Category Archives: समाचार

मप्र के इंदौर संभाग में 2 साल में 266 किसान दे चुके जान

भोपाल, 20 मार्च| हर साल कृषि कर्मण पुरस्कार जीतने वाले मध्यप्रदेश के इंदौर संभाग में बीते दो वर्षो में 266 किसानों और खेतिहर मजूदर आत्महत्या कर चुके हैं। इनमें से चार किसान ऐसे हैं, जिन्होंने कर्ज न चुका पाने के चलते आत्महत्या की। सोमवार को विधानसभा में यह आंकड़ा प्रदेश…

मौलवी पाकिस्तान से लौटे, हिरासत में लेने की खबरों का खंडन

नई दिल्ली, 20 मार्च | पाकिस्तान में कथिक रूप से लापता बताए गए दोनों भारतीय मौलवी सोमवार को दिल्ली लौट आए। उन्होंने पाकिस्तानी मीडिया में जारी उन खबरों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि उन्हें जासूसी के आरोप में वहां हिरासत में लिया गया था। दिल्ली की…

महान वीरांगना थी रानी अवंति बाई : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, 20 मार्च(जनसमा। वीरांगना अवंति बाई बलिदान दिवस पर आज माता मंदिर चौराहा स्थित प्रतिमा पर मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय जल-संसाधन और नदी विकास मंत्री  उमा भारती ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर, नमन किया। चौहान ने कहा कि रानी अवंती बाई महान वीरांगना थी। उन्होंने देश की परतंत्रता की बेड़ियाँ…

नाटो के प्रति कोई देनदारी नहीं : जर्मनी

बर्लिन, 20 मार्च । जर्मनी के संघीय मंत्रालय ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट्स को खारिज करते हुए कहा कि जर्मनी को रक्षा के लिए नाटो तथा अमेरिका को कोई देनदारी नहीं चुकानी है। जर्मनी की रक्षा मंत्री उर्सुला वोन डेर लेयेन ने देश के सैन्य खर्च…

रांची टेस्ट : शॉन, हैंड्सकॉम्ब की अर्धशतकीय साझेदारी से संभला आस्ट्रेलिया

रांची, 20 मार्च| शॉन मार्श (नाबाद 38) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (नाबाद 44) की मंझी हुई साझेदारी की बदौलत आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन सोमवार को अपनी दूसरी पारी में चायकाल तक चार विकेट खोकर…

दिल्ली में नगरपालिका चुनाव से आईपीएल-2017 मैचों के कार्यक्रम में बदलाव

मुंबई, 20 मार्च| दिल्ली में अगले माह होने वाले नगरनिगम चुनावों के कारण इंडियन प्रीमियर लीग-2107 में खेले जाने वाले कुछ मैचों के समय में बदलाव किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बीसीसीआई ने अपने एक बयान में कहा कि दिल्ली में22…

सुनील ग्रोवर का सम्मान करता हूं : कपिल शर्मा

मुंबई, 20 मार्च | हास्य अभिनेता कपिल शर्मा ने सोमवार को अपने सह कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ हुए झगड़े की खबरों से इनकार किया। कपिल ने हालांकि माना कि सुनील के साथ उनकी बहस हुई थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वह सुनील को प्यार करते हैं और…

UBER

उबेर के अध्यक्ष जेफ जोन्स ने दिया इस्तीफा

न्यूयार्क, 20 मार्च | एप आधारित कैब सेवा प्रदाता उबेर के अध्यक्ष जेफ जोन्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है। जोन्स को इस पद पर नियुक्त हुए छह माह ही हुए थे। ‘सीएनएनमनी’ की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की ओर से…

उपहार त्रासदी : गोपाल अंसल को आत्मसमर्पण के लिए और समय नहीं

नई दिल्ली, 20 मार्च | सर्वोच्च न्यायालय ने सोमवार को उपहार सिनेमाघर के मालिक गोपाल अंसल की आत्मसमर्पण के लिए और समय दिए जाने की याचिका नामंजूर कर दी। अंसल ने यह कहते हुए याचिका दायर की थी कि उन्होंने राष्ट्रपति से दया और माफी की गुहार लगाई है। वरिष्ठ…

