Category Archives: समाचार

मध्यप्रदेश के मिडघाट में ट्रेन से टकराकर एक बाघिन की मृत्यु

भोपाल, 2 अप्रैल। सीहोर जिले में बुदनी परिक्षेत्र के मिडघाट में शुक्रवार मध्य रात को  ट्रेन से टकराकर एक बाघिन की मृत्यु हो गई। खबर मिलते ही भोपाल से वन विभाग की टीम मौके पर पहुँच गई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) जितेन्द्र अग्रवाल ने घटना पर क्षोभ जताते हुए…

ओंकारेश्वर में स्थापित की जायेगी आदि शंकराचार्य की प्रतिमा

भोपाल, 2 अप्रैल (जस)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांस्कृतिक एकता के जन आंदोलन के प्रणेता आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापना की तैयारियों की समीक्षा की। आदि शंकराचार्य की विशाल प्रतिमा ओंकारेश्वर में स्थापित की जायेगी। अष्टधातु से निर्मित होने वाली 108 फीट ऊँची इस प्रतिमा के लिये घर-घर से…

केन्द्रीय मंत्री तोमर और अक्षय कुमार ने गांव में शौचालयों के गड्ढे साफ किये

खरगौन, 2 अप्रैल (जस)| केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने शनिवार को मध्य प्रदेश के खरगौन जिले में रेघवन गांव में शौचालयों के गर्त खाली करने का एक अभियान शुरू किया। मंत्री और कुमार ने राज्य और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों…

मोहन भागवत के राष्ट्रपति बनने में कुछ भी गलत नहीं : जाफर शरीफ

बेंगलुरू,2 अप्रैल | कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.के. जाफर शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पत्र लिखकर राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत का समर्थन किया है। जाफर शरीफ ने आईएएनएस से फोन पर कहा, “हां, मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 29 मार्च को…

Gau Seva

वायरस जनित बीमारियां पशुधन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती

भुवनेश्वर, 2 अप्रैल (जस)| देश में वायरस जनित खुरपका और मुंहपका रोग और इंफ्लुएंजा जैसी बीमारियां पशुधन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है| सरकार इन रोगों के रोकथाम का पूरा प्रयास कर रही है। पशुओं के स्वास्थ्य सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत खुरपका एवं मुंहपका रोग के लिए…

सिंधिया राजघराने ने अंग्रेजों के साथ मिलकर जुल्म किए : शिवराज

भिंड, 31 मार्च | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां शुक्रवार को सिंधिया राजघराने पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के आंदोलन के दौरान सिंधिया ने अंग्रेजों के साथ मिलकर जुल्म ढाए थे। वहीं विपक्षी कांग्रेस ने शिवराज के बयान को आपत्तिजनक करार देते हुए उनसे…

Yogi

मंत्री अपने निजी स्टाफ में ईमानदार को तैनात करें : योगी

लखनऊ, 01 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों से कहा है कि वे अपने निजी स्टाफ में ईमानदार एवं बेदाग छवि के लोगों की ही तैनाती कराएं, ताकि भ्रष्टाचार रहित एवं पारदर्शी प्रशासन देने का मिशन साकार हो सके। उन्होंने कहा कि ऐसे…

नरेंद्र मोदी रविवार को जम्मू-कश्मीर में करेंगे देश की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन

उधमपुर, 31 मार्च | जम्मू एवं कश्मीर में उधमपुर और रामबन के बीच राजमार्ग पर बनी 10.98 किलोमीटर लंबी सुरंग ‘चैनानी-नासरी’ का उद्घाटन रविवार को किया जाएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सुरंग का उद्घाटन करेंगे। यह एशिया की पहली सबसे लंबी दो तरफा…

अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी : केंद्र सरकार

नई दिल्ली, 31 मार्च | केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी तरह का ‘दबाव या हड़ताल’ देश में अवैध बूचड़खानों को बंद होने से नहीं बचा सकता। तृणमूल कांग्रेस के सदस्य नदीमुल हक द्वारा राज्यसभा में अवैध बूचड़खानों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाने पर…

गोवा का मुख्यमंत्री बनाने के लिए दिग्विजय को धन्यवाद : पर्रिकर

नई दिल्ली, 31 मार्च | गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए उन्हें धन्यवाद दिया, क्योंकि कांग्रेस सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद राज्य में बहुमत हासिल करने में असफल रही। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान पहुंचे पर्रिकर ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष…

