Category Archives: समाचार

भाजपा सरकार में बदले की भावना के तहत कोई कार्य नहीं : केशव

लखनऊ, 23 मार्च। उत्तर प्रदेश में तीन चौथाई मतों का जनादेश लेकर सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार अब क्रियाशील हो गई है। बुधवार को मंत्रियों के बीच मंत्रालयों के आवंटन के बाद गुरुवार को सूबे में दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा सहित…

Shivraj Singh

नर्मदा नदी में जलकुंभी रोकने के प्रयास हों : शिवराज

भोपाल, 23 मार्च| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा नदी में जलकुंभी के फैलाव को रोकने के लिए अधिकारियों को प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को अधिकारियों की बैठक में कहा कि जलकुंभी फैलाव को रोकने की कार्य-योजना बनाकर युद्ध-स्तर पर जलकुंभी हटाने…

एआईएडीएमके के गुटों को ‘बिजली का खंभा’ व ‘टोपी’ चिह्न् मिले

चेन्नई, 23 मार्च | निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम की अगुवाई वाले एआईएडीएमके (ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) गुट को ‘बिजली का खंभा’ और सत्ताधारी एआईएडीएमके समूह को ‘टोपी’ चिह्न् आवंटित किया। पूर्व सांसद के.सी. पलनीस्वामी ने आईएएनएस से कहा, “हमें राधाकृष्णन नगर निर्वाचन…

जनहित में कोई भी कदम उठाने से हिचकेंगे नहीं : योगी

लखनऊ, 23 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी गुरुवार को राजधानी लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज हो। इसके लिए वह व्यवस्थाओं का जायजा लेने आए हैं। जो भी जनहित में…

कोहली मेरा प्रिय खिलाड़ी, उसे चाहते हैं आस्ट्रेलियाई : क्लार्क

नई दिल्ली, 23 मार्च | आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने बुधवार को कहा कि कुछ आस्ट्रेलियाई पत्रकारों को छोड़कर पूरे आस्ट्रेलिया में कोहली चहेते खिलाड़ी हैं। क्लार्क ने कोहली की आलोचना करने वाले आस्ट्रेलियाई मीडिया पर भी निशाना साधा। आस्ट्रेलियाई समाचार-पत्र ‘द डेली टेलीग्राफ’ ने हाल…

मैं किसी राजनीतिक दल के समर्थन में नहीं : रजनीकांत

चेन्नई, 23 मार्च | सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत ने गुरुवार को कहा कि आर. के. नगर में होने वाले आगामी उप-चुनाव में उनकी किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन देने की कोई योजना नहीं है। अभिनेता ने ट्वीट कर कहा, “इन चुनावों में मैं किसी भी पार्टी के समर्थन में नहीं…

संसद के पास हमला ‘बीमार मानसिकता’ का प्रतीक : थेरेसा मे

लंदन, 23 मार्च | ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने बुधवार को कहा कि ब्रिटिश संसद के पास हुआ हमला ‘बीमार और विकृत मानसिकता’ का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने वेस्टमिंस्टर में हुए हमले के बाद एक बयान में कहा, “इस स्थान पर हमला किया जाना संयोग नहीं है।” उन्होंने साथ ही…

लंदन हमले में 5 की मौत, तलाशे जा रहे हमलावर के सहयोगी

लंदन, 23 मार्च| ब्रिटिश संसद पर बुधवार को हुए हमले की विफल कोशिश में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इसमें हमलावर भी शामिल है। हमले में करीब 40 लोग घायल हो गए। ब्रसेल्स हमले की पहली बरसी (22 मार्च) पर आतंकवादियों ने बुधवार को ब्रिटिश संसद…

सिद्धू के टीवी शो से समस्या नहीं, बशर्ते यह विधि सम्मत हो : अमरिंदर

नई दिल्ली, 22 मार्च | पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी को नवजोत सिंह सिद्धू के टीवी शो में काम करने से कोई समस्या नहीं है, बशर्ते यह संवैधानिक रूप से जायज है। सिद्धू के बारे में पूछे जाने पर कि क्या वह…

उप्र के सरकारी भवनों में पान मसाला पर प्रतिबंध

लखनऊ, 22 मार्च । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में रामराज्य के अपने मिशन को लागू करने को लेकर कोई भी कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती। मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन आदित्यनाथ योगी ने सरकारी भवनों में पान मसाला के प्रयोग पर प्रतिबंध के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री…