मेरे करियर में प्रियंका की महत्वपूर्ण भूमिका : मीरा चोपड़ा

नई दिल्ली, 20 मार्च| अभिनेत्री मीरा चोपड़ा जल्द ही एक कनाडाई फैंटेसी सीरीज में नजर आने वाली हैं। उनका कहना है कि उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा उनके लिए प्रेरणा का स्रोत्र हैं। मीरा ने आईएएनएस से कहा, “प्रियंका की मेरे करियर में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह हमेशा मेरा समर्थन…

Trump

उत्तर कोरिया का बर्ताव बेहद बुरा : ट्रंप

वाशिंगटन, 20 मार्च | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया की मिसाइल संबंधी गतिविधियों के बाद कहा है कि कोरियाई प्रायद्वीप का यह देश ‘बेहद खराब ढंग से बर्ताव कर रहा है।’ उत्तर कोरिया ने शनिवार को नव विकसित उच्च क्षमता वाले इंजन का परीक्षण करने का दावा…

Diya

संजय दत्त की बायोपिक का हिस्सा बनना बेहतरीन अनुभव : दीया मिर्जा

नई दिल्ली, 20 मार्च | संजय दत्त के जीवन पर बन रही फिल्म में अभिनेता की पत्नी मान्यता का किरदार निभाने जा रहीं अभिनेत्री दीया मिर्जा का कहना है कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं और यह एक बेहतरीन अनुभव है। दीया अपने पसंदीदा फिल्मकारों में से…

Mrinal Pandey

समाज गढ़ता है भाषा : मृणाल पांडेय

नई दिल्ली, 20 मार्च | प्रसिद्ध कथा-लेखिका और वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडेय ने यहां रविवार को ‘भाषा और समाज’ विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि भाषा हमें विरासत में मिलती है और समाज उसे अपने स्तर पर गढ़ता है। राजकमल प्रकाशन समूह एवं ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर के संयुक्त तत्वावधान…

चुनावी वादे पूरा करने को सरकार संकल्पित : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 19 मार्च | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कैबिनेट के सहयोगियों के साथ औपचारिक बैठक के बाद कहा कि उप्र में नई सरकार के कामों का परिणाम जल्द ही दिखाई देगा। सरकार चुनाव पूर्व किए गए अपने हर वादे को पूरा करने के लिए संकल्पित…

चेतेश्वर पुजारा ने द्रविड़, गावस्कर को पछाड़ा

रांची, 19 मार्च | आस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने वाले चेतेश्वर पुजारा ने भारत की पहली पारी में 202 रनों की मैराथान पारी खेल कई रिकार्ड अपने नाम करते हुए राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर को पीछे छोड़…

गोवा की राज्यपाल को मजबूर किया गया : कांग्रेस नेता

पणजी, 19 मार्च | कांग्रेस के सचिव गिरीश चोडंकर ने रविवार को कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा को उनकी इच्छा के विपरीत फैसला लेने के लिए मजबूर किया गया। चोडंकर ने यहां पत्रकारों से कहा, “वह (मृदुला) साहित्यकार हैं और सीधी-सादी महिला लगती…

Modi in Lucknow

उत्तर प्रदेश में योगी का उभरना क्षेत्र के लिए सुखद

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में हिंदुत्व पॉलटिक्स के ‘टाइगर’ योगी आदित्यनाथ को राज्य का मुख्यमंत्री चेहरा बनाकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। योगी अपने दो सहयोगियों केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के साथ 47 मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ शपथ ले ली है। भाजपा के लिए यह…

मोदी के कान में कुछ फुसफुसा गए मुलायम

लखनऊ, 19 मार्च । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के तमाम दिग्गज नेता मौजूद थे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव…

Shahrukh

‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में संजय दत्त जैसा काम नहीं कर पाता : शाहरुख

मुंबई, 19 मार्च | सुपरस्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में संजय दत्त से बेहतरीन अदाकारी नहीं कर सकते थे। संजय दत्त से पहले मुन्नाभाई का किरदार निभाने के लिए प्रस्ताव शाहरुख को दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसे नामंजूर कर दिया था। शाहरुख ने…

व्हाइट हाउस के पास बम की आशंका, 1 व्यक्ति हिरासत में

वाशिंगटन, 19 मार्च | अमेरिका में व्हाइट हाउस की एक जांच चौकी के पास शनिवार देर रात एक कार अचानक पहुंच गई, जिसके चालक ने उसमें बम होने का दावा किया। इस मामले में अमेरिकी खुफिया सेवा ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने सीएनएन को यह जानकारी…