Donald Trump

चीन का ट्रंप से आग्रह, उच्च तकनीक निर्यात नियंत्रण में ढील दें

बीजिंग, 31 मार्च | चीन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से शुक्रवार को उच्च-तकनीक माल के निर्यात पर नियंत्रण को कम करने का आग्रह किया है, ताकि वह व्यापार घाटे से उबर सके, जिसकी वह बार-बार शिकायत करता आया है। उप विदेशमंत्री झेंग जेगुआंग ने ट्रंप द्वारा बीजिंग की…

Ganguly

भारतीय टीम में किसी भी जमीं पर जीत की क्षमता : गांगुली

नई दिल्ली, 31 मार्च | भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आशा है कि हाल ही में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम किसी भी जमीं पर जीत हासिल कर सकती है। गांगुली ने कहा कि उन्हें लोकेश राहुल, उमेश यादव और रवींद्र जडेजा…

Shivraj Singh

मप्र दुराचारियों को मृत्युदंड संबंधी विधेयक लाएंगे : शिवराज

भोपाल, 31 मार्च | मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ऐलान किया कि राज्य की विधानसभा के मानसून सत्र में बालिकाओं के साथ दुराचार करने वालों को मृत्युदंड देने के प्रावधान वाला विधेयक पेश किया जाएगा। मप्र पुलिस अकादमी में को पुलिसकर्मियों के संयुक्त दीक्षांत समारोह को…

जलवायु परिवर्तन पर रुख बदलने का अब वक्त नहीं रहा : संयुक्त राष्ट्र

नई दिल्ली, 31 मार्च | संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के कार्यकारी निदेशक ने कहा है कि अब समय किसी भी देश के लिए जलवायु परिवर्तन पर अपने रुख से पीछे हटने का नहीं रह गया है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन को ‘असल खतरा’ बताया। कार्यकारी निदेशक एरिक सोल्हेम अमेरिका के…

फिल्म नहीं बनती तो लोग मुझे जान ही नहीं पाते : पूर्णा मालावत

नई दिल्ली, 31 मार्च | पर्वतारोहण पर बनी फिल्म ‘पूर्णा’ इन दिनों चर्चा में है। अभिनेता राहुल बोस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में 13 साल की लड़की के एवरेस्ट फतह करने के सफर को दर्शाया गया है लेकिन कितने लोग इस फिल्म की प्रेरणास्रोत्र रही पूर्णा मालावत के बारे में…

वेतन दोगुनी होने से भी खुश नहीं है क्रिकेट खिलाड़ी

नई दिल्ली, 31 मार्च | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा खिलाड़ियों के अनुबंध की कीमतों में दोगुनी बढ़ोत्तरी से भी खिलाड़ी खुश नहीं हैं। खिलाड़ियों का कहना है उन्हें बीसीसीआई की आय का बहुत कम हिस्सा मिल रहा है। यह बात पिछले कुछ महीने से उठ रही थी और…

सुषमा नाइजीरियाई छात्रों के मामले में संसद में बयान देंगी

नई दिल्ली, 31 मार्च | विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियाई छात्रों पर हुए हमले के मामले में अगले सप्ताह संसद में बयान देंगी। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा, “अफ्रीकी छात्रों पर हमलों की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सुषमा स्वराज ने उत्तर प्रदेश…

भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है पाकिस्तान : राजनाथ

नई दिल्ली, 31 मार्च | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर भारत को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में सीमापार आतंकवादी, युवाओं को सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंकने के लिए उकसा रहे हैं। राजनाथ ने लोकसभा में कहा, “सिर्फ…

Supreme Court

सर्वोच्च न्यायालय का अयोध्या मामले में जल्द सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली, 31 मार्च | सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को विवादित रामजन्मभूमि बाबरी मस्जिद स्थल पर अधिकार के मुकदमे पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के 2010 के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार किया है। प्रधान न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर की अगुवाई वाली पीठ ने कहा…

पाकिस्तान के बाजार में विस्फोट, 6 की मौत

इस्लामाबाद, 31 मार्च । पाकिस्तान के व्यस्ततम बाजार में हुए बम विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक घायल हो गए। समा टीवी के मुताबिक, यह विस्फोट पाराचिनार के नूर बाजार में हुआ। यह अफगानिस्तान की सीमा वाले संघीय प्रशासित जनजातीय क्षेत्रों का सबसे बड़ा…