Category Archives: समाचार

उत्तर कोरिया अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों का पालन करे : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र, 21 मार्च | संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया द्वारा हाल में किए कए उच्च क्षमता वाले रॉकेट इंजन के परीक्षण के बाद कोरियाई प्रायद्वीप के इस देश से अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों का पालन करने की अपील की। उत्तर कोरिया के परीक्षणों को लेकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रुख के…

BCCI

बीसीसीआई मामले पर शीर्ष अदालत में 24 मार्च को सुनवाई

नई दिल्ली, 21 मार्च| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने के मुद्दे पर 24 मार्च को सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई होगी। साथ ही इस दिन केंद्र द्वारा रेलवे, तीनों सर्विसेज और भारतीय विश्वविद्यालय संघ को वोट का अधिकार देने के आग्रह पर भी…

मातृत्व के रूप में बिताया समय सबसे सुखद : रानी मुखर्जी

मुंबई, 21 मार्च | बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने कहा कि एक मां के रूप में उन्होंने जो समय बिताया है, वह उनके जीवन का सबसे सुखद क्षण है। अभिनेत्री ने फिल्मकार आदित्य चोपड़ा से 2014 में शादी की थी और 2015 को उन्होंने बेटी आदिरा को जन्म दिया। रानी…

Rahul Gandhi

‘राहुल कांग्रेस का नेतृत्व नहीं कर सकते तो दूसरों को अवसर दें’

तिरुवनंतपुरम, 21 मार्च | केरल के युवा कांग्रेस नेता सी.आर. महेश ने कहा कि अगर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व नहीं करना चाहते हैं, तो उन्हें अन्य लोगों को इसका अवसर देना चाहिए। महेश ने अपने फेसबुक पेज पर कहा, “आदरणीय राहुल गांधी, यदि आपको नेतृत्व करने में…

अफगानिस्तान में शांति भारत, पाकिस्तान के हित में : अमेरिका

अमेरिका ने कुछ देशों की उड़ानों में लैपटॉप, टैबलेट प्रतिबंधित किया

वाशिंगटन, 21 मार्च । अमेरिका ने मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के आठ देशों से आने वाली कुछ उड़ानों में इलेक्ट्रानिक सामान जैसे लैपटॉप और टैबलेट को ले जाने से प्रतिबंधित कर दिया है। एसोसिएटेड प्रेस ने एक अज्ञात अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि यह नया नियम मंगलवार…

Bahujan Samaj Party

प्रतिनिधियों का चुनाव जनता करे, ईवीएम नहीं : मायावती

नई दिल्ली, 21 मार्च | बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए हाल ही में संपन्न चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया। मायावती ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कहा, “प्रतिनिधि जनता की…

छोटे पर्दे से दूर होने का सवाल ही नहीं उठता : साक्षी तंवर

नई दिल्ली, 21 मार्च | टीवी धारावाहिकों ‘कहानी घर-घर की’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में काम कर घर-घर लोकप्रियता हासिल करने वाली साक्षी तंवर के फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान की पत्नी की भूमिका निभाने के बाद उनके छोटे पर्दे से अलग होने के कयास लगाए जाने लगे, लेकिन…

उप्र में विभाग बंटवारे पर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रियों में मतभेद

लखनऊ, 21 मार्च | उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रियों के बीच मतभेद सामने आए हैं। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और उपमुख्यमंत्रियों के बीच सोमवार को कई दौर की बैठक के बाद भी देर…

ऐसा लगा दुष्कर्म के बाद गोली मार देंगे : किम कर्दशियां

लॉस एंजेलिस, 21 मार्च | रियलिटी टी.वी स्टार किम कर्दशियां ने कहा कि साल 2016 में हुई उनके साथ लूटपाट की घटना के दौरान उन्हें ऐसा लगा जैसे उनके साथ दुष्कर्म किया जाएगा और फिर गोली मार दी जाएगी। किम अक्टूबर 2016 में पेरिस फैशन वीक में हिस्सा लेने पेरिस…

गोवा : मुख्यमंत्री पर्रिकर ने गृह, वित्त विभाग अपने पास रखा

पणजी, 20 मार्च | गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार को गृह एवं वित्त जैसे महत्वपूर्ण विभागों को अपने पास रखा और अन्य 9 कैबिनेट मंत्रियों को एक-एक मंत्रालय आवंटित किया। भाजपा के दो मंत्रियों फ्रांसिस डिसूजा और पांडुरंग मडकाईकर को क्रमश: शहरी विकास और विद्युत मंत्रालय जबकि गोवा…

