने निर्देशन की अगली फिल्म ‘सोनाटा’ के ट्रेलर…

आगरा में कम तीव्रता के 2 बम विस्फोट

लखनऊ, 18 मार्च | ताज नगरी आगरा में शनिवार को दो बम विस्फोट हुए। हालांकि, ये विस्फोट अधिक तीव्रता वाले नहीं थे। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल को घेर लिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना…

त्रिवेंद्र रावत आज लेंगे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

देहरादून, 18 मार्च | राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार अपराह्न् उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ-ग्रहण समारोह परेड ग्राउंड में अपराह्न् तीन बजे होने वाला है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल हो…

त्रिवेंद्र उत्तराखंड में भाजपा विधायक दल के नेता निर्वाचित

देहरादून, 17 मार्च | त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को उत्तराखंड में भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिए गए। वह शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। टीवी फोटो  : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यहां मीडिया से कहा, “त्रिवेंद्र सिंह रावत भाजपा विधायक दल…

उप्र : राज्यपाल ने किया संस्कृति उत्सव का शुभारंभ

लखनऊ, 17 मार्च । उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने यहां शुक्रवार को संत गाडगे प्रेक्षागृह में संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय संस्कृति उत्सव का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि संस्कृति उत्सव 17 मार्च से 19 मार्च तक चलेगा…

डिजिक्स अवार्ड्स में स्टार स्पोर्ट्स ने जीते 2 पुरस्कार

गुरुग्राम, 17 मार्च | डिजिटल जगत के विपणन क्षेत्र और विज्ञापन जगत में उत्कृष्ट कार्यो को पुरस्कृत करने के लिए डिजिक्स अवार्ड्स के वार्षिक समारोह में स्टार स्पोर्ट्स ने दो पुरस्कार जीते हैं। इस अवार्ड्स समारोह में पुरस्कारों को तीन बड़ी श्रेणियों- ‘इंडस्ट्रीय सेक्टर’, ‘डिसिप्लिन अवार्डस फॉर कैम्पेन’ और ‘स्पेशल…

कांग्रेस नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा जाएगा : भाजपा

पणजी, 17 मार्च | भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेता गिरीश चोडनकर को कानूनी नोटिस भेजा जाएगा। यह नोटिस सत्तारूढ़ पार्टी और इसके विधायकों के खिलाफ निराधार मानहानिकारक बयान देने के लिए भेजा जाएगा। भाजपा की गोवा…

अनशन तोड़ना, शादी का फैसला भारी पड़ा इरोम शर्मिला को?

इंफाल, 17 मार्च | दुनियाभर में चर्चित मणिपुर की मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला चानू की चुनावी राजनीति में प्रवेश की कोशिशों को उनके अपने ही राज्य के लोगों ने फ्लॉप कर दिया, जिसके बाद उनकी राह आसान नहीं दिख रही। राज्य की राजधानी इंफाल में रहने वाली एक साधारण लड़की…

वाइल्ड कार्ड नियमों की समीक्षा संभव : डब्ल्यूटीए

सेंट पीटर्सबर्ग (अमेरिका), 17 मार्च | महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) के प्रमुख स्टीव सिमोन का टेनिस प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिलने के नियम की समीक्षा की जा सकती है। हालांकि, सिमोन का मानना है कि यह अनुचित है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सिमोन ने एक…

भारतीय अमेरिका में नौकरियां चुराते नहीं, बनाते हैं : प्रसाद

मुंबई, 17 मार्च | केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने एच1-बी वीजा मसले पर अमेरिका से अपनी चिंता जाहिर की है और कहा कि भारतीय वहां नौकरियां चुराते नहीं, बल्कि नौकरियों का सृजन करते हैं। प्रसाद ने यहां आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में…

राष्ट्रीय सुरक्षा राजनीतिक मुद्दा नहीं : जेटली

नई दिल्ली, 17 मार्च | रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा एक ऐसा मुद्दा नहीं है जिस पर राजनीतिक दलों को एक दूसरे पर हमला करना चाहिए। रक्षा मंत्रालय की अनुदान मांग पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए जेटली ने कहा, “राष्ट्रीय सुरक्षा…

रांची टेस्ट : राहुल का अर्धशतक, भारत की ठोस शुरुआत

रांची, 17 मार्च | लोकेश राहुल (67) की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को आस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर 451 रनों के जवाब में अच्छी शुरुआत की है। भारत ने दूसरे दिन का…

एसबीआई प्रमुख अरुंधति के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

मुंबई, 17 मार्च | महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया। यह नोटिस किसान कर्जमाफी के खिलाफ अरुंधति के बयान को लेकर पेश किया गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल ने महाराष्ट्र विधानमंडल…

उत्तर प्रदेश में रविवार को हो सकता है नई सरकार का गठन

लखनऊ, 17 मार्च | उत्तर प्रदेश में नई सरकार का गठन रविवार को होने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राज्य के नए मुख्यमंत्री तथा कैबिनेट सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह के भी शामिल…