EC

आप सरकार की योजनाओं से ‘आम आदमी’ शब्द हटाएं : चुनाव आयोग

नई दिल्ली, 22 मार्च| दिल्ली चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय राजधानी में नगरपालिका चुनावों से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को निर्देश दिए हैं कि वह अपनी सभी योजनाओं के डिस्प्ले से ‘आम आदमी’ शब्द हटा ले। आयोग ने सोमवार को एक पत्र के माध्यम…

क्या मोदी ट्रेन हादसे में आईएसआई की भूमिका जानते थे : दिग्विजय

नई दिल्ली, 22 मार्च | कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को यह जानना चाहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात को जानते थे कि कानपुर के पास ट्रेन के पटरी से उतरने में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) का हाथ था। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हंसराज…

न्यायाधीशों के खिलाफ टिप्पणियां निराशाजनक : ट्रंप मनोनीत न्यायाधीश

वाशिंगटन, 22 मार्च | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सर्वोच्च न्यायालय के लिए मनोनीत न्यायाधीश नील गोर्सच ने कहा कि जब संघीय न्यायाधीशों पर हमले होते हैं तो उन्हें ‘निराशा’ और ‘हताशा’ होती है। उनकी यह टिप्पणी राष्ट्रपति द्वारा संघीय न्यायाधीशों पर किए जाने वाले हमलों के…

शक्ति संतुलन का सिद्धांत न्यायपालिका पर भी लागू : सरकार

नई दिल्ली, 22 मार्च | केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा है कि लोकतंत्र के अन्य स्तंभों की ही तरह न्यायपालिका भी शक्ति बंटवारे के सिद्धांत से बंधा हुआ है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान अनुपूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा, “शक्ति…

उप्र : हाथरस में मांस की 3 दुकानें फूंकी गईं

हाथरस, 22 मार्च| पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बुधवार को कुछ असामाजिक तत्वों ने मांस की तीन अस्थायी दुकानें फूंक डाली। पुलिस ने यह जानकारी दी। दुकान के मालिक रईस और मोहम्मद सिंधी ने बताया कि तड़के 3.0 बजे उन्हें पता लगा कि काशीराम कॉलोनी के पास स्थित…

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

पाकिस्तान से आतंक-मुक्त संबंध चाहता है भारत : राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 22 मार्च | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को कहा कि भारत, पाकिस्तान के साथ आतंक और हिंसा मुक्त वातावरण में संबंध बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है। राष्ट्रपति ने पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानी नागरिकों को उनके राष्ट्रीय दिवस (23 मार्च) की बधाई दी। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन…

कानूनी रूप से संचालित अस्पतालों पर कार्रवाई नहीं : चंद्राकर

रायपुर, 22 मार्च । छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से बीएएमएस डॉक्टरों पर हो रही कार्रवाई पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कानूनी वैध चिकित्सालयों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनमें मरीजों को नियमित रूप से निरंतर इलाज की सुविधा मिल रही है।…

RBI

आरबीआई के दिशानिर्देश का उल्लंघन करने वाले एसबीआई अधिकारी गिरफ्तार

हैदराबाद, 22 मार्च | केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के दो अधिकारियों को नोटबंदी के दौरान लागू किए गए आरबीआई के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर लगभग 12.40 लाख रुपये का घोटाला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में एसबीआई की…

सलमान हमेशा दोस्त की तरह मेरे साथ खड़े रहे : रवीना

मुंबई, 22 मार्च | अभिनेत्री रवीना टंडन का कहना है कि सुपरस्टार सलमान खान हमेशा उनके साथ एक दोस्त की तरह खड़े रहे हैं और समय आने पर उनकी मदद की है। अभिनेत्री ने सलमान की वर्ष 1991 की ‘पत्थर के फूल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। बयान…

एआईएडीएमके के चिन्ह पर निर्वाचन आयोग करेगा फैसला

चेन्नई, 22 मार्च | निर्वाचन आयोग द्वारा बुधवार को तमिलनाडु में सत्ताधारी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के दो गुटों में से किसी एक को ‘दो पत्ती’ चिन्ह आवंटित किए जाने की उम्मीद है। सत्ताधारी गुट की अगुवाई महासचिव वी. के. शशिकला कर रही हैं, जबकि दूसरे गुट…