नहाते हुए आईफोन चार्ज करने से लगे झटके से ब्रिटिश की मौत

लंदन, 20 मार्च | एक ब्रिटिश नागरिक की नहाने के दौरान आईफोन चार्ज करने के दौरान लगे बिजली के झटके से मौत हो गई। घटना की न्यायिक जांच में कहा गया है कि यह दुर्घटनावश हुआ है। रिचर्ड बुल (32) को उसकी पत्नी तान्या ने पिछले साल 11 दिसंबर को…

धर्मशाला में भी जारी रखेंगे रांची जैसा प्रदर्शन : कोहली

रांची, 20 मार्च | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ धर्मशाला में होने वाला चौथा और अंतिम टेस्ट मैच रांची जैसा ही कांटे का होगा और उनकी टीम इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखने की हर कोशिश करेगी। उल्लेखनीय है कि रांची में…

धर्मशाला के निर्णायक मैच के लिए उत्साहित हूं : स्मिथ

रांची, 20 मार्च | आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने सोमवार को भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद कहा कि वह धर्मशाला में खेले जाने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए उत्साहित हैं। स्मिथ से जब धर्मशाला में खेले जाने वाले चौथे…

उमा-शिवराज अरसे बाद दिखे साथ

भोपाल, 20 मार्च | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री उमा भारती अरसे बाद सोमवार को यहां एक मंच पर नजर आए। मौका था वीरांगना अवंती बाई बलिदान दिवस का। दोनों नेताओं ने माता मंदिर चौराहा स्थित अवंती बाई की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित…

गोवा में जल्द टूट जाएगा भाजपा गठबंधन : शिवसेना

पणजी, 20 मार्च | शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने सोमवार को कहा कि गोवा में नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाला गठबंधन जल्द ही टूट जाएगी और सरकार गिरेगी। संजय राउत ने भाजपा के साथ दो क्षेत्रीय दलों और दो निर्दलीय विधायकों के गठबंधन को ‘भ्रष्ट गठबंधन’…

‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ ने भारत में शुरुआती सप्ताहांत में कमाए 6.67 करोड़

मुंबई, 20 मार्च | हॉलीवुड अभिनेत्री एमा वाटसन अभिनीत संगीतमय रोमांटिक फिल्म ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ ने भारत में शुरुआती सप्ताहांत में 6.67 करोड़ रुपए कमाए। डिजनी इंडिया के एक बयान के मुताबिक, फिल्म की कमाई में शुक्रवार की कमाई (1.42 करोड़ रुपए) के मुकाबले रविवार को (2.80 करोड़ रुपए)…

उप्र : अधिकारियों को योगी का निर्देश, ‘संकल्पपत्र’ पर अमल करें

लखनऊ , 20 मार्च | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 24 घंटे के भीतर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रस्तुत किए गए संकल्पपत्र पर अमल करने की कवायद शुरू करें। यहां लोकभवन में सभी विभागों के प्रमुख सचिवों…

Swamy

पाकिस्तान गए मौलवी देश-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं : स्वामी

नई दिल्ली, 20 मार्च| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार को कहा कि भारत लौट आए पाकिस्तान यात्रा के दौरान कथित तौर पर लापता हुए दोनों भारतीय मौलवी देश-विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं। हजरत निजामुद्दीन दरगाह के सूफी मौलवी सैयद आसिफ अली निजामी और नाजिम अली…

रांची टेस्ट : मार्श-हैंड्सकॉम्ब की मदद ने आस्ट्रेलिया ने खेला ड्रॉ

रांची, 20 मार्च | पीटर हैंड्सकॉम्ब (नाबाद 72) और शॉन मार्श (53) के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई 124 रनों की साझेदारी की बदौलत आस्ट्रेलिया झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में भारत के खिलाफ खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ कराने में सफल रही। आस्ट्रेलिया ने मैच के आखिरी…

मणिपुर में भाजपा नेतृत्व की सरकार ने जीता विश्वास मत

इंफाल, 20 मार्च| मणिपुर में मुख्यमंत्री बीरेन सिंह की अगुवाई में राज्य में पहली बार बनी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार ने सोमवार को विश्वास मत हासिल कर लिया। विधानसभा में हुए शक्ति परीक्षण में बीरेन सिंह सरकार ने ध्वनिमत के जरिये बहुमत साबित कर दिया। इससे…